Interesting Facts about Desert in Hindi – रेगिस्तान के बारे में जानकारी और रोचक तथ्य
रेगिस्तान का नाम आते है हमारे ध्यान में सबसे पहले सहारा का रेगिस्तान ही आता है क्यूंकि वो दुनिया का सबसे बड़ा और रहस्यमई रेगिस्तान है. चलिए जानते है की आखिर रेगिस्तान बनता कैसे है? रेगिस्तान के बारे में मजेदार रोचक तथ्य के बारे में.
1. पृथ्वी पर रेगिस्तान का निर्माण व्यापक जलवायु परिवर्तन के कारन होता है. उच्च दबाव, ठंडी महासागरीय जल धाराए जैसी अनेक प्राकुतिक घटनाओ के कारन कई सालो बाद रेगिस्तान का निर्माण होता है.
2. दुनिया के कुछ प्रसिद्ध रेगिस्तान में सहारा(उत्तर आफ्रिका), गोबी(चीन), अटाकामा(चिली), डेथवैली(अमेरिका), थार(भारत,पाकिस्तान) का समावेस होता है.
3. रेगिस्तान कभी भी स्थिर अवस्था में नहीं रहेते है. यह कभी सिकुड़ते है तो कभी आगे बढ़ते है पर इन्सानों का इस पर कोई भी प्रकार से Control नहीं रहेता है.
4. सभी रेगिस्तान गर्म और सूखे नहीं होते है, अंटार्कटिका को भी एक रेगिस्तान ही माना जाता है क्यूंकि 140 लाख वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैले अंटार्कटिका में साल की सिर्फ 8 इंच से भी कम बारिश होती है. इस तरह अंटार्कटिका दुनिया का सबसे बड़ा ठंडा रेगिस्तान है.
5. वैज्ञानिको के अनुसार रेगिस्तान वो जगह है जहाँ पर सालाना 10 इंच से कम बारिश होती है.
6. गर्म रेगिस्तान में रहेने वाले ज्यादातर जानवर रात के समय ही सक्रीय होते है क्यूंकि रात के वक्त रेगिस्तन ठंडा हो जाता है.
7. समुद्र-महासागर के बाद रेगिस्तान ही धरती पर विशाल क्षेत्र में फैले हुए है. पृथ्वी की लगभग एक-तिहाई भूमि में रेगिस्तान फैला हुआ है.
8. अटाकामा रेगिस्तान दुनिया का सबसे शांत रेगिस्तान है.
9. ऊंट को रेगिस्तान का जहाज कहा जाता है.
10. सहारा रेगिस्तान वैसे तो उत्तरी आफ्रिका में स्तिथ है लेकिन वो 12 देशो की सीमओं को भी कवर करता है.
11. पेड़ो और जंगल की कटाई के कारन हर साल करीब 74 हजार वर्ग किलोमीटर के कृषि लायक क्षेत्र में रेगिस्तान आगे बढ़ रहा है, यह सिल सिला एसे ही चलता रहा तो एक दिन एसा भी आएगा जहा इन्सानों को अनाज पकाने के लिए जमीन ही नहीं मिलेगी. (इसके बारे में विस्तृत जानकारी के लिए आप हमारा यह आर्टिकल पढ़े की क्या होगा अगर पृथ्वी के सारे पेड़ काट दिए जाए?)
12. विश्व की 13 प्रतिसद जनसँख्या रेगिस्तान में निवास करती है.
13. सहारा के रेगिस्तान के दिन और रात के तापमान में बहोत ही ज्यादा फर्क होता है. कभी-कभी दिन का तापमान 56 डीग्री के उपर पहोच जाता है तो रात के समय 0 डीग्री से भी निचे चला जाता है.
14. वैज्ञानिको के अनुसार आज से करीब 6000 साल पहेले सहारा का रेगिस्तान एक हरी भरी भूमि हुआ करता था लेकिन पिछले 2.5 हजार साल से जंगल का विनाश होता गया और यह स्थान दुनिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान में बदल गया. यह कैसे हुआ यह बात आजतक वैज्ञानिक पता नहीं लगा पाए है.
15. थार मरुरुथल करीब 2 लाख 80 हजार वर्गकिलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है जिसमे 85 प्रतिसद हिस्सा भारत में और बाकि का हिस्सा पाकिस्तान में मोजूद है.
16. चीन का गोबी का रेगिस्तान भी ठन्डे प्रदेश का रेगिस्तान है जहा का तापमान 0 से भी निचे चला जाता है.
17. रेगिस्तान शब्द को लेटिन भाषा से लिया गया है. लेटिन भाषा में रेगिस्तान का मतलब होता है बेकार या उजाड़ी हुई जमीन.
18. विश्व में सहारा रेगिस्तान रेत का सबसे बड़ा स्त्रोत है. यहाँ पर एक साल में 6 से 20 करोड़ टन रेत का उत्पादन होता है.
19. सेगुआरो नागफनी संसार के रेगिस्तान में पाए जाने वाला सबसे विशाल पौधा है.
20. रेगिस्तान को खनिज का बहोत ही बड़ा स्त्रोत माना जाता है.
दोस्तों, आपको रेगिस्तान के बारे में जानकारी और रोचक तथ्य – Interesting Facts about Desert in Hindi जानकारी कैसी लगी मुझे कमेंट करके जरुर बताना, साथ ही इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ share करके हमे आगे बढ़ने में मदद करना.
दुसरे रोचक तथ्य भी पढ़े:-