हमारी दुनिया में हज़ारों सालों से पक्षियों की कई अनोखी प्रजातियां मौजूद थीं, जो अब हमेशा के लिए विलुप्त हो चुकी हैं।क्या आप उन प्राचीन पक्षियों के बारे में जानते हैं?

विलुप्त पक्षियों में 'डोडो' (Dodo) का नाम सबसे ऊपर आता है। यह कबूतर का करीबी रिश्तेदार था, जो हिंद महासागर के मॉरीशस द्वीप पर पाया जाता था।

मोआ (Moa):न्यूजीलैंड में पाया जाने वाला यह पक्षी 12 फीट तक लंबा और 230 किलो वजनी होता था। यह उड़ नहीं सकता था।

ग्रेट ऑक (Great Auk): उत्तरी अटलांटिक महासागर के तटों पर रहता था। यह शानदार तैराक था लेकिन उड़ नहीं सकता था।

पैसेंजर पिजन: उत्तरी अमेरिका में इनकी संख्या अरबों में थी; जब ये उड़ते थे तो आसमान काला हो जाता था!

मेडागास्कर का यह विशालकाय पक्षी 500 किलो से भी ज्यादा भारी होता था! इसके अंडे का आकार एक मुर्गी के अंडे से 160 गुना बड़ा होता था।