Headlines

Facts about Snakes in Hindi – सांप के बारे में 21 मजेदार तथ्य

Facts about Snakes in Hindi - सांप के बारे में 21 मजेदार तथ्य

सांप धरती के उन सबसे रहस्यमयी जीवों में से एक हैं जिनका इतिहास डायनासोर के दौर से जुड़ा हुआ है. न कान, न पलकें, फिर भी यह बिना पैरों वाला जीव जमीन, पानी और पेड़ों तीनों जगह पर आसानी से अपना शिकार पकड़ लेता है. आखिर इसकी यह ताकत कहां से आती है, और क्यों दुनिया के ज्यादातर सांप इंसानों के लिए खतरनाक नहीं होते? चलिए सांपों की Species, Habitat, Venom और उनके व्यवहार से जुड़े कुछ सबसे दिलचस्प तथ्यों को विस्तार से जानते हैं.

Amazing Facts about Snakes in Hindi – सांपो के बारे में 21 रोचक तथ्य 

सांप एक ठंडे खून वाला (Cold-blooded) रेंगने वाला जीव है जिसकी दुनिया भर में करीब 4,000 Species पाई जाती हैं, जिनमें से लगभग 600 ही जहरीली होती हैं. सांपों के पास पलकें और बाहरी कान नहीं होते, वे अपनी जीभ से गंध और जमीन की कंपन से आवाज महसूस करते हैं. भारत में सांपों की करीब 300 प्रजातियां पाई जाती हैं जिनमें से लगभग 60 जहरीली मानी जाती हैं.

चलिए जानते है सांपो के बारे मे और मजेदार बातें.

सांप के बारे में 21 मजेदार तथ्य-Facts about Snakes in Hindi


21  Interesting Snakes facts in Hindi

1. क्या आपको पता है की अब तक का सबसे बडा सांप आधुनिक ग्रीन एनाकोंडा नही बल्कि Prehistoric काल का टाईटनोबोआ था. इसकी लम्बाई करीब 50 फीट और वजन 1500 किलो के आसपास था.

2. विश्व का सबसे छोटा सांप बारबडोस थ्रेडस्नेक (Barbados Threadsnake) है, जो सिर्फ कैरेबियन सागर के बारबडोस द्वीप में ही पाया जाता है. इसकी लंबाई मात्र 10 सेमी और वजन आधे ग्राम से भी कम होता है, यह एक सिक्के पर आराम से कुंडली मार सकता है. दिलचस्प बात यह है कि यह सांप लगभग 20 साल तक वैज्ञानिकों को दिखा ही नहीं था और इसे “Lost to Science” घोषित कर दिया गया था, लेकिन मार्च 2025 में यह फिर से खोज लिया गया.

3. सांपों के शरीर का तापमान वातावरण के अनुसार घटता और बढ़ता रहता है, क्योंकि यह Cold-blooded जीव होता है. इसी वजह से सांप अक्सर धूप में बैठकर अपने शरीर का तापमान संतुलित करते नजर आते हैं.

4. दुनिया मे सांपो की 3000 से ज्यादा प्रजातिया पाई जाती है जिनमें से करीब 20 प्रतिसद प्रजाति ही जहरिली होती है.

5. सांप न्यूज़ीलैंडआइसलैंड, उत्तरी और दक्षिण ध्रुव को छोडकर लगभग पूरी दुनिया में पाए जाते है.

6. Snake अपना भोजन चबाने की बजाए निगल जाते है क्यूंकि इसके पास चबाने वाले दंत नही होते है.

7. सांप साल मे कईं बार अपनी पुरानी त्वचा को बदलता है जिसे हम केचली कहेते है.

8. सांप की सबसे जहरीली प्रजातियों में King Cobra, Black Mamba, Viper, Blue Krait, Taipan, Tiger Snake और Saw-Scaled Viper का समावेश होता है. यह सभी सांप ऐसे हैं जिनके काटने पर यदि तुरंत इलाज न किया जाए तो इंसान की मौत हो सकती है.

9. भारत में सांपो की 300 प्रजातिया पाई जाती है जिनमें से 50 प्रजातिया विषेली है.

10. भारत मे हर साल लगभग 2.50 लाख लोग सांप के काटने का शिकार होते है जिनमे से करीब 50,000 लोगो की मौत हो जाती है.

11. कोई भी सांप बिना छेड़े कभी भी नही काटता है, सांप की काटने की ज्यादातर घटनाए गलती से उसपर पैर पड़ जाने की वजह से होती है.

12. सांपो के जहर की किमंत बहोत ज्यादा होती है, किंग कोबरा के 1 लिटर जहर की किमत लगभग 30 करोड़ रुपए है.

13. सांप अपनी नाक से नही बल्कि जीभ से सुगंध का पता लगा सकता है, अपनी जीभ से ही वो अपने आसपास के माहौल का पता लगाता है.

14. हम इन्सान किसी भी जंगली जानवर को ट्रेनिंग देकर कुछ सिखा सकते है लेकिन चाहे कितनी भी कोशिश की जाए पर सांप को ट्रेनिंग देकर कुछ भी नही सिखा सकते है . क्यूंकि उनके दिमाग मे अन्य जीवों की तरह सेरिब्रल हेमिस्फीयर नही होता है जो सिखने की क्रिया को नियन्त्रित करता है.

15. दुनिया में सबसे ज्यादा सांप घनत्व ब्राजील के Snake Island (Ilha da Queimada Grande) में पाया जाता है, जहां Golden Lancehead Viper की एकमात्र प्राकृतिक आबादी रहती है. पुरानी कहानियों में यहां “हर वर्ग मीटर में एक सांप” होने का दावा किया जाता था, लेकिन ताजा वैज्ञानिक अध्ययन बताते हैं कि पूरे द्वीप पर करीब 2,000 से 4,000 सांप ही मौजूद हैं. फिर भी इंसानों का यहां जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है.

16. अफ्रीका में पाए जाने वाले ब्लैक माम्बा द्वारे काटे गए लोगो में से 99 प्रतिसद लोगो की मौत हो जाती है, इससे ही आप अन्दाजा लगा सकते हो की यह Snake कितना घातक है.

17. आपने अक्सर देख होंगा की सपेरों के हाथ में मौजुद बिन की धुन पर सांप नाचता है पर यह बात बिलकुल गलत है क्यूंकि सांप जन्म से ही बहरे होते है, वो तो सपेरे के हाथ की हरकत की वजह से हलचल करते है.

18. सांप अपनी आंखे बन्ध नही कर सकते और नाही इसको जपका सकते है. इसी वजह से वो खुल्ली आंखो से ही सो जाते है.

19. दुनिया में उड़ने वाले सांपो की 5 प्रजातिया है जो जंगल मे एक पेड़ से दुसरे पेड़ पर हवामे कूदकर जा सकती है. यह सभी प्रजाति क्रीसोपेलिया जाती से ताल्लुक रखती है.

20. आपको जानकर हेरानी होगी की साप खुद के काटने पर भी मर जाता है क्यूंकि इसके शरीर मे जहर नही होता है ब्लकि इसके दांतो में होता है. इसकी खोज सबसे पहले सन 1879 में Frederick MeCoy ने की थी.

21. सांप का औसतन जीवनकाल 15 से 20 साल का होता है पर कुछ प्रजाति एसी भी है जो 50 साल से भी अधिक जीवित रहती है.

सांपों का Habitat और Diet

सांप लगभग हर तरह के Ecosystem में ढल जाने की क्षमता रखते हैं, चाहे वो घने जंगल हों, रेगिस्तान हों, दलदल हों या समुद्र का पानी. उनका Diet पूरी तरह मांसाहारी होता है, वे चूहे, पक्षी, अंडे, मेंढक, मछली और यहां तक कि दूसरे सांपों को भी खा जाते हैं. चूंकि सांप एक बार में भारी शिकार निगल लेते हैं, इसलिए उन्हें हफ्तों तक दोबारा भोजन की जरूरत नहीं पड़ती.

सांपों को लेकर आम गलतफहमियां

बहुत से लोग मानते हैं कि सभी सांप जहरीले होते हैं, जबकि असल में दुनिया की सिर्फ 15% प्रजातियां ही जहरीली हैं. इसी तरह यह मानना कि सांप पूरी तरह बहरे होते हैं भी आधा सच है, वे आवाज की जगह कंपन को महसूस करते हैं. सांपों के बारे में फैली ऐसी गलतफहमियां अक्सर उन्हें बिना वजह मार दिए जाने की वजह बनती हैं, जबकि यह जीव Ecosystem में चूहों और कीटों की आबादी को नियंत्रित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं.

यह भी पढ़े:- 

  1. यह है दुनिया का सबसे बड़ा स्तनधारी जिसके बारे में आपको नहीं पता होगा
  2. यह है दुनिया का सबसे बड़ा मगरमच्छ, जो डायनासोर को भी खा जाता है
  3. दुनिया के सबसे बड़े और खतरनाक जानवर
  4. डाइनोथेरियम के बारे में जानकारी
  5. तस्मानियन टाइगर कैसे खत्म हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *