Headlines

Tasmanian Tiger in Hindi: तस्मानियन वुल्फ कैसे खत्म हुआ? जानिए रहस्यमयी विलुप्त जानवर की पूरी कहानी

Information about Tasmanian Tiger in Hindi | Tasmanian Wolf कैसे ख़त्म हुआ ? Image Source : depositphotos.com

आप सभी ने शेर यानि की Tiger के बारे में सुना होगा लेकिन आज हम बात करने वाले हे Tasmanian Tiger in Hindi के बारे में जिसको हममें से किसी ने नहीं देखा होगा क्यों की इसकी नस्ल को बहुत सालों पहले ख़तम कर दिया गया था. आज की पोस्ट में हम Tasmanian Tiger के बारे में Information देने वाले हे.

Tasmanian Tiger in Hindi – थायलेसीन क्या था?

Tasmanian Tiger in Hindi का वैज्ञानिक नाम Thylacinus cynocephalus था। यह बाघ या भेड़िया नहीं बल्कि Marsupial (थैलीधारी स्तनधारी) प्रजाति का जानवर था। कंगारू और कोआला की तरह इसके पेट पर भी एक थैली होती थी, जिसमें मादा अपने बच्चों को सुरक्षित रखती थी। यही वजह है कि Tasmanian Tiger in Hindi दिखने में भले ही किसी शिकारी कुत्ते जैसा लगता था, लेकिन वैज्ञानिक रूप से यह उनसे बिल्कुल अलग प्रजाति थी।

Tasmanian Tiger in Hindi Quick Facts

  • वैज्ञानिक नाम: Thylacinus cynocephalus
  • लोकप्रिय नाम: Tasmanian Tiger, Tasmanian Wolf, Thylacine
  • प्रजाति: Marsupial (थैलीधारी स्तनधारी)
  • भोजन: छोटे स्तनधारी, पक्षी और अन्य छोटे जानवर
  • आवास: तस्मानिया, ऑस्ट्रेलिया और पहले न्यू गिनी
  • लंबाई: लगभग 100–130 सेमी
  • वजन: 15–30 किलोग्राम
  • विलुप्त घोषित: 7 सितंबर 1936

Tasmanian Tiger in Hindi यानी थायलेसीन (Thylacinus cynocephalus), ऑस्ट्रेलिया और तस्मानिया का एक विलुप्त मांसाहारी मार्सुपियल था। इसके शरीर पर बाघ जैसी धारियाँ और चेहरा कुत्ते जैसा था। यूरोपीय शिकारियों और सरकारी इनाम की नीति के कारण 7 सितम्बर 1936 को आखिरी तस्मानियन टाइगर की मृत्यु हुई। अब वैज्ञानिक इसे DNA तकनीक से वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं।

Tasmanian Tiger in Hindi ऑस्ट्रेलिया, तस्मानिया और न्यू गिनी के घने जंगलों में पाई जाती थी. यह Australia में तास्मानिया द्वीप में रहते थे. इस प्राणी को तस्मानियाई शेर, तस्मानियाई भेड़िया, Tasmanian tiger, Tasmanian wolf, थायलेसीन आदि नामो से जाना जाता है.

Tasmanian Tiger नामक यह प्राणी Tiger से ज्यादा वुल्फ की तरह दीखता हे और इसलिए वैज्ञानिको ने इसको Tasmanian वुल्फ का नाम दिया था. वैसे तो इसको वुल्फ के साथ भी compare नहीं कर सकते क्यों की इसके पेट पर भी कंगारू की तरह थैली थी. यह मांसाहारी था और छोटे स्तनधारियों, पक्षियों, और कंगारुओं का शिकार करता था.

इसका आकार मध्यम था, जिसकी लंबाई 100-130 सेमी, और वजन 15-30 किलोग्राम तक होता था. इसके पिछले हिस्से पर बाघ की तरह 13-20 काली धारियां होती थी. यह अर्ध-रात्रिचर (semi-nocturnal) प्राणी था. दिन में शर्मीला और इंसानों से दूर रहने वाला, लेकिन रात में अकेले या जोड़े में शिकार करने वाला। सन 1700 में जब यूरोपियन लोग तस्मानिया पहुचे तब उन्होंने पहेली बार इस प्राणी को देखा था और इसके उपर बाघ की तरह पीले रंग के पट्टे को देख कर इसको तस्मानियन बाघ यानि की Tasmanian Tiger in Hindi का नाम दिया था.

The Tasmanian Tiger in Hindi is looking directly at the camera with an alert expression.

Tasmanian Tiger in Hindi रात में ज्यादा सक्रिय क्यों रहता था?

Tasmanian Tiger in Hindi मुख्य रूप से रात्रिचर (Nocturnal) जानवर था। यह दिन में घने जंगलों, गुफाओं या झाड़ियों में आराम करता था और रात के समय शिकार के लिए बाहर निकलता था। इसकी सुनने और सूंघने की क्षमता काफी तेज मानी जाती थी, जिससे यह अंधेरे में भी आसानी से अपने शिकार का पता लगा लेता था।

तस्मानियन टाइगर का पतन कैसे हुआ?

कुछ ही दिनों के बाद Tasmanian Tiger in Hindi ने यूरोपियन लोगो के पालतू जानवर का शिकार कर के उन्हें खाने लगा और वही से यह प्राणी के ऊपर ख़तरा बढ़ने लगा. National Museum of Australia के अनुसार, यूरोपीय बसने वालों ने थायलेसीन पर भेड़-बकरियों को मारने का आरोप लगाया, जबकि वास्तव में अधिकांश नुकसान जंगली कुत्तों और लापरवाह पशुपालन की वजह से हो रहा था. थायलेसीन बस एक आसान बलि का बकरा बन गया।

धीरे धीरे यूरोपियन लोगो ने उनका शिकार करना शुरु कर दिया जिसके चलते यह प्राणी द्वीप में रहने चले गए. लेकिन वहा भी इसका शिकार होने लगा. इस तरह इनकी गिनती दिन प्रति दिन कम होने लगी. सन 1830 से ही किसानों ने थायलेसीन के खाल पर इनाम देना शुरू कर दिया था और फिर 1888 में तस्मानिया सरकार ने भी आधिकारिक रूप से प्रति वयस्क थायलेसीन पर £1 और प्रति बच्चे पर 10 शिलिंग का इनाम घोषित किया. इस इनाम की नीति ने ही इसके विनाश को सुनिश्चित किया।इस तरह से 7 September 1936 में आखिरी तस्मानियन टाइगर भी मर गया और इसके साथ मानव के अत्याचार से इस जीव की नस्ल मिट गयी.

आखिरी ज्ञात थायलेसीन, जिसे “Benjamin” नाम दिया गया था, को 1933 में Florentine Valley में पकड़कर Hobart Zoo भेजा गया था. और वहीं उपेक्षा और ठंड की वजह से उसकी मौत हुई। विडम्बना यह है कि तस्मानिया सरकार ने इसे कानूनी संरक्षण Benjamin की मौत से मात्र 59 दिन पहले दिया था।

क्या Tasmanian Tiger in Hindi आज भी जीवित हो सकता है?

आज भी कई लोग दावा करते हैं कि Tasmanian Tiger in Hindi को ऑस्ट्रेलिया के दूर-दराज़ जंगलों में देखा गया है। हालांकि अब तक ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिला है जिससे यह साबित हो सके कि यह प्रजाति आज भी जीवित है। विशेषज्ञों के अनुसार Tasmanian Tiger in Hindi को 1936 से विलुप्त (Extinct) माना जाता है।

तस्मानियन टाइगर को वापस लाने की कोशिश

बहोत सारे वैज्ञानिक प्रयास कर रहे हैं कि डीएनए तकनीक की मदद से इस प्रजाति को वापस लाया जाए, लेकिन अभी तक इसमें सफलता नहीं मिली है. अब यह प्रयास काफी आगे बढ़ चुका है. Texas की biotech कंपनी Colossal Biosciences और University of Melbourne के TIGRR Lab ने मिलकर थायलेसीन का 99.9% पूर्ण जीनोम (genome) तैयार किया है और 2024 में एक 110 साल पुराने संरक्षित सिर से RNA molecules निकालने में सफलता पाई है, जो इस परियोजना को एक नई दिशा दे रहा है.

Colossal Biosciences ने थायलेसीन के सबसे करीबी जीवित रिश्तेदार Fat-tailed Dunnart की कोशिकाओं में 300 से अधिक आनुवंशिक बदलाव (genetic edits) किए हैं और मई 2025 में थायलेसीन के लिए ज़रूरी stem cells बनाने में सफलता मिली है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि लगभग 8 वर्षों में इसे वापस जंगल में छोड़ा जा सकता है। यह खबर विज्ञान जगत में एक क्रांतिकारी उपलब्धि मानी जा रही है और Tasmanian Tiger in Hindi के प्रेमियों के लिए एक उम्मीद की किरण है।

दोस्तों, Tasmanian Tiger in Hindi केवल एक विलुप्त जानवर की कहानी नहीं है, बल्कि यह हमें यह भी सिखाता है कि यदि इंसान प्रकृति का संतुलन बिगाड़े तो किसी भी प्रजाति का हमेशा के लिए अंत हो सकता है। उम्मीद है कि आपको Tasmanian Tiger in Hindi के बारे में यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और कमेंट करके बताएं कि अगली बार आप किस दुर्लभ जानवर के बारे में पढ़ना चाहते हैं।

FAQs: Tasmanian Tiger in Hindi

  1. तस्मानियन टाइगर को हिंदी में क्या कहते हैं?

    तस्मानियन टाइगर को हिंदी में तस्मानियन बाघ या तस्मानियन वुल्फ (भेड़िया) कहा जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम Thylacinus cynocephalus था।

  2. तस्मानियन टाइगर कैसे खत्म हुआ?

    तस्मानियन टाइगर के विलुप्त होने के मुख्य कारण अत्यधिक शिकार, आवास का नष्ट होना, सरकारी इनाम योजना और बीमारियाँ थीं। अंतिम ज्ञात तस्मानियन टाइगर 1936 में ऑस्ट्रेलिया के एक चिड़ियाघर में मर गया।

  3. तस्मानियन टाइगर कहाँ पाया जाता था?

    यह जानवर मुख्य रूप से तस्मानिया द्वीप में पाया जाता था। पहले यह ऑस्ट्रेलिया और न्यू गिनी के कुछ भागों में भी मौजूद था।

  4. तस्मानियन टाइगर क्या खाता था?

    तस्मानियन टाइगर मुख्य रूप से कंगारू, छोटे स्तनधारी, पक्षी और अन्य छोटे जानवर खाता था। यह एक मांसाहारी शिकारी था।

  5. Tasmanian Tiger in Hindi और Tasmanian Wolf में क्या अंतर है?

    Tasmanian Tiger और Tasmanian Wolf दोनों एक ही जानवर- थायलेसीन के दो अलग-अलग नाम हैं। इसे “Tiger” इसलिए कहा गया क्योंकि इसके शरीर पर बाघ जैसी धारियाँ थीं, और “Wolf” इसलिए कहा गया क्योंकि इसका चेहरा और शिकार करने का तरीका भेड़िये जैसा था।

  6. क्या तस्मानियन टाइगर आज भी जीवित है?

    वैज्ञानिक प्रमाणों के अनुसार तस्मानियन टाइगर विलुप्त हो चुका है। हालांकि समय-समय पर इसके जीवित होने के दावे किए जाते हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *