Strongest Dog Breeds in the World: हेल्लो दोस्तों, आजकल Pets रखने का शौक लगभग हर घर में देखने को मिलता है, और इनमें भी सबसे पालतू और वफादार जानवर कुत्ता ही माना जाता है. यही वजह है कि दुनियाभर में कुत्ता सबसे पसंदीदा Pet बना हुआ है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुत्तों की कुछ Breeds इतनी ताकतवर और आक्रामक होती हैं कि इनका Bite Force इंसान की हड्डियां तक तोड़ सकता है? कई देशों ने तो इनमें से कुछ नस्लों को पालने पर पूरी तरह बैन लगा रखा है. अगर आप भी कुत्ते पालने के शौकीन हैं या बस यह जानना चाहते हैं कि दुनिया के सबसे खतरनाक कुत्ते कौन-कौन से हैं, तो यह आर्टिकल पूरा जरूर पढ़ें.
दुनिया के सबसे खतरनाक कुत्तों में Pit Bull, Rottweiler, Doberman, Kangal Shepherd, Dogo Argentino और German Shepherd शामिल हैं. इनका Bite Force 200 से 700+ PSI तक होता है, और इनकी ताकत, आक्रामक स्वभाव और मालिक के प्रति गहरी वफादारी के कारण इन्हें दुनिया की सबसे शक्तिशाली Dog Breeds माना जाता है. इनमें से कई नस्लें कई देशों में Banned भी हैं.
ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक कुत्ते, ले सकते हैं किसी की भी जान
- जर्मन शेफर्ड
- पिट बुल
- रॉट वेल्लर
- डोगो अर्जेन्टीनो
- डोबरमेन
- केंगाल शेफर्ड
- वोल्फ हाइब्रिड
- बुलमास्टिफ
- जापानीज टोसा
- ग्रेट डेन
Strongest Dog Breeds in the World
मैंने आपको ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक कुत्ते आर्टिकल में सबसे खतरनाक कुत्तों के नाम बता दिए, चलिए अब जानते हैं उन सभी के बारे में विस्तार से.
जर्मन शेफर्ड

कुत्तों की सारी प्रजातियों में यह कुत्ता बहुत आसानी से मिल जाता है. यह कुत्ता बहुत ही स्मार्ट होता है, इसलिए इसे ज्यादातर पुलिस के साथ रखा जाता है, जिस वजह से यह पुलिसिया कुत्ते के रूप में मशहूर है.
जर्मन शेफर्ड को सबसे ज्यादा अमेरिका के लोग पसंद करते हैं. इस कुत्ते का Bite Force करीब 238 PSI तक होता है, जिससे यह आसानी से हड्डियां तोड़ सकता है. यह कुत्ता अपने मालिक के प्रति इतना वफादार होता है कि अगर उसे जरा सी भी भनक पड़े कि मालिक को खतरा है, तो वो सामने वाले पर जानलेवा हमला कर देता है.
तो अगर आपके किसी दोस्त या रिश्तेदार के पास यह कुत्ता हो तो सावधानी से मिलें, वरना यह आपको बहुत नुकसान पहुंचा सकता है.
पिट बुल

जान लेने के लिए मशहूर पिट बुल दुनिया की सबसे खतरनाक डॉग ब्रीड मानी जाती है. इसका नाम “पिट बुल” इसलिए पड़ा क्योंकि इसे पहले पिट्स में उतारकर लड़ाई करवाई जाती थी. यह प्रजाति शिकार और निगरानी दोनों के लिए मशहूर है, लेकिन इसे पालना उतना आसान नहीं है.
अमेरिका में 2005 से 2019 के बीच पिट बुल की वजह से करीब 345 लोगों की मौत दर्ज हुई है, जो अमेरिका में हुई कुल कुत्तों से जुड़ी मौतों का करीब 66% हिस्सा है. इनकी हाइट और वजन दूसरी नस्लों के मुकाबले कम है, फिर भी यह दुनिया के सबसे खतरनाक कुत्तों में गिना जाता है. इनकी हाइट 50 सेमी और वजन 30 किलो के आसपास होता है. अमेरिका, यूके सहित कई देशों में पिट बुल को बैन किया जा चुका है.
रॉट वेल्लर
इस प्रजाति के कुत्ते शक्तिशाली तो होते ही हैं, साथ ही बहुत तेजी से काटने में भी माहिर होते हैं. इस नस्ल के कुत्तों के दांत सभी डॉग ब्रीड में सबसे मजबूत माने जाते हैं. अगर यह किसी को अपने दांतों से पकड़ ले तो छुड़ाना बेहद मुश्किल हो जाता है. इस कुत्ते की वजह से अमेरिका में अब तक करीब 50 लोगों की जान जा चुकी है.
वैसे तो सभी पालतू कुत्तों का DNA ग्रे वुल्फ (भेड़िया) से करीब 99% तक मेल खाता है, यह सिर्फ रॉट वेल्लर पर नहीं बल्कि लगभग सभी Dog Breeds पर लागू होता है. रॉट वेल्लर की हाइट 70 सेमी होती है, वहीं इसका वजन 60 किलो के आसपास होता है. कई देशों ने इस पर बैन लगा दिया है.
डोगो अर्जेन्टीनो
सफेद रंग का यह कुत्ता देखने में बहुत प्यारा और मासूम लगता है, लेकिन यह सबसे खतरनाक प्रजातियों में से एक है. इस कुत्ते का इस्तेमाल डॉग फाइटिंग में होता रहा है. यह नस्ल शिकारी किस्म की होती है, और अपने आक्रामक स्वभाव के कारण कई देशों ने इसे पालने पर प्रतिबंध लगा दिया है.
डोगो अर्जेन्टीनो इतना शक्तिशाली होता है कि यह अकेला ही सूअर का शिकार कर सकता है, और पहले इसका इस्तेमाल इसी काम के लिए होता था. इस नस्ल की हाइट 70 सेमी और वजन 45 किलो के करीब होता है.
डोबरमेन
अगर आप कहीं भी डोबरमेन के आसपास घूमते हैं तो अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें, क्योंकि जर्मन शेफर्ड की तरह डोबरमेन भी अपने मालिक के प्रति बहुत वफादार होता है और खतरा महसूस होने पर हमला कर देता है. यह शरीर से काफी मजबूत होता है.
इस कुत्ते की हाइट 72 सेमी होती है और वजन 45 किलो के करीब होता है. इसके अपेक्षाकृत कम वजन के कारण ही यह बहुत तेजी से भाग सकता है. इस नस्ल को कई देशों ने बैन कर दिया है.
केंगाल शेफर्ड
यह डॉग भारत में आसानी से मिल जाता है, लेकिन इसकी कीमत दूसरे कुत्तों की तुलना में काफी ज्यादा है. इसे हर कोई नहीं पाल सकता क्योंकि यह बेहद ताकतवर होता है. इसे मूल रूप से भेड़-बकरियों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए पाला जाता था.
केंगाल का Bite Force करीब 700 PSI तक दर्ज किया गया है, जिसे दुनिया में सबसे ज्यादा बाइट फोर्स वाली नस्लों में गिना जाता है — यह भेड़िये तक की जान ले सकता है. इसकी हाइट 86 सेमी और वजन 66 किलो के आसपास होता है.
वोल्फ हाइब्रिड

इसके नाम से ही इसकी पहचान हो जाती है. वोल्फ हाइब्रिड डॉग्स कुछ ऐसी प्रजातियां हैं जो भेड़िया और कुत्तों के संकरण से बनी हैं, इसलिए यह देखने में भेड़िये जैसा ही लगता है और इसमें भेड़िये के कई लक्षण भी पाए जाते हैं. आमतौर पर यह जर्मनी में पाया जाता है.
वोल्फ हाइब्रिड स्वभाव से बहुत खतरनाक होता है. इसे ट्रेन किया जा सकता है, लेकिन यह बेहद मुश्किल काम है. अगर इसे लगे कि इसकी कोई चीज छीनी जा रही है तो यह अपने मालिक तक को नहीं छोड़ता. इस कुत्ते का वजन 56 किलो के करीब होता है.
बुलमास्टिफ
बुलमास्टिफ आक्रामक स्वभाव का कुत्ता होता है. इसका वजन करीब 60 किलो के आसपास होता है, जबकि हाइट 68 सेमी होती है. इस नस्ल की औसत Lifespan 8 से 10 साल की होती है.
वैसे तो यह कुत्ता अपने मालिक और परिवार के साथ बहुत वफादार होता है और उनके साथ मिलजुलकर रहता है, लेकिन कोई अजनबी इसके आसपास आए तो यह आक्रामक हो जाता है. इसलिए बुलमास्टिफ के आसपास जाते वक्त सावधानी जरूर बरतें.
जापानीज टोसा
इस डॉग को जापान में सदियों से खूनी खेलों (डॉग फाइटिंग) के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है, इसलिए इसे पालतू बनाना बहुत मुश्किल काम है. यह कुत्ता लड़ाई के लिए मशहूर है, और इसके भौंकने की आवाज भी काफी डरावनी होती है.
इस नस्ल को यूके और आयरलैंड में बैन किया गया है. यह कुत्ता एक दिन में काफी मात्रा में मांस खा जाता है. इसकी हाइट 82 सेमी होती है और वजन 60 किलो का होता है.
ग्रेट डेन

इस डॉग ब्रीड के कुत्ते दुनिया में सबसे बड़े होते हैं, और इनका विशाल शरीर ही इन्हें ताकतवर और आक्रामक बनाता है. इस नस्ल की हाइट 85 सेमी होती है, जबकि वजन 90 किलो तक होता है. वैसे तो स्वभाव से यह डॉग आक्रामक नहीं होता, लेकिन खतरे का आभास होते ही यह हमला कर देता है. इसे आसानी से पालतू बनाया जा सकता है, पर इसकी कीमत काफी ज्यादा होती है.
तो दोस्तों, ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक कुत्ते, ले सकते हैं किसी की भी जान, यह आर्टिकल आपको कैसा लगा? उम्मीद है जब भी आप इनमें से किसी भी कुत्ते के आसपास जाएंगे तो सावधानी जरूर बरतेंगे.
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करना ताकि उनको भी इसके बारे में पता चले.
FAQs: Strongest Dog Breeds in the World
-
दुनिया का सबसे खतरनाक कुत्ता कौन सा है?
पिट बुल को आमतौर पर दुनिया की सबसे खतरनाक डॉग ब्रीड माना जाता है, क्योंकि अमेरिका में हुई कुल फेटल डॉग अटैक में इसकी हिस्सेदारी सबसे ज्यादा रही है.
-
किस कुत्ते का Bite Force सबसे ज्यादा होता है?
केंगाल शेफर्ड का बाइट फोर्स करीब 700 PSI तक दर्ज किया गया है, जो इसे दुनिया की सबसे मजबूत बाइट वाली नस्लों में से एक बनाता है.
-
क्या पिट बुल को भारत में पालना कानूनी है?
भारत में पिट बुल पालना पूरी तरह बैन नहीं है, लेकिन कई देशों जैसे यूके और कुछ यूरोपीय देशों में इस पर प्रतिबंध लगाया गया है.
-
क्या रॉट वेल्लर बच्चों के लिए सुरक्षित है?
सही ट्रेनिंग और सोशलाइजेशन के साथ रॉट वेल्लर परिवार के प्रति वफादार हो सकता है, लेकिन इसकी ताकत और बाइट फोर्स के कारण बच्चों के आसपास हमेशा निगरानी जरूरी है.