Amazing Facts about Wolf in Hindi: क्या आपको पता है कि भेड़िये का बच्चा जन्म के समय नीली आंखों के साथ पैदा होता है, लेकिन कुछ ही हफ्तों में उसकी आंखों का रंग बदल जाता है? यह ताकतवर मांसाहारी जीव सिर्फ अपनी ताकत के लिए ही नहीं, बल्कि अपने Behavior, Communication और वफादारी के लिए भी जाना जाता है. Wolf और इंसान हजारों सालों से एक-दूसरे के साथ रहते आए हैं, और आज भी इस जीव के बारे में कई ऐसी बातें हैं जो शायद आपने पहले कभी नहीं सुनी होंगी. चलिए जानते हैं भेड़ियों से जुड़े कुछ सबसे रोचक तथ्य.
Wolf (भेड़िया) कुत्ते के परिवार Canidae का सबसे बड़ा और खतरनाक सदस्य है, जो हमेशा झुंड (Pack) में रहता है और शिकार भी झुंड में ही करता है. इसका औसतन Bite Force करीब 400 PSI होता है, जो ज्यादातर पालतू कुत्तों से कहीं ज्यादा मजबूत है, और आज दुनियाभर में गे्र वुल्फ की संख्या करीब 2 से 2.5 लाख के बीच मानी जाती है.

Amazing Facts about Wolf in Hindi – भेड़ियों से जुड़े रोचक तथ्य और जानकारी
1. Wolf कुत्ते परिवार का सबसे बड़ा और खतरनाक सदस्य है.
2. ज्यादातर Wolf हिरन जैसे बड़े जानवर का शिकार करना पसंद करते है पर कभी-कभी वो Rabbit (खरगोस) के शिकार से भी काम चला लेते है.
3. भेड़ियों के झुंड में आमतौर पर 6 से 10 सदस्य होते हैं, हालांकि खाने की उपलब्धता के अनुसार कभी-कभी यह 30 तक भी पहुंच सकता है. झुंड का नेतृत्व आमतौर पर सबसे अनुभवी Breeding Pair (नर-मादा जोड़ी) करती है, जिन्हें आमतौर पर “Alpha” कहा जाता है, हालांकि आज कई वैज्ञानिक इसकी जगह “Breeding Pair” शब्द को ज्यादा सटीक मानते हैं.
4. भेड़ियों के Howl (हाउल) की आवाज़ खुले इलाकों में करीब 16 किलोमीटर तक की दूरी से भी सुनी जा सकती है.
5. एक भेड़िया एक बार में करीब 9 किलोग्राम तक मांस खा जाता है, इसमें हड्डियां भी शामिल होती हैं, हालांकि इसके बाद यह कई दिनों तक बिना खाए भी रह सकता है.
6. एक अकेला भेड़िया अपने भटकाव (Dispersal) के दौरान 24 घंटों में करीब 190 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकता है, हालांकि इतनी लंबी दूरी रोज तय करना आम बात नहीं है.
7. भेड़िये अनजान लोगो से डरते है इसी वजह से वो लोग कुत्तो की तरह अनजान लोगो को देखकर भौंकते नहीं है बल्कि छिप जाते है.

8. प्राचीन यूरोप की Folklore में यह माना जाता था कि यदि कोई इंसान भेड़िये द्वारा मारे गए भेड़ (Lamb) के बच्चे का मांस खा ले तो उसके Werewolf/Vampire बनने की मान्यताएं जुड़ी हुई थीं, हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है.
9. सूंघने की शक्ति की तरह भेड़ियों की सुनने की क्षमता भी हमसे कहीं अधिक होती है. भेड़िये करीब 10 मील (16 किमी) तक दूर की आवाज़ सुन सकते हैं.
10. भेड़िये की मुख्य रूप से दो प्रजातियां हैं – Gray Wolf और Red Wolf. Gray Wolf की करीब 38 उप-प्रजातियां (Subspecies) मानी जाती हैं.
11. क्या आपको पता है कि भेड़िये के बच्चे जन्म के समय नीली आंखों के साथ पैदा होते हैं, लेकिन करीब 8 से 16 हफ्तों में उनकी आंखों का रंग बदलकर पीला या एम्बर हो जाता है.
12. Wolf की ताकत उसके जबड़े में होती है. इसका औसतन Bite Force करीब 400 PSI होता है, हालांकि शिकार के वक्त यह 1,200 PSI तक भी पहुंच सकता है, जो ज्यादातर पालतू कुत्तों से कहीं ज्यादा मजबूत है.
13. भेड़िये के जबड़े में 42 तीक्ष्ण दांत होते है जो इतने धारदार होते है की हड्डिया तक को भी चिर डालते है.
14. भेड़ियों की उत्पति प्राचीन काल में मोजूद Mesocyon नामक कुत्ते से हुई थी जो आज से करीब 35 मिलियन साल पहेले इस धरती पर मोजूद था. यह एक छोटा कुत्ता था जो झुंड में रहेता था.
15. जिववैज्ञानिको ने एक रीसर्च से पता लगाया है की भेड़िये इन्सानों द्वारा की गई Howl(होवेल) की आवाज के जवाब में वापिस जवाब देते है.
16. जीव-वैज्ञानिकों ने रिसर्च से पता लगाया है कि भेड़िये इंसानों द्वारा की गई Howl की आवाज़ के जवाब में वापस जवाब भी देते हैं.
17. भेड़िये Chimpanzee सहित उन जानवरों में से एक है जो अपने चहेरे के हावभाव से एक दुसरे से संवाद कर सकते है.
18. भेड़िये करीब 32 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से भाग सकते है और कभी कभी शिकार के वक्त 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ़्तार प्राप्त कर लेते है पर इस रफ़्तार से वो 2 मिनिट से ज्यदा नहीं भाग सकते है. हालाकी वो 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से पुरे दिन तक चल सकते है.

19. भेड़िये लगभग 13 किलोमीटर तक लगातार तैर सकता है.
20. भेडियों की सूंघने की क्षमता हम मनुष्यों से कई गुना अधिक होती है. हमारी गंध सूंघने की कोशिकाए सिर्फ 5 मिलियन है वही भेडियों के पास 200 मिलियन कोशिकाएं होती है जिसके कारन वो करीब 1.6 किलोमीटर की दुरी से ही किसी भी तरह की गंध को सूंघ सकते है.
21. इंग्लैंड, आयरलैंड और डेनमार्क में एक भी भेड़िया नहीं है. इंगलैंड में सन 1500 में, आयरलैंड में सन 1770 में और डेनमार्क में सन 1772 में आखरी भेड़िया मर गया था.
22. सन 1934 में जर्मनी दुनिया का पहेला देश था जिसने भेड़ियों को बचाने के लिए कदम उठाए थे फिर भी 19वि सताब्दी के मध्य तक वहाँ पर सारे भेड़िए खत्म हो चुके थे. बाद में सन 1998 में पोलैंड से कुछ भेड़िये को लाया गया था और आज जर्मनी के पास करीब 200 भेड़िये है.
23. भेड़िये एक बहोत ही भरोसेमंद साथी होते है, यह अपने साथी की जान बचाने के लिए खुद का बलिदान भी दे देते है.
24. जापानी भाषा में Wolf से मिलता-जुलता एक पुराना शब्द “Ōkami” है, जिसे कुछ विद्वान “Great God” से जोड़कर भी देखते हैं, हालांकि इसकी सटीक व्युत्पत्ति को लेकर भाषाविदों में मतभेद भी हैं.
25. हर साल पूरी दुनिया में लगभग 7000 से भी ज्यादा भेड़ियों की खाल का व्यापार किया जाता है. भेड़ियों की इन खाल को ज्यादातर रशिया, चाइना और मंगोलिया से लाया जाता है.
26. आज रशिया में 70,000 से भी ज्यादा भेड़िये है वही पोलैंड के पास करीब 700, कनाडा में करीब 50,000, अलास्का के करीब 6500, इटली के पास 300, स्पेन के पास करीब 2000, स्वीडन और नोर्वे के पास संयुन्क्त रूप से लगभग 70 भेड़िये बचे है.
27. भेडियों का ओसतन जीवनकाल करीब 12 साल होता है.
28. भेड़िये अमेरिका द्वारा सन 1973 में जारी की गई विलुप्तप्राय जानवरों की लिस्ट में सबसे पहेले नंबर पर था.
29. आज पूरी दुनिया में करीब 3 लाख भेड़िये मोजूद है.
30. फिर भी हैबिटेट लॉस, शिकार और इंसान-भेड़िया संघर्ष (Human-Wildlife Conflict) की वजह से कई क्षेत्रों में इनकी संख्या आज भी खतरे में बनी हुई है.
दोस्तों, आपको भेडियों के बारे में यह बात सायद आप नहीं जानते होंगे – 30 Interesting Facts about Wolf in Hindi जानकारी कैसी लगी हमे कमेंट करके जरुर बताना.
यह भी पढ़े:-
- खरमोर पक्षी के बारे में जानकारी
- यह है दुनिया का सबसे बड़ा मगरमच्छ जो डायनासोर को भी खा जाते थे
- यह हैं दुनिया के सबसे खतरनाक कुत्ते, ले सकते हैं किसी की भी जान
- कैसे हुआ डायनासोर का अंत? डायनासोर का अंत और इन्सानों का जन्म – जानिए पूरी कहानी
- टाईटनोबोआ सांप के बारे में रोचक तथ्य
- कोआला भालू के बारे में रोचक तथ्य
FAQs
-
भेड़ियों का झुंड कितना बड़ा होता है?
भेड़ियों के झुंड में आमतौर पर 6 से 10 सदस्य होते हैं, हालांकि कुछ मामलों में यह 30 तक भी पहुंच सकता है.
-
भेड़िये का Bite Force कितना होता है?
भेड़िये का औसतन Bite Force करीब 400 PSI होता है, जो शिकार के वक्त 1,200 PSI तक भी पहुंच सकता है.
-
भेड़िये के बच्चों की आंखों का रंग कब बदलता है?
भेड़िये के बच्चे नीली आंखों के साथ पैदा होते हैं, जो करीब 8-16 हफ्तों में पीले या एम्बर रंग में बदल जाती हैं.
-
दुनियाभर में भेड़ियों की कितनी संख्या बची है?
दुनियाभर में गे्र वुल्फ की संख्या करीब 2 से 2.5 लाख के आसपास मानी जाती है.
-
क्या यूरोप में भेड़ियों की संख्या बढ़ रही है?
हां, पिछले एक दशक में यूरोप में भेड़ियों की Population में करीब 58 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.