50 Facts about Fishes in Hindi | मछलियों के बारे में 50 रोचक तथ्य

मछलियों के बारे में दिलचस्प तथ्य और जानकारी | Amazing and Interesting Facts about Fishes in Hindi

हमारी दुनिया में दो तरह के जीव की प्रजाति पाई जाती है. एक प्रजाति समुद्र में रहती है जबकि दूसरी जमीन पर रहती है. जमीन पर कई तरह के अलग-अलग जीव मौजूद है जिनके बारे में ज्यादातर जानकारी हमको है लेकिन समुद्री जीव के बारे में हमारे पास बहोत ही कम जानकारी उपलब्ध है. इसका मुख्य कारन समुद्र की गहराई है. समुद्र कितना गहरा है ? इसके बारे में भी अभी तक खोज जारी ही है.

जैसे जैसे समुद्र की गहराई के बारे में पता चलेगा वैसे-वैसे समुद्री जीवों के बारे में भी और ज्यादा जानकारी हमको मिलती रहेगी. आज हम आपको समुद्र में निवास करने वाली एक एसी प्रजाति के बारे में बताने जा रहे है जिनका अस्तित्व हम इन्सानों की उत्पति के पहले से ही पानी में हो चूका था. जिनको हम मछली कहे के पुकारते है. तो चलिए जानते है मछलियों के बारे में दिलचस्प तथ्य और जानकारी – Amazing and Interesting Facts about Fishes in Hindi.

मछलियों के बारे में दिलचस्ब तथ्य और जानकारी - Amazing and Interesting Facts about Fishes in Hindi

1. दुनियाभर में मछलियों की 30,000 से भी अधिक प्रजाति पाई जाती है. सभी जगह पे इन जीवों को अलग-अलग नामो से पुकारा जाता है. IUCN – International Union for Conservation of Nature (अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संगठन) के मुताबिक 1173 प्रजातियों पर विलुप्ति का खतरा मंडरा रहा है.

2. वैसे तो सभी मछलियाँ एक ही दिशा में तैरती है लेकिन ट्रिगर फिश नाम की मछली दोनों तरफ से तैर सकती है यानि की सीधी और उलटी तरफ तैर सकती है.

3. मछलियों में भी कुछ प्रजाति भुलक्कड़ होती है. Goldfish नामक मछली की प्रजाति सबसे ज्यादा भुलक्कड़ होती है. इसको सिर्फ 3 सेकंड्स के लिए ही कुछ भी याद रहता है.

4. Frilled Shark नामक समुद्री शार्क का गर्भ काल 3 से लेकर 5 साल तक लम्बा होता है.

5. शार्क मछली के 30 हजार दांत होते है और उनमें से कुछ शार्क अपने जीवनकाल के दौरान ही अपने सारे दांत खो देती है.

6. मृत सागर के घनत्व बहोत ही ज्यादा है इसी वजह से यहाँ पर कोई भी मछली डूब नहीं सकती जिसकी वजह से यहाँ पर जाने वाली मछली मर जाती है.

Amazing and Interesting Facts about Fishes in Hindi
Jelly Fish

7. मछलियों की प्रजाति में शार्क मछली इस धरती पर करीब 40 करोड़ साल से मौजूद है वही जैली फ़िश करीब 65 करोड़ साल से मौजूद है.

8. डोल्फिन मछली का कान सबसे नुकीला होता है. यह मछली पानी के अन्दर भी 24 किलोमीटर की दूरी तक सुन सकती है.

9. शार्क मछली नींद के वक्त भी तैर सकती है.

10. डोल्फिन नामक मछली जब सोती है तो अपना आधा दिमाग बंद कर देती है और सिर्फ आधा दिमाग ही चालू रखती है.

11.  अगर मछली को पानी के अन्दर ऑक्सीजन ना मिले तो पानी के अन्दर भी मछली की मौत हो सकती है.

मछलियों के बारे में 50 रोचक तथ्य | 50 Facts about Fishes in Hindi
Sea Horse

12. समुद्रीघोडा नामक मछली अपनी दोनों आँखों को अलग-अलग दिशा में घूमा सकती है, इतना ही नहीं वातावरण के मुताबिक अपना रंग भी बदल सकती है.

13. आपको जानकर हैरानी होगी की समुद्रीघोडा मछली में जब मादा समुद्रीघोडा अंडे देने वाली होती है तब वो अपने अंडे नर मछली के अन्दर बनी ठेली में देती है और नर अपनी पुंछ की सहायता से उन अंडे को समुद्र की काई पर रख देता है.

14. ज्यादातर मछलियों की तरह सूर्यमछली को भी पुंछ नहीं होती है.

15. क्या आपको पता है की एक सूर्यमछली एक साल में 3 करोड़ अंडे दे सकती है. प्रत्येक अंडे का आकार एक छोटे से बिंदु जितना होता है.

16. एक नीली व्हेल बिना खाए 6 महीने तक जीवित रहे सकती है.

17. ब्राजील, कोलंबिया, वैनेजुएला और पेरु में पाए जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक इल नामक मछली 400 से 650 वॉल्ट तक करंट पैदा करती है.

मछलियों के बारे में दिलचस्ब तथ्य और जानकारी | Amazing and Interesting Facts about Fishes in Hindi
Catfish

18. बिल्ली मछली नामक प्रजाति 27000 प्रकार के स्वाद को अनुभव कर सकती है वही मनुष्य सिर्फ 7000 प्रकार के स्वाद को अनुभव कर सकता है.

19. आपको जानकर हैरानी होगी की ज्यादातर लिपस्टिक मछलियों की चरबी मिलाकर बनाई जाती है.

20. सफ़ेद शार्क मछली अपने शरीर का तापमान बढ़ा सकती है और इसी वजह से वो गहरे ठन्डे पानी में भी रहे सकती है.

21. सबसे ज्यादा ज़हरीली मछली का नाम है Stone Fish (पत्थर मछली). अगर कोई भी इन्सान इस मछली को खा लेता है तो कुछ ही देर में उसकी मौत हो सकती है.

22. Mudskipper नामक मछली पानी के बहार भी जीवित रहे सकती है और अपने पंखों की मदद से जमीन पर चल भी सकती है.

मछलियों के बारे में 50 रोचक तथ्य | 50 Facts about Fishes in Hindi
Sailfish

23. Sailfish नामक मछली दुनिया में सबसे ज्यादा तेज तैर सकती है.

24. सांप जैसी दिखने वाली बिजली सर्पमीन और बिजली मछलियों में इतना करंट होता है की एक घोड़े को भी बहोत ही आसानी से मार सकती है.

25. मछलियों की सभी प्रजाति में शार्क एकलौती एसी मछली है जिनकी आँखों पर इन्सानों की तरह पलकें होती है.

26. एक उड़ने वाली मछली समुद्र से 6 मीटर तक ऊँची होकर 50 से 200 मीटर तक हवा में उड़ सकती है.

27.  दुनिया की सबसे बड़ी मछली का नाम है “दैत्य व्हेल शार्क” जिसकी लम्बाई दो स्कूल बस जितनी होती है. इस मछली का वजन करीब 25 टन होता है. इस शार्क के मुंह में 4000 दांत होते है जो की 3 मिलीमीटर के आकार के होते है.

28. समुद्रीघोडा मछली सबसे धीमी गति से तैरती है. यह मछली 5 फिट की दूरी काटने के लिए भी एक घंटा लगा देती है.

29. हैमरहेड शार्क 500 के समूह में चलती है और इस समूह में सबसे शक्तिशाली मादा समूह के बीच में होती है और जब वो सहवास के लिए तैयार होती है तो समूह की दूसरी मादा के साथ दोनों तरफ से सिर मिलाती है और इसके बाद वो अपना स्थान उस मादा को दे देती है.

30. बैटफिश एक ऐसी मछली है जिसको अगर खतरे का आभास होता है तो वो बिलकुल स्थिर हो जाती है जिससे वो पानी की अन्दर बहते एक पत्ते की तरह दिखती है.

31. अमेजन नदी में पुरे यूरोप से भी ज्यादा प्रकार की मछलियों की प्रजाति पाई जाती है.

32. वैज्ञानिको का कहना है की अभी भी समुद्र की गहराई में लाखों जीवों की प्रजातिया उनके खोजें जाने का इंतजार कर रहे है मतलब की अभी भी लाखों की संख्या में अलग-अलग जीवों की प्रजातिया समुद्र में मौजूद है जिनके बारे में वैज्ञानिक पता लगाने की कोशिश कर रहे है.

33. ऐनाबलिप्स मछली की चार आंखे होती है और यह मछली एक ही समय में ऊपर और निचे देख सकती है.

34. दक्षिण अमेरिका की अमेजन नदी में पिरन्हा नामक खतरनाक मछली की प्रजाति पाई जाती है. यह मछली अपने नुकीले दांत की मदद से आसानी से एक इन्सान को मार डालती है. सबसे ज्यादा इन्सानों का शिकार पिरन्हा मछली द्वारा इसी विस्तार मी हुआ है. यह मछली की लम्बाई 14 से 43 सेमी तक होती है.

35. गोलियाथ टाइगर फ़िश इतनी खतरनाक मछली होती है की यह मगरमच्छ को भी खा जाती है.

36. रोहू नामक मछली का शरीर नाव की तरह होता है जीन की मदद से वो समुद्र में बहोत ही आसानी से तैर सकती है.

37. ताजे पानी की गोल्डफिश को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है और इसी वजह से ज्यादातर मछली घर में यही फ़िश पाई जाएगी.

38. अमेजन लैस इटर्स नामक अफ्रीकन मछली इन्सान को बहोत ही आसानी से निगल सकती है और जब भी यह हमला करती है तो शरीर पर छुरा घोंपने जैसा निशान पड़ जाता है.

39. अमेज़न नदी की गहराई में रहने वाली असासिंस नामक मछली अपनी जीभ से शिकार को मसलती है क्यूंकि उनकी जीभ हड्डियों से बनी होती है.

40. एलीगेटर गार नामक मछली भी शार्क मछली की तरह खतरनाक और मगरमच्छ जितनी बड़ी होती है जो इन्सानों पर सबसे ज्यादा हमला करती है और बहोत ही आसानी से इन्सान को खा जाती है. इसी लिए जहाँ पर यह मछली पाई जाती है एसी जगह से दूर रहने में ही हमारी भलाई है.

41. हिमालय की तलेटी में एक खतरनाक नरभक्षी मछली की प्रजाति रहती है जो इन्सान पर हमला करती है और उन्हें मौत के घाट उतार देती है. इस मछली का नाम है “किलर कैटफिश”.

42. अफ्रीका की कांगो नदी में पाए जाने वाली डीमन फिश दुनिया की खतरनाक मछलियों में से एक है. यह मछली इतनी बड़ी है की बड़े-बड़े जीवों को भी बहोत ही आसानी से निगल जाती है.

43. साल्मन नामक मछली की प्रजातिया प्रजनन करने के लिए समुद्र से नदियों तक का लम्बा सफ़र करती है और मीठे पानी की नदियों में अंडे देती है. जब अंडे दे देती है तब फिर से नदियों के मार्ग से समुद्र में वापिस आ जाती है.

44. Candiru Fish नामक मछली बहोत ही खतरनाक और ज़हरीली होती है. यह मछली ज्यादातर अमेज़न नदी में पाई जाती है.

45. अटलांटिक महासागर में पाई जाने वाली लायनफिश भी इन्सानों के लिए खतरनाक है. इस मछली को जेब्रा फिश या बटरफ्लाई फिश भी कहा जाता है.

46. स्टार मछली बहोत ही लड़ाकू होती है और जब लड़ाई के वक्त उसकी एक भुजा टूट जाती है तो दूसरी भुजा अपने आप उत्पन्न हो जाती है.

47. वोफिन फिश नामक मादा मछली अंडे देने के बाद उस अंडे को खाने का प्रयत्न करती है और इसी बात में नर और मादा के बीच में लड़ाई होती है. इस लड़ाई में अगर नर जीत जाता है तो वो उस अंडे को मादा मछली को खाने नहीं देता है और स्वयं ही उस अंडे की देखभाल करता है.

48. मिलिया बिट्टा नामक मछली अंडे नहीं देती है बल्कि सीधे बच्चे को ही जन्म देती है.

49. आपको जानकर हैरानी होगी की पायलट फिश नामक मछलियाँ समुद्र में दूसरी मछलियों को रास्ता दिखाने का काम करती है जो मछली रास्ता भटक गई हो और यह मछली उनको रास्ता दिखाने के लिए मिलो तक उनके साथ सफ़र भी करती है.

50. मिसिसिपी नदी की घाटी में एक विचित्र प्रकार की मछली पाई जाती है जो कुत्तों की माफक भौंकती है.

दोस्तों, आपको मछलियों के बारे में 50 रोचक तथ्य – Amazing and Interesting Facts about Fishes in Hindi आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट में जरुर बताना. साथ ही अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसको share जरुर करना और एसी ही जानकारी को अपने इन बॉक्स में पाने के लिए हमारे इस ब्लॉग को आज ही सब्सक्राइब करे यह सेवा बिलकुल निः शुल्क है.

आपको यह जानकारी भी अच्छी लगेगी:-

  1. यह है दुनिया के सबसे खतरनाक कुत्ते, ले सकते है किसी की भी जान
  2. कैसे हुआ डायनासोर का अंत? डायनासोर का अंत और इन्सानों का जन्म-जानिए पूरी कहानी
  3. टाईटनोबोआ सांप के बारे रोचक तथ्य
  4. कोअला भालू के बारे में रोचक तथ्य

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *