Amazing Facts about Horse in Hindi: क्या आपको पता है कि घोड़ा इंसान की तरह ना तो डकार ले सकता है और ना ही उलटी कर सकता है, और यही वजह है कि इसकी सबसे ज्यादा मौतें पेट दर्द (Colic) से होती हैं? यह वफादार जानवर हजारों सालों से हमारे साथ जुड़ा हुआ है- रामायण और महाभारत काल से लेकर आज के दौर तक. दिखने में जितना यह ताकतवर और शानदार लगता है, इसकी शारीरिक बनावट और आदतें उतनी ही अनोखी हैं. चलिए जानते हैं घोड़ों से जुड़े कुछ ऐसे रोचक तथ्य जो शायद आपको पहले नहीं मालूम होंगे.
घोड़ा (Horse) Equidae परिवार का सदस्य है, जिसके अन्य रिश्तेदारों में खच्चर, गधा और ज़ेबरा शामिल हैं. आज दुनियाभर में करीब 6 करोड़ घोड़े मौजूद हैं, इनकी 300 से भी ज्यादा प्रजातियां (Breeds) पाई जाती हैं, और Przewalski’s Horse दुनिया की इकलौती असली जंगली घोड़े की जीवित प्रजाति मानी जाती है.

1. घोड़ा Equidae कुल का सदस्य है. वर्तमान में इस कुल की कई और प्रजातियां भी जीवित हैं जिन्हें खच्चर, गधा, ज़ेबरा और खर कहा जाता है.
2. विलुप्तप्राय प्रजाति Przewalski’s Horse (शेवलस्की का घोड़ा) असली जंगली घोड़ा है, जो जंगली घोड़े की एकमात्र जीवित प्रजाति मानी जाती है.
3. आज पुरे विश्व में करीब 6 करोड़ घोड़े होने का अनुमान लगाया जा रहा है.
4. क्या आपको पता है कि घोड़ों पर लिखी गई सबसे पुरानी पुस्तकों में से एक भारत में लिखी गई थी, जिसका नाम है “शालिहोत्र“, जिसे भारत के सबसे पुराने पशु चिकित्सा ग्रंथों में गिना जाता है.
5. अंग्रेजी में नर घोड़े को “Stallion” और मादा घोड़े को “Mare” कहते हैं, वहीं उनके बच्चे को “Foal” या बोलचाल में “Ponies” भी कहा जाता है.
6. पूरी दुनिया में Horse की 300 से भी ज्यादा प्रजातियां मौजूद हैं, इनमें से अरबी नस्ल (Arabian Horse) को सबसे पुरानी प्रजातियों में गिना जाता है, जो करीब 4,500 साल पुरानी मानी जाती है.
7. घोड़े इंसान की तरह ना तो डकार मार सकते हैं और ना ही उलटी कर सकते हैं, इसी वजह से घोड़े की ज्यादातर मौतें पेट दर्द (Colic) की वजह से ही होती हैं.

8.घोड़े की आंखें उसके सिर के दोनों तरफ इस तरह से होती हैं कि वो करीब 350 डिग्री तक देख सकता है, हालांकि उसके ठीक आगे और पीछे एक छोटा सा Blind Spot भी होता है.
9. जंगल में रहने वाले घोड़े आमतौर पर छोटे-छोटे Family Bands में रहते हैं, जिनमें करीब 5 से 20 घोड़े होते हैं — इनमें आमतौर पर एक नर, कुछ मादाएं और उनके बच्चे शामिल होते हैं.
10. अगर झुंड पर किसी भी तरह का संकट दिखे तो नर घोड़ा अपने झुंड की मादाओं और बच्चों को खतरे से बचाने के लिए घेरा बना लेता है.
11. आम तौर पर घोड़े का औसतन जीवनकाल करीब 25 से 30 साल का होता है, लेकिन इंग्लैंड में सन 1760 में जन्मा “Old Billy” नाम का एक घोड़ा करीब 62 साल तक जीवित रहा था. इस घोड़े की मृत्यु सन 1822 में हुई थी और आज भी यह घोड़ों की सबसे लंबी उम्र का रिकॉर्ड माना जाता है.
12. घोड़े अपने भोजन में हरी घांस और अनाज खाता है और चना इसका मनपसन्द भोजन है.
13. नर घोड़े के करीब 40 दांत होते हैं, वहीं मादा घोड़े के करीब 36-40 दांत होते हैं, क्योंकि मादाओं में अक्सर Canine Teeth नहीं होते.
14. कुत्ते की तरह घोडा भी अपने मालिक का बहोत ही वफादार होता है. यह कभी भी मुसीबत के समय अपने मालिक को छोडकर नहीं जाता है. महाराणा प्रताप के चेतक घोड़े के बारे में तो आप सभी को पता ही होगा की उसने अपनी जान खो कर महाराणा प्रताप की रक्षा की थी.
15. घोड़ा ज्यादातर खड़े-खड़े ही सोता है, लेकिन गहरी नींद (REM Sleep) के लिए उसे कभी-कभी लेटना भी पड़ता है.
16. घोड़े के दांत उसके दिमाग के मुकाबले ज्यादा जगह घेरते हैं, और दिलचस्प बात यह है कि घोड़े की उम्र का अंदाजा उसके दांतों की बनावट देखकर ही लगाया जा सकता है.
17. घोड़े के बच्चे भी जिराफ के बच्चे की तरह पैदा होने के कुछ ही समय बाद चलने लगता है.
18. घोड़े का पहला Clone सन 2003 में इटली में बनाया गया था, जिसका नाम “Prometea” रखा गया था — यह एक Haflinger नस्ल की मादा घोड़ी थी.
19. एक सामान्य आराम कर रहा घोड़ा एक दिन में औसतन करीब 5-10 गैलन (20-40 लीटर) पानी पीता है, हालांकि गर्मी के मौसम या भारी मेहनत के दौरान यह मात्रा 20 गैलन या उससे भी ज्यादा हो सकती है.
20. ब्रिटेन की सेना आज भी अपनी King’s Troop Royal Horse Artillery यूनिट में औपचारिक (Ceremonial) मौकों पर घोड़ों का इस्तेमाल करती है, जो इस बात का प्रतीक है कि घोड़ों का सैन्य इतिहास से जुड़ाव आज भी जीवित है, भले ही आधुनिक युद्ध में इनकी भूमिका सीमित हो गई हो.
आपको 20 Amazing Facts about Horse in Hindi | घोड़ों के बारे में रोचक तथ्य आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर ज़रूर करना.
यह भी पढ़े:
- Ramprasad : Brave soldier of Maharana Pratap | रामप्रसाद एक बहादुर हाथी
- Taitanoboa Snake (टाइटनोबोआ सांप) के बारे में रोचक तथ्य
- चमगादड़ से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
- हिम तेंदुए के बारे में 15 रोचक तथ्य
FAQs
-
दुनियाभर में कितने घोड़े मौजूद हैं?
आज दुनियाभर में करीब 6 करोड़ घोड़े मौजूद हैं.
-
दुनिया की सबसे पुरानी घोड़े की नस्ल कौन सी है?
अरबी नस्ल (Arabian Horse) को सबसे पुरानी नस्लों में गिना जाता है, जो करीब 4,500 साल पुरानी मानी जाती है.
-
घोड़े उलटी क्यों नहीं कर सकते?
घोड़ों के अन्नप्रणाली (Esophagus) में एक खास तरह की मांसपेशी होती है जो सिर्फ एक दिशा में खुलती है, इसी वजह से वो उलटी नहीं कर सकते.
-
घोड़े कितने साल तक जीवित रहते हैं?
घोड़े का औसतन जीवनकाल करीब 25-30 साल होता है, हालांकि “Old Billy” नाम का एक घोड़ा 62 साल तक जीवित रहा था.
-
दुनिया का पहला घोड़े का Clone कब बना?
घोड़े का पहला Clone सन 2003 में इटली में बनाया गया था, जिसका नाम “Prometea” रखा गया था.