Facts about Morocco in Hindi
Morocco in Hindi अफ्रीका महाद्वीप का एक बहुत ही खूबसूरत देश है जो अफ्रीका के उत्तर में स्थित है. मोरक्को की राजधानी रबात है. चलिए जानते है इस खूबसूरत देश के अनोखे तथ्यों के बारे में
1. मोरक्को का कुल क्षेत्रफल करीब 7,10,850 वर्गकिलोमीटर है और इसकी जनसंख्या करीब 3 करोड़ 70 लाख है.
2. मोरक्को की सीमाएँ पूर्व में अल्जीरिया से, दक्षिण-पश्चिम में सहारा रेगिस्तान से और पश्चिम में अटलांटिक महासागर से मिलती है.
3. इस देश का सबसे बड़ा शहर कासाब्लांक है जो इस देश का आर्थिक केंद्र है.
4. मोरक्को की ज्यादातर जनसंख्या मुस्लिम है और उनकी मुख्य भाषा अरबी है.
5. अगर बात करे धर्म की को यहाँ के लोग सुन्नी इस्लाम धर्म का पालन करते है.
6. मोरक्को में संवैधानिक राजशाही चलती है और यहाँ के राजा का नाम मोहम्मद VI है जो सन 1999 से यहाँ पर शासन कर रहे है.
7. इस देश में प्रत्येक साल 30 जुलाई को सिंहासन दिवस मनाया जाता है. उस दिन राजा मोहम्मद छठे को याद किया जाता है.
8. मोरक्को देश में ज्यादातर संख्या मुस्लिम होने के कारन यहाँ पर सूअर का मास खाना प्रतिबंध है.
9. मोरक्को अफ्रीका महाद्वीप का 5 वा सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था वाला देश है.
10. इस देश का सबसे ऊँचा क्षेत्र तुबकल या टूबकल पर्वत है जिसकी ऊंचाई समुद्र तट से करीब 4,167 मीटर है.
11. कौस्कौस(Couscous) इस देश का राष्ट्रिय व्यंजन है.
12. मोरक्को की गिनती सभी अरब देशों की तुलना मे शांतिप्रिय देशों में की जाती है. यहाँ के लोग Friendly Nature के है.
13. यहाँ पर कई सारे बहुत खूबसूरत समुद्री बीच है जहाँ पर भारी मात्रा में लोग आते है.
14. इस देश में कई सारी एसी जगह है जहाँ से आप दुनिया के सबसे बड़े गर्म रेगिस्तान सहारा में प्रवेश कर सकते है. यदि आप चाहे तो आप ऊंट या घोड़ों की मदद से भी सहारा रेगिस्तान का सफ़र कर सकते है.
15. Morocco में “अताई” पेय बहुत ही लोकप्रिय है जो पुदीने और अन्य सामग्री से बनी चाय है.
16. इस देश में बहुत ही सुंदर और अजीबोगरीब तरह की इमारतें है जिनके कारन कई सारी बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों का शूटिंग यहाँ पर किया जाता है.
यदि आपको मोरक्को देश के बारे में जानकारी और रोचक तथ्य – 16 Facts about Morocco in Hindi इसे शेयर ज़रुर करे.
यह भी पढ़े: