Cambodia facts in Hindi | कंबोडिया देश, जहाँ पर है दुनिया का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर

 Cambodia Facts in Hindi – कंबोडिया देश से जुड़े 16 मजेदार तथ्य

कंबोडिया देश, जहाँ पर है दुनिया का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर | कम्बोडिया देश के बारे में 16 रोचक तथ्य | Cambodia facts in Hindi

 

Cambodia Facts in Hindi एशिया महाद्वीप का देश है जहाँ पर है दुनिया का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर. इस देश को पहले कंपूचिया के नाम से जाना जाता था लेकिन बाद में देश का नाम बदलकर कंबोडिया कर दिया.

आज हम आपको इस आर्टिकल में Cambodia facts in Hindi  के साथ कम्बोडिया देश के बारे में जानकारी भी बताने वाले है. उम्मीद है आपको Amazing Facts about Cambodia in Hindi आर्टिकल ज़रुर पसंद आएगा.

Interesting Facts about Cambodia in Hindi

 

1. कंबोडिया भी भारत की तरह एक गुलाम देश था जिसको फ़्रांस से 9 नवम्बर 1953 में फ़्रांस से आज़ादी प्राप्त हुई थी.

2. दुनिया का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर परिसर तथा सबसे बड़ा धार्मिक स्मारक कंबोडिया में ही स्थित है. इस मंदिर का नाम “अंकोरवाट मंदिर” है, जो अंकोर नामक स्थान पर मौजूद है.

3. कंबोडिया में बहुत ही संख्या में हिन्दू और बौद्ध मंदिर पाए जाते है जो इस बात का सबुत है की कभी इस जगह पर हिन्दुओ का शासन रहा होगा.

4. इस देश में ज्यादातर लोग बौद्ध धर्म का पालन करते है, इसी वजह से यह कम्बोडिया का राष्ट्रीय धर्म भी है.

5. कंबोडिया का सबसे ऊँचा पर्वत Phnom है जिसकी ऊंचाई करीब 1813 मीटर है.

6. मेकोंग नदी कंबोडिया की सबसे लंबी नदी है जिसकी लम्बाई करीब 4,350 किलोमीटर है

कंबोडिया देश, जहाँ पर है दुनिया का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर | कम्बोडिया देश के बारे में 16 रोचक तथ्य | Cambodia facts in Hindi
dennis.pope85
Image Source :- https://www.flickr.com/photos/53903290@N06/

.

7. क्या आपको पता है की हॉलीवुड की मशहूर फिल्म “Tomb Raider” का शूटिंग कंबोडिया में ही किया गया था, इस फिल्म के बाद दुनियाभर के लोगो का ध्यान इस जगह पर आया और बाद में लाखों की तादाब में पर्यटक यहाँ पर आने लगे.

8. टनल सैप (Tonle Sap) नामक झील दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है, जो कंबोडिया में स्थित है. यह झील साल में दो बार अपने प्रवाह को बदलती है.

9. इस झील के किनारे पर पानी में “चोंग खनेस” नामक गाँव है जिसको तैरता हुआ गाँव भी कहा जाता है. इस गाँव में बाजार, मत्स्यपालन, क्लिनिक और कई सारी चीजें शामिल है.

10. कंबोडिया अपने विदेशी व्यंजन के लिए दुनियाभर में फैमस है, जिसमे साप, बिच्छू, कॉकरोच, कीड़े, मकड़िया आदि को पका कर खाय जाता है.

Cambodia facts in hindi

11. यदि आपको कंबोडिया में घूमना है तो आपको हर जगह टुक-टुक मिल जाएगा, जैसे भारत में टैक्सी होती है ठीक इसी तरह इसकी मदद से आप देश में कहीं भी घूम सकते है.

12. कंबोडिया का एक बहोत ही बड़ा हिस्सा जंगल से घिरा हुआ है.

13. इस देश की आय का मुख्य स्रोत खेती, मछली और पर्यटक से आता है.

14. कंबोडिया के 50 प्रतिसद से भी ज्यादा लोगों की उम्र 15 साल या इससे कम है.

15. The Khmer New Year नामक त्यौहार कम्बोडिया में बहोत ही धूमधाम से मनाया जाता है. यह त्यौहार तिन दिन का होता है.

16. वैसे तो कंबोडिया राष्ट्रीय चलन रील है पर आप अमेरिकन डॉलर से भी कुछ भी ख़रीद सकते हो क्योंकि इस देश में US Dollar भी चलता है.

दोस्तों, उम्मीद है आपको कम्बोडिया देश के बारे में जानकारी, Cambodia facts in Hindi आर्टिकल अच्छा लगा होगा.

यह भी पढ़े:-

  1. यूगांडा एक अजीब देश
  2. स्लोवाकिया खुबसूरत महिलाओं का देश
  3. तुर्की एक शातिर देश, जाने रोचक जानकारी

2 Comments

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *