ज़ाम्बिया के रोचक तथ्य और इतिहास | 30 Interesting Facts about Zambia in Hindi

अफ्रीका के दिल में बसा ज़ाम्बिया एक ऐसा देश है जो अपने विशाल national parks, दुनिया के सबसे बड़े जलप्रपात और अमीर copper reserves के लिए जाना जाता है. यह अफ्रीका महाद्वीप का एक लैंडलॉक देश है. इसकी सीमा उत्तर में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, पूर्व में तंजानिया, मलावी और मोज़ाम्बिक, दक्षिण में जिम्बाब्वे और बोत्सवाना, पश्चिम में अंगोला तथा दक्षिण-पश्चिम में नामीबिया से जुड़ी हुई है., यानी चारों तरफ से जमीन से घिरा हुआ, लेकिन फिर भी यहाँ की नदियाँ, झीलें और जंगल इसे अफ्रीका के सबसे खूबसूरत देशों में से एक बनाते हैं. आज जानते हैं ज़ाम्बिया के इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था और संस्कृति से जुड़े रोचक तथ्य.

आज के इस आर्टिकल में हम ज़ाम्बिया देश से जुड़े मजेदार रोचक तथ्य और Zambia information in Hindi के बारे में बात करने वाले है.

ज़ाम्बिया अफ्रीका का एक स्थलरुद्ध देश है जिसकी राजधानी लुसाका है. यहाँ की आधिकारिक भाषा English है और मुद्रा Zambian Kwacha (ZMW) है. यह देश copper mining, Victoria Falls और समृद्ध wildlife के लिए प्रसिद्ध है. ज़ाम्बेजी नदी के नाम पर इस देश का नाम रखा गया है.

ज़ाम्बिया देश के बारे में जानकारी, तथ्य और इतिहास | Interesting Facts about Zambia in Hindi | Zambia information

ज़ाम्बिया के रोचक तथ्य और इतिहास | 30 Interesting Facts about Zambia in Hindi

  1. ज़ाम्बिया देश का कुल क्षेत्रफल करीब 7,52,618 वर्ग किलोमीटर है, वही इसकी जनसंख्या करीब 2.2 करोड़ के आसपास है. यह अफ्रीका के मध्य-दक्षिण हिस्से में स्थित एक स्थलरुद्ध देश है.
  2. ज़ाम्बिया क्षेत्रफल के मामले में ब्रिटेन से लगभग 3 गुना ज्यादा बड़ा देश है, लेकिन जनसंख्या के मामले में बहुत कम घनी आबादी वाला देश है.
  3. Zambia में मौजूद Mafinga Hills इस देश का सबसे ऊँचा बिंदु है. इसकी ऊंचाई करीब 2,339 मीटर है. यह क्षेत्र देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से में मलावी की सीमा के पास स्थित है.
  4. ज़ाम्बेजी नदी इस देश की सबसे लम्बी और अफ्रीका महाद्वीप की चौथी सबसे लंबी नदी है जिसकी लम्बाई 2,574 किलोमीटर है. इस नदी के नाम पर ही इस देश का नाम Zambia रखा गया है.
  5. Copper का उत्पादन ज़ाम्बिया में बहुत ही मात्रा में होता है. यहाँ पर हर साल करीब 1.5 मिलियन टन से अधिक copper का उत्पादन होता है जिनमें से लगभग सभी कॉपर को बाहर के देशों में export किया जाता है.
  6. ज़ाम्बिया देश में साल के 12 महीनों में लगभग 5 से 6 महीने बारिश आती है. यहाँ पर नवंबर से अप्रैल तक बारिश का मौसम होता है, जबकि मई से अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहता है.
  7. The Victoria Falls पूरी दुनिया का सबसे बड़ा Waterfalls है जो ज़ाम्बिया और जिम्बाब्वे की सीमा पर मौजूद है. इसकी गिनती दुनिया के Seven Natural Wonders में की जाती है.
  8. Lake Kariba दुनिया का सबसे बड़ा मानव निर्मित reservoir (जलाशय) है, जो ज़ाम्बिया और जिम्बाब्वे की सीमा पर बना हुआ है. यह ज़ाम्बेजी नदी पर बनाया गया एक बहुत बड़ा बांध है.
  9. इस देश की राजधानी लुसाका है जो इस देश का सबसे बड़ा Commercial Centre भी है. लुसाका देश के दक्षिण-मध्य हिस्से में स्थित है और यहाँ की आबादी लगातार बढ़ रही है.
  10. Zambia में मौजूद Kafue National Park इस देश का सबसे पुराना और बड़ा नेशनल पार्क है. इस उद्यान में आपको विलुप्त प्रजाति के जंगली कुत्ते (African wild dogs) देखने को मिलते है. फ़िलहाल पूरी दुनिया में सिर्फ कुछ ही देशों में ही जंगली कुत्ते देखने को मिलते है, उनमें से एक ज़ाम्बिया है.
  11. इस देश का South Luangwa National Park यहाँ का मुख्य आकर्षण है, जहाँ पर शेर, हाथी, गेंडे जैसे कई तरह के जंगली जानवर रहते है. इसके अलावा यहाँ पर 400 से भी अधिक प्रजाति के पक्षी देखने को मिलते है.
  12. ज़ाम्बिया तंबाकू, कॉर्न, कपास, फूल और कई अलग-अलग तरह के agricultural products का निर्यात करता है. इस देश का ज्यादातर माल चीन, स्विट्ज़रलैंड और दूसरे अफ्रीकी देशों में आयात किया जाता है.
  13. इस देश की अर्थव्यवस्था का आधार mining, agriculture, fishing और tourism पर है. Copper mining इस देश की अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा हिस्सा है और विदेशी मुद्रा का मुख्य स्रोत है.
  14. इस देश की लगभग 50 प्रतिशत आबादी ऐसी है जिनको पीने के लिए साफ पानी भी नहीं मिलता है. गरीबी और बेरोजगारी यहाँ की बड़ी चुनौतियों में से एक है.
  15. Zambia की राष्ट्रीय भाषा English है पर यहाँ पर 70 से भी ज्यादा भाषाएँ और बोलियाँ बोली जाती हैं. Bemba, Nyanja, Tonga, Lozi और Lunda जैसी भाषाएँ यहाँ बहुत प्रचलित हैं.
  16. ज़ाम्बिया में मौजूद Lake Tanganyika दुनिया की दूसरी सबसे गहरी मीठे पानी की झील है. इस झील की सीमाएं बुरुंडी, तंजानिया, कांगो और ज़ाम्बिया तक फैली हुई है.
  17. ज़ाम्बिया का राष्ट्रीय ध्वज हरे रंग का है जिस पर एक उड़ता हुआ African Fish Eagle और तीन vertical stripes (लाल, काला, नारंगी) बने होते हैं. हरा रंग देश के natural resources और vegetation का प्रतीक है.
  18. ज़ाम्बिया की मुद्रा Zambian Kwacha (ZMW) है. “Kwacha” का अर्थ कई स्थानीय भाषाओं में “भोर” या “सुबह” होता है, जो नई स्वतंत्रता और उम्मीद का प्रतीक है.
  19. ज़ाम्बिया का समय क्षेत्र UTC+2 (Central Africa Time) है. यहाँ पर Daylight Saving Time लागू नहीं होता, इसलिए पूरे साल समय एक जैसा रहता है.
  20. ज़ाम्बिया का राष्ट्रीय नारा “One Zambia, One Nation” है. यह नारा देश की unity और विविधता के बीच एकता को दर्शाता है.
  21. ज़ाम्बिया 24 अक्टूबर 1964 को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र हुआ था. स्वतंत्रता के बाद इस देश का नाम Northern Rhodesia से बदलकर Zambia कर दिया गया.
  22. ज़ाम्बिया के पहले राष्ट्रपति Kenneth Kaunda थे, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी. उन्हें अफ्रीका के बड़े नेताओं में से एक माना जाता है.
  23. ज़ाम्बिया की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से copper exports पर निर्भर है. देश की export income का लगभग 70% हिस्सा copper से आता है, इसलिए copper की कीमतें यहाँ की economy को सीधे प्रभावित करती हैं.
  24. ज़ाम्बिया में तीन मुख्य मौसम होते हैं: गर्म और बारिश वाला मौसम (नवंबर-अप्रैल), ठंडा और शुष्क मौसम (मई-अगस्त), और गर्म और शुष्क मौसम (सितंबर-अक्टूबर).
  25. ज़ाम्बिया अफ्रीका का पहला देश बन गया है जिसने polymer notes (प्लास्टिक के बैंक नोट) जारी करना शुरू किया. यह कदम currency को ज्यादा durable बनाने के लिए लिया गया था.
  26. ज़ाम्बिया में बाओबाब के कुछ बहुत पुराने पेड़ पाए जाते हैं. वैज्ञानिकों का मानना है कि कुछ बाओबाब पेड़ 1,500 साल से भी ज्यादा पुराने हो सकते हैं.
  27. ज़ाम्बिया में स्थानीय लोग चूहों, कीड़ों और कुछ विशेष प्रकार के कीड़ों को स्वादिष्ट मानते हैं और इन्हें प्रोटीन का स्रोत माना जाता है.
  28. ज़ाम्बिया में Farmers’ Day (किसान दिवस) अगस्त के पहले सोमवार को मनाया जाता है. यह दिन देश के किसानों के योगदान को सम्मानित करने के लिए समर्पित है.
  29. ज़ाम्बिया में विक्टोरिया फॉल्स के पास Devil’s Pool नाम का एक प्राकृतिक infinity pool है, जहाँ लोग तैर सकते हैं. यह जगह पर्यटकों में बहुत लोकप्रिय है.
  30. ज़ाम्बिया में safari और wildlife tourism बहुत विकसित है. South Luangwa, Lower Zambezi और Kafue जैसे national parks world-class safari experiences प्रदान करते हैं.

दोस्तों, आपको Interesting Facts about Zambia in Hindi – ज़ाम्बिया देश से जुड़े रोचक तथ्य आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसको हर जगह शेयर ज़रुर करना.

Read Other Related Articles :-

  1. स्लोवाकिया खूबसूरत महिलाओं का देश
  2. दुनिया में सबसे खुश लोगो का देश फ़िनलैंड
  3. पनामा देश से जुड़े रोचक तथ्य और जानकारी
  4. मेघालय पूर्वोत्तर भारत का बहुत ही खूबसूरत राज्य
  5. भारत के अनोखे राज्य तेलांगना के बारे में रोचक तथ्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *