20 Interesting Facts about Hoopoe in Hindi | हुदहुद पक्षी के बारे में 15 रोचक तथ्य

Amazing Facts about Hoopoe in Hindi: सन 2014 में भयंकर समुद्री तूफान आया था जिसमे आंध्रप्रदेश, झारखण्ड, छत्तीसगढ समेत काफी राज्यों को बड़ा नुकसान हुआ था जिसमे सिर्फ अकेले चेन्नई में ही 124 लोग मार गए थे और करीब 22780 करोड़ का नुकसान हुआ था. पुरे देश में इस समुद्री तूफान के कारन बहोत सारा नुकसान हुआ था जिसका नाम था “हुदहुद सायकलोन”.

आपको जानकर हेरानी होगी की “हुदहुद” नाम असल में अरबी भाषा के शब्द से आया है और यही नाम इजराइल के राष्ट्रिय पक्षी का भी है, जिसको इजराइल में Hoopoe (हुपू) कहेते है. WMO (वर्ल्ड मेट्रोलॉजिकल ऑर्गेनाईजेशन) के सदस्य देश ही चक्रवातो के नाम सुजाते है, और “हुदहुद” नाम भी इसी वजह से चुना गया था. आइए जानते है इस बेहद खुबसूरत चिड़िया जिसको हुदहुद पक्षी कहा जाता है के बारे में 20 रोचक और दिलचस्ब तथ्य.

15 Interesting Facts about Hoopoe in Hindi | हुदहुद पक्षी के बारे में 15 रोचक तथ्य
Hoopoe in Hindi

हुदहुद पक्षी के बारे में 20 रोचक तथ्य – 20 Interesting Facts about Hoopoe in Hindi

  1. हुदहुद पक्षी को हिंदी में हुदहुद ही कहा जाता है (कई लोग इसे गलती से “कठफोड़वा” समझ लेते है, पर कठफोड़वा असल में Woodpecker नाम की बिलकुल अलग चिड़िया है). यह पक्षी भारत सहित एशिया, अफ्रीका और यूरोप में पाया जाता है.
  2. हुदहुद पक्षी का Scientific Name है Upupa epops, और यह Upupidae नाम के जीववैज्ञानिक कुल (family) में आता है, जो Bucerotiformes ऑर्डर का हिस्सा है — यानि इसका दूर का रिश्ता धनेश (Hornbill) पक्षिओ से भी है.
  3. दुनिया में हुदहुद की 3 जीवित प्रजातियाँ (Species) पाई जाती है – Eurasian Hoopoe, African Hoopoe और Madagascar Hoopoe. वही सिर्फ Eurasian Hoopoe की ही 8 उप-प्रजातियाँ (Subspecies) मानी जाती है, जिसमे से एक भारत और श्रीलंका में पाई जाती है.
  4. Hoopoe in Hindi अकेला ही रहेना पसंद करता है इस वजह से आपको ज्यादातर समय यह पक्षी अकेला ही नजर आएगा. सिर्फ प्रजनन के समय ही यह जोड़ी बनाता है.
  5. हुदहुद पक्षी ज्यादातर समय जमीन पर चल-फिरकर ही भोजन ढूंढता है, इस वजह से लोग सोचते है की यह ज्यादा उड़ नहीं सकता. पर असल में यह पक्षी बहोत ही मजबूत उड़ान भर सकता है — इसकी उड़ान किसी विशालकाय तितली (Butterfly) जैसी लहरदार (undulating) दिखती है. माउंट एवरेस्ट अभियान के दौरान इसे करीब 6400 मीटर की ऊंचाई पर भी देखा गया था.
  6. इजराइल में सन 2008 में 1 लाख 55 हजार लोगो के बिच में सर्वेक्षण किया गया था तब उस समय के इजराइल के राष्ट्रपति शिमोन पेरेज ने इजराइल के 60 वे जन्मदिन पर हुदहुद पक्षी को इजराइल का राष्ट्रिय पक्षी घोषित किया था, जिसमे इसने White-spectacled Bulbul नाम की चिड़िया को पीछे छोड़ा था.
  7. हूदहूद पक्षी कई सालो से यहुदियो के साथ जुदा हुआ है. पहेले के ज़माने में हुदहुद पक्षी यहूदियों और मुसलमानों के पैगम्बर हजरत सुलेमान के लिए जासूस का काम किया करता था. कुरान (सूरह अन-नमल) में भी हजरत सुलेमान के बारे में जिक्र है की वो ही एक लौते बादशाह थे जिसका हुक्म हवा, पानी, मछली, पशु और पक्षी सब मानते थे. दिलचस्ब बात यह है की तोराह और बाइबल में इस पक्षी को “अशुद्ध” (unclean) पक्षिओ की सूचि में गिना गया है.
  8. हुदहुद पक्षी का वजन करीब 46 ग्राम से 89 ग्राम तक का ही होता है. इसकी लम्बाई करीब 25 से 32 सेंटीमीटर और पंखो का फैलाव (Wingspan) करीब 44 से 48 सेंटीमीटर तक होता है.
  9. Hoopoe in Hindi फरवरी से अप्रैल तक अपना घोसला बनाता है, ज्यादातर पेड़ के कोटर (खोखले हिस्से) में, जिसका प्रवेश द्वार काफी छोटा होता है ताकि शिकारी अंदर ना घुस पाए. इसका घोसला गंदकी और बदबू से भरा होता है.
  10. हुदहुद के घोसले की बदबू के पीछे एक दिलचस्ब वैज्ञानिक वजह है. मादा हुदहुद के Uropygial Gland से सड़े हुए मांस जैसी बदबूदार तरल निकलती है जिसे वो अपने पंखो पर लगाती है — यह बदबू शिकारिओ और परजीविओ (parasites) को दूर रखने में मदद करती है. यहा तक की 6 दिन के बच्चे भी दुश्मन पर मल (droppings) फेककर और सांप जैसी फुफकार भरकर खुद का बचाव करते है.
  11. एक पुरानी इस्लामिक मान्यता के अनुसार हुदहुद पक्षी जमीन के अंदर छुपे पानी को भी देख सकता है — यह किस्सा हजरत सुलेमान की कहानी से जुड़ा है, जिसमे हुदहुद ने उन्हें पानी का स्त्रोत खोजने में मदद की थी. यह एक धार्मिक/लोककथा मान्यता है, वैज्ञानिक रूप से सिद्ध तथ्य नहीं.
  12. मादा हुदहुद क्षेत्र के हिसाब से 4 से 12 अंडे तक दे सकती है — यूरोप और उत्तरी एशिया में क्लच साइज ज्यादा होता है जबकि भारत जैसे उष्णकटिबंधीय (tropical) इलाको में यह कम होता है. अंडे देने के बाद सिर्फ मादा ही अंडे सेती है, जबकि नर उसके लिए खाना लाता है.
  13. हुदहुद पक्षी का रंग हल्का सा भूरा/केसरिया होता है और पूंछ पर काली-सफ़ेद जिब्रा की तरह पट्टे होते है. सिर पर मौजूद इसका ताज (Crest) डर लगने पर या उत्तेजित होने पर पूरा खुल जाता है.
15 Interesting Facts about Hoopoe in Hindi | हुदहुद पक्षी के बारे में 15 रोचक तथ्य
Hoopoe in Hindi
  1. Hoopoe in Hindi की चोंच बहोत ही लंबी, पतली और धारधार होती है जिसकी बदोलत यह जमीन से मिटटी खोदकर कीड़े बहार निकाल कर खता है. इसका मुख्य भोजन झींगुर, टिड्डे, भृंग (beetles), कनखजूरे और सिकाडा जैसे कीड़े है, हालाकि कभी-कभी छोटे मेंढक, छिपकली और बीज भी खा लेता है.
  2. यह पक्षी प्रजनन काल में बिलकुल भी चुप नहीं रहता — नर पक्षी अपने इलाके पर दावा जताने के लिए बार-बार धीमी आवाज में “ऊप-ऊप-ऊप” की पुकार लगाता रहेता है, जिससे इसकी पहचान आसानी से हो जाती है.
  3. Hoopoe in Hindi उप्रुपीडाए जीववैज्ञानिक कुल का एक मात्र जीवित वंश (Genus) है — यानि इस पूरे परिवार में सिर्फ Upupa नाम का ही एक जीवित वंश बचा है, बाकि सभी करीबी प्रजातियाँ विलुप्त हो चुकी है (जैसे सेंट हेलेना हुदहुद, जो 16वी सदी में विलुप्त हो गया था).
  4. इस पक्षी का आकार मैना जैसा होता है. नर और मादा दोनो दिखने में लगभग एक जैसे ही लगते है (सिर्फ अफ्रीकी उप-प्रजाति में थोड़ा फर्क नजर आता है).
  5. हुदहुद पक्षी का औसत जीवनकाल जंगल में करीब 10 साल का होता है, जबकि कैद (captivity) में यह इससे भी ज्यादा जी सकता है.
  6. IUCN Red List के अनुसार हुदहुद पक्षी अभी “Least Concern” श्रेणी में आता है यानि इसपर विलुप्त होने का तुरंत खतरा नहीं है. फिर भी, आवास (habitat) के नुकसान और शिकार की वजह से इसकी संख्या धीरे-धीरे घट रही है — स्वीडन में तो यह पूरी तरह विलुप्त हो चूका है.
  7. प्राचीन मिस्र (Egypt) में हुदहुद को पवित्र पक्षी माना जाता था और मंदिरो-मकबरों की दीवारों पर इसकी तस्वीरे उकेरी गई है. फारसी कवि अत्तार की मशहूर कविता “The Conference of the Birds” में भी हुदहुद को पक्षिओ का बुद्धिमान नेता दर्शाया गया है. यह पक्षी खेती के लिए भी फायदेमंद माना जाता है क्योकि यह पेड़ो को नुकसान पहुचाने वाले कीड़ो को खाकर किसानो की मदद करता है, इसी वजह से कई देशो में इसे कानूनी सुरक्षा भी मिली हुई है.

यह भी पढ़े:-
खरमोर पक्षी के बारे में रोचक तथ्य
दुनिया का सबसे खतरनाक पक्षी 
दुनिया के 10 बेहद खुबसूरत पक्षी
दुनिया के कुछ विलुप्त पक्षी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *