Headlines

Kingfisher Bird Facts in Hindi | किंगफिशर पक्षी के 20 रोचक तथ्य

किंगफिशर पक्षी के बारे में 14 रोचक तथ्य - Information about Kingfisher Bird in Hindi

Kingfisher पक्षी एक बहुत ही कुशल शिकारी पक्षी है जो पलक जपकते ही पानी के अन्दर से मछली को जपट लेता है और किसी पेड़ पर बैठ कर आराम से उसको खाता है. इस पक्षी का नाम है किलकिला जिसको किंगफ़िशर के नाम से भी जाना जाता है, और इसका Scientific नाम Alcedinidae family है. यह पक्षी ज्यादातर तालाब, नदी और झीलों के पास पाया जाता है.

तो आज इस बेहतरीन मछुआरे किंगफिशर पक्षी के बारे में रोचक तथ्य, Kingfisher Bird Facts in Hindi के बारे में जानते है, साथ ही यह भी जानेंगे कि किंगफिशर ka scientific naam क्या है, India में किंगफिशर की कितनी प्रजातियां पाई जाती है, और किंगफिशर kitni machli khata hai रोज?

किंगफिशर (किलकिला) एक छोटे-मध्यम आकार का शिकारी पक्षी है, जिसकी दुनियाभर में करीब 90 प्रजातियां और भारत में 12 प्रजातियां पाई जाती है. इसका scientific नाम Alcedo atthis (Common Kingfisher) है. यह मुख्यतः मछली, मेंढक और कीड़े-मकोड़े खाता है, नदी-तालाब किनारे बिल बनाकर रहता है, और औसतन 6-10 साल तक जीवित रहता है.

किंगफिशर या किलकिला पक्षी जिसका निशाना शायद ही कभी खाली जाता है

Kingfisher को लेकर सबसे मशहूर बात यही है कि यह अपने शिकार पर कभी नहीं चूकता, लेकिन असलियत में यह पूरी तरह सच नहीं है (नीचे फैक्ट नंबर 15 में इसकी असली सच्चाई जानिए).

किंगफिशर पक्षी के बारे में 14 रोचक तथ्य - Information about Kingfisher Bird in Hindi

Amazing Facts about Kingfisher in Hindi – किलकिला (किंगफ़िशर) पक्षी के बारे में जानकारी

  1. किंगफिशर छोटे से मध्यम आकार का बेहद ही खूबसूरत पक्षी है. इसका Order Coraciiformes है, जिसमें बी इटर और मोटमोट भी शामिल होते है. पहले हॉर्नबिल (धनेश) को भी इसी Order में गिना जाता था, लेकिन आधुनिक वैज्ञानिक classification में अब हॉर्नबिल को अलग Order Bucerotiformes में रखा जाता है.
  2. किलकिला पूरी दुनिया में रेगिस्तान और ध्रुवीय इलाक़ो को छोड़कर हर जगह पाए जाते है.
  3. पूरी दुनिया में किंगफ़िशर की करीब 90 प्रजातिया है, जिन्हें तीन मुख्य समूहों में बांटा जाता है, River Kingfisher, Tree Kingfisher और Water Kingfisher. दिलचस्प बात यह है कि सभी kingfisher मछली नहीं खाते, Tree Kingfisher तो जमीन पर कीड़े-मकोड़ो का शिकार करना ज्यादा पसंद करते है.
  4. भारत में किंगफ़िशर की कुल 12 प्रजातिया पाई जाती है (आमतौर पर गलती से 9 बताई जाती है). इनमें Common Kingfisher, White-throated Kingfisher, Pied Kingfisher, Blue-eared Kingfisher और Oriental Dwarf Kingfisher जैसी प्रजातियां शामिल है. भारत का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला kingfisher White-throated Kingfisher है, जबकि नीले रंग वाला Common Kingfisher नदी-तालाब के आसपास सबसे ज्यादा नज़र आता है.
  5. किलकिला की सबसे छोटी प्रजाति अफ्रीकी बौना किंगफ़िशर (African Dwarf Kingfisher) है जिसका वजन करीब 10 ग्राम और आकार 10 सेमी के करीब होता है.
  6. सबसे लंबे शरीर वाले किंगफिशर को जायंट किंगफिशर (Giant Kingfisher, Megaceryle maxima) कहा जाता है, जिसका वजन करीब 355 ग्राम होता है और आकार 45 सेमी तक होता है. यह पक्षी सहारा रेगिस्तान के दक्षिण वाले अफ्रीका के इलाकों में पाया जाता है, ऑस्ट्रेलिया में नहीं. सबसे भारी kingfisher असल में ऑस्ट्रेलिया का Laughing Kookaburra है, जिसका वजन 450 ग्राम से भी ज्यादा हो सकता है, हालांकि लंबाई में यह Giant Kingfisher से थोड़ा छोटा होता है.
  7. भारत में सबसे ज्यादा दिखने वाला Common Kingfisher (Alcedo atthis) का ज्यादातर हिस्सा कथई/नारंगी रंग का होता है जबकि ऊपरी हिस्सा चमकदार नीले रंग का होता है. इसकी लंबाई करीब 16-17 सेमी और वजन 34-46 ग्राम के आसपास होता है.
  8. मादा किलकिला 2 से 10 (आमतौर पर 3 से 6) अंडे देती है, मादा और नर दोनों मिलकर बच्चे को सेते है. यह अपना घोंसला नदी या झील के किनारे बनाई गई 3 से 8 फीट लंबी सुरंग में बनाते है.
  9. किंगफिशर के अंडे सफेद और चमकदार होते है.
  10. किंगफिशर का जीवनकाल आमतौर पर 6 से 10 साल तक बताया जाता है, लेकिन जंगल में इसकी असली average umr इससे काफी कम होती है क्योंकि कई युवा किंगफिशर अपनी पहली उड़ान (fledge) के दौरान डूबकर मर जाते है. सबसे लंबी उम्र वाले kingfisher का record करीब 21 साल का है.
  11. किंगफिशर का प्रिय भोजन मछली है लेकिन इसके अलावा वो मेंढक, कीड़े-मकोड़े, मकड़ियां, केकड़े, घोंघे और छोटे सरीसृप भी खाती है. सर्दियों के दौरान एक kingfisher रोज़ाना करीब 15-16 छोटी मछलियां (minnows) खा सकता है, हालांकि यह प्रजाति और मौसम के हिसाब से अलग-अलग होता है.
  12. वैसे तो किंगफ़िशर को मछली के साथ जोड़ा जाता है क्योंकि यह मछली खाता है. लेकिन क्या आपको पता है के किंगफ़िशर की बहुत सारी प्रजातियाँ (खासकर Tree Kingfisher) एसी है जो मछलियों को नहीं खाती है और पानी के आसपास भी नहीं आते है.
  13. कई सारे ब्रिटिश किंगफिशर पक्षी ठंड के समय करीब 250 किलोमीटर का स्थानांतर करते है, ताकि ठंड से अपनी रक्षा की जा सके. वही साइबेरिया के कुछ kingfisher सर्दी से बचने के लिए करीब 3,000 किलोमीटर तक की लंबी यात्रा तय करते है.
  14. किंगफ़िशर हमेशा एक ही तेज़ गति से सीधे ही उड़ते है, केवल मछली पकड़ने के लिए ही मुड़ते है. हालांकि Pied Kingfisher जैसी कुछ प्रजातियां शिकार करते समय पानी के ऊपर hover भी कर सकती है, जो बाकी kingfisher प्रजातियों में कम देखने को मिलता है.
  15. क्या kingfisher सच में कभी निशाना नहीं चूकता? असल में यह एक लोकप्रिय मिथक है. वैज्ञानिक अध्ययनों के मुताबिक kingfisher का hunting success rate प्रजाति और हालात (पानी की सफाई, रोशनी, शिकार का आकार) के हिसाब से अलग-अलग होता है — Pied Kingfisher का सफलता दर करीब 33-40% पाया गया है, जबकि कुछ अनुकूल परिस्थितियों में यह 80% तक भी पहुंच सकता है. यानी kingfisher बेहद कुशल शिकारी जरूर है, लेकिन हर बार कामयाब नहीं होता.
  16. किंगफ़िशर की आँखों में खास adaptation होता है जो पानी की सतह पर रोशनी के refraction (झुकाव) को adjust कर लेता है, जिससे यह पानी के अंदर मछली की सही जगह का अंदाजा लगा पाता है.
  17. किंगफ़िशर हमेशा एक ही आकार के syndactyl toes (आगे की तरफ जुड़ी हुई तीन उंगलियां) रखता है, जो शाखाओं पर मजबूत पकड़ बनाने में मदद करती है.
  18. किंगफ़िशर का कोई गाना (song) नहीं होता, बल्कि यह एक तेज़, तीखी सीटी जैसी आवाज़ निकालता है जिसे बार-बार दोहराया जाता है.
  19. किंगफिशर को यह नाम क्यों मिला? क्योंकि यह अपने आहार के हिस्से के रूप में ज्यादातर मछलियों का शिकार करता है, इसलिए अंग्रेजी में इसे “King of Fishers” यानी किंगफिशर कहा गया.
  20. Conservation की बात करे तो किंगफ़िशर की ज्यादातर प्रजातियां Least Concern श्रेणी में आती है, लेकिन कुछ, जैसे Blyth’s Kingfisher, Near Threatened श्रेणी में है. दुनिया की दो सबसे संकटग्रस्त प्रजातियां Tuamotu Kingfisher और Micronesian (Guam) Kingfisher मानी जाती है, जो मुख्य रूप से habitat loss की वजह से खतरे में है.

यदि आपको 20 Kingfisher Bird Facts in Hindi – किंगफिशर पक्षी के बारे में 20 रोचक तथ्य आर्टिकल पसंद आया है तो इसको शेयर ज़रुर करना.

यह भी पढ़े:-

  1. खरमोर पक्षी के बारे में जानकारी
  2. एक अद्भुत शिकारी पक्षी सेक्रेटरी
  3. कराकरा पक्षी के बारे में मजेदार जानकारी
  4. गोल्डन फेंजेट पक्षी के बारे में जानकारी
  5. अटलांटिक पफिन के बारे में जानकारी

FAQs

  1. किंगफिशर का scientific नाम क्या है?

    भारत में सबसे आम दिखने वाले Common Kingfisher का scientific नाम Alcedo atthis है, और यह पूरा परिवार Alcedinidae कहलाता है.

  2. भारत में किंगफिशर की कितनी प्रजातियां पाई जाती है?

    भारत में किंगफिशर की कुल 12 प्रजातियां पाई जाती है, जिनमें Common, White-throated और Pied Kingfisher सबसे ज्यादा देखी जाती है.

  3. किंगफिशर एक दिन में कितनी मछली खाता है?

    यह प्रजाति और मौसम पर निर्भर करता है, लेकिन सर्दियों में एक kingfisher रोज़ाना औसतन 15-16 छोटी मछलियां (minnows) खा सकता है.

  4. क्या किंगफिशर हमेशा शिकार में कामयाब होता है?

    नहीं, यह एक मिथक है. अध्ययनों के अनुसार kingfisher का hunting success rate 33% से 82% के बीच रहता है, प्रजाति और हालात के हिसाब से.

  5. क्या सभी किंगफिशर मछली खाते है?

    नहीं, कई Tree Kingfisher प्रजातियां मछली नहीं खातीं और पानी के आसपास भी नहीं जाती, वे जमीन पर कीड़े-मकोड़ों का शिकार करती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *