Information about Lion in Hindi: क्या आपको पता है कि गुजरात के गिर जंगल में शेरों की संख्या पिछले 10 सालों में लगभग दोगुनी हो चुकी है — 2015 में जहां सिर्फ 523 एशियाई शेर बचे थे, वहीं 2025 की जनगणना में यह आंकड़ा बढ़कर 891 तक पहुंच गया है? यह जंगल के राजा की एक ऐसी वापसी की कहानी है जो दुनियाभर के Conservation प्रयासों के लिए एक मिसाल बन चुकी है. हर साल 10 अगस्त को World Lion Day मनाया जाता है, ताकि इस शानदार जानवर की घटती संख्या के प्रति दुनियाभर में जागरूकता फैलाई जा सके. चलिए जानते हैं शेरों से जुड़े कुछ ऐसे रोचक तथ्य जो शायद आपको पहले नहीं मालूम होंगे.
शेर (Lion) बिल्ली परिवार (Felidae) का दूसरा सबसे बड़ा सदस्य है, जो दुनियाभर में सिर्फ दो जगह पाया जाता है — अफ्रीका में African Lion और भारत के गुजरात राज्य के गिर जंगल में Asiatic Lion. आज दुनियाभर में गे्र वुल्फ की तरह ही शेरों की संख्या भी घट चुकी है, वैश्विक Population करीब 20,000-25,000 के बीच है, जबकि भारत में एशियाई शेरों की संख्या हाल के सालों में बढ़कर 891 तक पहुंच गई है.

दोस्तों, हर साल 10 अगस्त को दुनियाभर में World Lion Day मनाया जाता है, ताकि शेरों के संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाई जा सके. हर साल शेरों की संख्या में गिरावट देखने को मिलती रही है, इसी वजह से यह दिवस मनाया जाता है ताकि इनके शिकार और Habitat Loss पर रोक लगाई जा सके.
World Lion Day क्यों मनाया जाता है
शेरों का इतिहास कई हजारों साल पुराना है. एक वक्त में यह जानवर इंसानों के बाद धरती पर सबसे व्यापक रूप से फैली बड़ी शिकारी प्रजातियों में से एक था. लेकिन आधुनिकीकरण की वजह से जंगलों का विनाश होता गया, जिसके साथ-साथ शेरों की संख्या में भी भारी गिरावट आती रही.
World Lion Day का मुख्य मकसद यही है कि दुनियाभर में शेरों के संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाई जाए. शेरों की घटती संख्या के पीछे ज्यादातर इंसान ही जिम्मेदार हैं, और अगर हमने अपना नजरिया नहीं बदला तो एक समय ऐसा भी आ सकता है जब जंगल से शेर पूरी तरह खत्म हो जाएं.
जैसा कि हमें पता है कि शेर मांसाहारी प्राणी है, लेकिन जंगलों के विनाश के कारण अन्य जीव भी खत्म होते गए, जिसकी वजह से शेरों को भी भूख की समस्या का सामना करना पड़ा. सन 1940 में दुनियाभर में शेरों की संख्या करीब 4,50,000 थी, लेकिन आज पूरी दुनिया में सिर्फ 20,000 से 25,000 के आसपास ही शेर जीवित बचे हैं. इसी वजह से इनकी प्रजाति को बचाने के लिए World Lion Day की शुरुआत की गई थी.
शेरो का आकार
आज पूरी दुनिया में मुख्यतः 2 तरह के शेर पाए जाते हैं. अफ्रीकी शेर की लंबाई करीब 6 फीट तक होती है, वहीं इसका वजन करीब 120 से 190 किलोग्राम तक होता है.
बात करें एशियाई शेरों (Asiatic Lion) की, तो इनका वजन नर में करीब 160 से 190 किलोग्राम, और कुछ बड़े नमूनों में 226 किलोग्राम तक भी दर्ज किया गया है.
नर शेर मादा शेर से ज्यादा बड़े होते हैं. उनके सिर के आसपास बालों का एक घेरा (Mane) होता है, जिसे लंबे समय तक मादा शेर को आकर्षित करने और लड़ाई के दौरान गर्दन की रक्षा से जोड़कर देखा जाता रहा है. हालांकि सन 2006 में वैज्ञानिकों ने अफ्रीकी शेरों के बालों पर अध्ययन किया था, जिसमें उन्हें लंबे बालों से चोट से बचाव के पक्के सबूत नहीं मिले — इसी वजह से आज ज्यादातर वैज्ञानिक इसे मुख्यतः Mate Attraction और Dominance Signal से जोड़कर देखते हैं.
शेर क्यों दहाड़ते हैं
आपने अक्सर सुना होगा कि Lion की दहाड़ बहुत ही भयंकर और डरावनी होती है, लेकिन आखिर शेरों को दहाड़ने की जरूरत क्यों होती है? शेर बिल्ली की प्रजाति का ऐसा प्राणी है जो दहाड़ सकता है. बिल्लियों की जिन प्रजातियों में दहाड़ने की क्षमता होती है उनमें शेर, बाघ और जैगुआर शामिल हैं.
माना जाता है कि शेर मुख्यतः संवाद के लिए दहाड़ते हैं, खासकर जब दूर से अपने झुंड या क्षेत्र से संपर्क करना हो. लेकिन शोध के बावजूद अभी तक यह पूरी तरह साफ नहीं हो पाया है कि शेर इतनी ज़ोर से क्यों दहाड़ते हैं.
शेर कहां पाए जाते हैं
जैसा कि हमने पहले ही बात की, पूरी दुनिया में मुख्यतः दो ही तरह के शेर हैं, अफ्रीकी शेर और एशियाई शेर.
अफ्रीकी शेर अंगोला, बोत्सवाना, मोजाम्बिक, तंजानिया, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, दक्षिण सूडान और उप-सहारा अफ्रीका के अन्य क्षेत्रों में पाए जाते हैं. इन सभी क्षेत्रों में यह खुले घास के मैदानों और जंगलों में रहना पसंद करते हैं.
एशियाई शेर सिर्फ भारत के गुजरात राज्य के जूनागढ़ जिले के सासणगिर में ही पाए जाते हैं, जहां यह गिर के जंगल में रहते हैं. यह जंगल करीब 1,412 वर्ग किलोमीटर तक फैला हुआ है, हालांकि हाल के सालों में शेरों की बढ़ती संख्या के साथ इनका फैलाव गिर से बाहर गुजरात के कई अन्य जिलों तक भी हो चुका है.
शेर भी गिनती कर सकते हैं
आपको जानकर हैरानी जरूर होगी कि शेर भी एक तरह से गिनती कर सकते हैं. उनके पास अनजान दहाड़ों को गिनने और पहचानने की गजब की क्षमता होती है. जब कोई शेर अपने नजदीक आते किसी दूसरे शेर की दहाड़ सुनता है, तो वो हमेशा सोच-समझकर ही सामने आता है. रिसर्च के अनुसार शेर अपने आसपास के जाने-पहचाने और अनजान, दोनों तरह के शेरों की दहाड़ों को अलग-अलग पहचान सकते हैं और उसी आधार पर अपना अगला कदम तय करते हैं.
Lion हमेशा झुंड में रहते हैं
आपने अक्सर यह बात सुनी होगी कि कुत्ते हमेशा झुंड में रहते हैं और शेर अकेला ही घूमता है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि बिल्ली परिवार में शेर ही एकमात्र ऐसा प्राणी है जो हमेशा झुंड (Pride) में रहना पसंद करता है. शेर हमेशा मादा शेरनियों और बच्चों के साथ ही रहता है.
शेर झुंड में क्यों रहते हैं, इसके पीछे कुछ वजहें मानी जाती हैं. पहली बात यह है कि मादा शेर शिकार करने के लिए झुंड में रहना पसंद करती है, हालांकि झुंड में शिकार करने से वास्तव में कितना फायदा मिलता है, इस पर वैज्ञानिकों में अभी भी मतभेद है. दूसरी बड़ी वजह है अपने इलाके की रक्षा — झुंड जितना बड़ा होता है, उतना ही बड़ा इलाका वो सुरक्षित रख पाता है.
सन 2009 में अमेरिका के सेंट पॉल स्थित University of Minnesota की Ecologist Anna Mosser और Craig Packer ने करीब 38 साल के अध्ययन के बाद यह निष्कर्ष निकाला था कि शेर मुख्यतः अपने इलाके की रक्षा के लिए ही झुंड में रहते हैं.
Lion की उत्पत्ति कब हुई थी?
शेर इस धरती पर कई हजारों साल से मौजूद हैं. माना जाता है कि अफ्रीका में जब इंसानों का विकास हुआ, तभी से शेर भी वहां पाए जाते रहे हैं. लेकिन जीवाश्मों की कमी के कारण इसकी सटीक जानकारी मिलना मुश्किल रहा है.
सन 2014 में Durham University, ब्रिटेन के Dr. Ross Barnett ने दुनियाभर के म्यूजियम में रखे अलग-अलग प्रजातियों के शेर के जीवाश्मों पर Genetic Study की, जिससे पता चला कि आधुनिक शेरों के पूर्वज करीब 1,24,000 साल पुराने माने जा सकते हैं.
शेरों का व्यवहार
शेर बहुत ही सामाजिक जीव हैं और झुंड में रहना पसंद करते हैं. National Geographic के अनुसार अफ्रीकी शेर अपने बच्चों सहित कई मादा शेरों के साथ एक बड़े Pride में रहते हैं, वहीं भारतीय (एशियाई) शेर नर और मादा अक्सर अलग-अलग छोटे समूहों में रहते हैं और सिर्फ संभोग के समय ही एक-दूसरे के करीब आते हैं.
मादा शेर आमतौर पर उसी झुंड में जीवनभर रहना पसंद करती है जहां वो पैदा हुई थी, वहीं नर शेर उम्र बढ़ने के साथ अक्सर अपने लिए दूसरा झुंड या इलाका तलाशता है.
शेरों का परिवार
जब शेर की उम्र 3 साल से ज्यादा हो जाती है, तब नर और मादा शेर संभोग के लिए तैयार हो जाते हैं. मादा शेर की गर्भावस्था करीब 4 महीने की होती है और शेरनी ज्यादातर अकेले में ही अपने बच्चों को जन्म देती है.
जन्म के वक्त शेर के बच्चे का वजन करीब 1.5 किलोग्राम होता है. करीब 4-5 हफ्तों तक बच्चा पूरी तरह अपनी मां पर निर्भर रहता है. बच्चे की देखभाल पूरा झुंड मिलकर करता है, और जब भी बच्चे की मां शिकार के लिए दूर जाती है, तब झुंड की दूसरी मादाएं उस बच्चे का ध्यान रखती हैं.

शेरों के बारे में रोचक तथ्य | Interesting facts about Lion in Hindi
1. बिल्लियों की प्रजाति में सिर्फ शेर की दहाड़ ही करीब ही 8 किलोमीटर तक सुनाई देती है. जबकि बाघ की दहाड 3 किलोमीटर तक सुनाई देती है.
2. ज्यादातर किस्से में शिकार करने की जिम्मेदारी शेरनी पर ही होती है वही परिवार की रक्षा करने का काम शेर का होता है.
3. Lion in Hindi 50 किलो प्रति घंटे की रफ़्तार से भाग सकते है लेकिन कभी कभी 80 किलोमीटर तक की भी गति हांसिल कर लेते है लेकिन कुछ ही देर में थक भी जाते है.
4. आपको जानकर हेरानी होगी की एक 12 वर्षीय इथियोपियाई लड़की को 4 लोगो द्वरा अगवा कर लिया गया था लेकिन एक सप्ताह बाद उसी समूह को तिन शेर ने मिलकर भगा दिया और लड़की के साथ लड़की को बिना नुकसान पहुंचाए तब तक खड़े रहे जब तक उस इलाके की पुलिस उस लड़की को खोजते हुए नहीं आगई.
5. केवल 8 में 1 ही नर शेर जीवित रहेता है. अधिकांश शेर लगभग 2 ही साल में अपने झुंड से बहार निकाल दिए जाने के तुरंत बाद ही मार जाते है.
6. शेर रोजाना 18 पौंड यानिकी 8 किलो मांस खाता है.
7. अफ़्रीकी शेर बड़े जानवरों को खाना पसंद करते है जीने जिब्रा, हिरन और कई सारे अजीब तरह के प्राणी सामिल है.
8. जंगली शेर भोजन करने के बाद करीब 20 घन्टे तक सोना पंसद करता है.
9. शेर बिल्लियों की प्रजाति का ही जानवर होने के कारन रात को बेहतर तरीके से देख सकते है और ज्यादातर नर शेर रात को ही घूमना और शिकार करना पसंद करते है.
10. आपको जानकर हेरानी होगी की बाघ और शेर के बिच में होने वाली लड़ाई में ज्यादातर बाघ ही जीतते है, इसके पीछे की वजह यह भी हो सकती है की बाघ शेर के मुकाबले बड़े और ज्यादा भारी होते है. बाघ का वजन करीब 300 किलो तक होता है.
11. शेर को जंगल का राजा कहा जाता है लेकिन शेर ज्यादातर खुल्ले और घास के मैदान में रहेना पसंद करता है.
12. शेर अल्बानिया, बेल्जियम, बुलगारिया, इथोपिया, नैदरलैंड जैसे देशो का राष्ट्रिय प्राणी है. सन 1972 से पहले शेर भारत का भी राष्ट्रिय प्राणी था लेकिन बाद में बाघ को राष्ट्रिय प्राणी घोषित कर दिया गया.
13. दुनिया में सबसे ज्यादा शेर अफ्रीका में है इसके बाद एशिया में पाए जाते है. सन 2015 की गिनती के मुताबिक गिर में करीब 523 शेर मोजूद है.
14. मादा शेर उन्ही शेर के साथ सहवास करना पसंद करती है जिनके शेर पर लम्बे और गहेरे बाल हो.
15. शेर 36 फीट तक छलांग लगा सकता है.
16. अगर एक शेरनी तेंदुए के साथ मिलन करती है तो उनके आने वाले बच्चे को लियोपान कहा जाता है. उनका शिर तो शेर की तरह ही दीखता है लेकिन शरीर तेंदुए की तरह दीखता है.
17. एक शेरनी और जैगुआर के मिलन से जो बच्चे पैदा होते है उनको जेगलीओन कहा जाता है.
18. शेर अपना मुंह 1 फीट तक खोल सकता है जो एक इन्सानी सिर से भी ज्यादा बड़ा होता है.
19. शेर में एक अजीब रिवाज है. जब शेरनी शिकार करती है तो सबसे पहेले नर शेर अपना पेट भरता है इसके बाद भी शेरनी उस शिकार को खाती है और इसके बाद बच्चे खाते है. हैंना बहोत ही दिलचस्ब बात.
20. पूरी दुनिया में शेरो की संख्या से ज्यादा उनकी तस्वीर मोजूद है.
यह भी पढ़े:-
- दुनिया के सबसे बड़े जानवर
- दुनियां का सबसे बड़ा मगमच्छ जो डायनासोर को भी खाते थे
- डायनासोर का अंत कैसे हुआ
- तस्मानिया टाइगर के बारे में जानकारी
- जिराफ की गर्दन लम्बी क्यों होती है
- दुनिया के सबसे खतरनाक कुत्ते
FAQs
-
दुनिया में शेरों की कुल कितनी प्रजातियां हैं?
शेरों की मुख्यतः दो उपप्रजातियां हैं — African Lion और Asiatic Lion, जो सिर्फ भारत के गिर जंगल में पाई जाती है.
-
भारत में शेरों की संख्या कितनी है?
2025 की जनगणना के अनुसार गुजरात के गिर क्षेत्र में करीब 891 एशियाई शेर मौजूद हैं, जो 2020 के 674 से करीब 32% ज्यादा है.
-
दुनियाभर में कुल कितने शेर बचे हैं?
आज दुनियाभर में करीब 20,000 से 25,000 के बीच शेर बचे हुए हैं.
-
शेर क्यों दहाड़ते हैं?
शेर मुख्यतः दूर से संवाद करने और अपने इलाके व झुंड को जताने के लिए दहाड़ते हैं.
-
शेर झुंड में क्यों रहते हैं?
शेर मुख्यतः शिकार में मदद और अपने इलाके की रक्षा के लिए झुंड में रहना पसंद करते हैं.


