15 Amazing Facts About Vultures in Hindi | गिद्ध के बारे में हैरान करने वाले रोचक तथ्य

Vultures in Hindi: गिद्ध (Vulture) अक्सर हमारे आसपास और खुले आसमान में ऊंचाइयों पर उड़ता हुआ नजर आता है. हमारे पर्यावरण के लिए गिद्ध का अस्तित्व बहुत ही ज्यादा मायने रखता है क्योंकि गिद्ध हमारे आसपास मौजूद गंदगी और सड़े-गले शवों को खाकर बीमारियों को फैलने से रोकता है.

सन 1980 के दौरान सिर्फ भारत में ही सफेद पूंछ वाले गिद्धों (White-rumped vultures) की संख्या 8 करोड़ (80 Million) से भी ज्यादा थी, जो आज घटकर कुछ हजारों में सिमट गई है. पिछले कुछ दशकों में इस पक्षी की संख्या में 95% से 99% तक की भयानक गिरावट आ चुकी है. आज इस प्रजाति को गंभीर रूप से संकटग्रस्त (Critically Endangered) घोषित कर दिया गया है. आज इस आर्टिकल में हम आपको प्रकति के इस सबसे बेहतरीन सफाईकर्मी, यानी गिद्ध के बारे में हैरान कर देने वाले रोचक तथ्य – Interesting facts about Vultures in Hindi बताने वाले है.

गिद्ध (Vulture) एक मुर्दाखोर (Scavenger) शिकारी पक्षी है जो पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) को साफ रखने में अहम भूमिका निभाता है. पूरी दुनिया में गिद्धों की 23 प्रजातियां पाई जाती है. इनके पेट का एसिड (pH 1.0) इतना ताकतवर होता है कि यह सड़े हुए मांस, एंथ्रेक्स और रेबीज के बैक्टीरिया, और यहां तक कि हड्डियों को भी आसानी से पचा सकता है. भारत में मवेशियों को दी जाने वाली ‘डाइक्लोफेनाक’ (Diclofenac) दवा के कारण इनकी आबादी में 99% की गिरावट आई है.

गिद्ध से जुड़े 12 रोचक तथ्य - Interesting facts about Vultures in Hindi

15 Amazing Facts about Vultures in Hindi – गिद्धों से जुड़े रोचक तथ्य

1. Vultures in Hindi गिद्ध आसमान में सबसे ऊंची उड़ान भरने वाले विशाल शिकारी पक्षियों (Birds of Prey) में से एक है. गिद्ध की एक प्रजाति ‘रुपेल ग्रिफॉन वल्चर’ (Rüppell’s Griffon Vulture) दुनिया में सबसे ऊंचा उड़ने वाला पक्षी है, जो करीब 37,000 फीट की ऊंचाई (व्यावसायिक हवाई जहाजों की ऊंचाई) पर भी उड़ सकता है.

2. विज्ञान के अनुसार, पूरी दुनिया में गिद्धों की कुल 23 प्रजातियां (Species) जीवित है. इन्हें दो हिस्सों में बांटा गया है: ‘ओल्ड वर्ल्ड वल्चर’ (एशिया, यूरोप, अफ्रीका) और ‘न्यू वर्ल्ड वल्चर’ (उत्तर और दक्षिण अमेरिका).

3. गिद्ध अकसर मरे हुए जानवर का मांस खाता है इसके लिए वो उस मरे हुए जानवर के उपर खड़ा हो जाता है, क्यूंकि वो मांस सड गया होता है इसी वजह से गिद्ध के पैर पर गंदकी लग जाती है जिससे वो बीमार हो सकता है लेकिन वो अपने पैरो पर पेसाब करता है जिसकी वजह से वो बीमारी से दूर रहेता है. गिद्ध के पेसाब में अम्ल होता है जो उनको बीमारी वाले कीटाणु से दूर रखता है.

4. Vultures in Hindi की सबसे बड़ी प्रजाति अफ्रीका में मोजूद है. इस प्रजाति का नाम है लैप्पेट-फेस्ड वल्चर. इस प्रजाति की लम्बाई 3 मीटर के करीब होती है. यह पक्षी मुर्गी के जिन्दा बच्चे को खाना पसंद करता है.

5. बिर्डड Vulture नामक गिद्ध की प्रजाति दुनिया में मोजूद एक मात्र जीवो की एसी प्रजाति है जो अपने भोजन में 70 से 90 प्रतिसद हड्डियों को भी सामिल करते है. गिद्ध के पेट में मोजूद अम्ल इतना शक्तिशाली होता है की हैजे और एंथ्रेक्स के जीवाणुओं को भी नस्ट कर देता है वही दुसरे जानवर इसकी वजह से मर जाते है.

6. गिद्ध किसी ऊँचे पेड़ पर अपना घोसला बनाता है और मादा गिद्ध उसी घोंसले में 1 से 2 सफ़ेद अंडे देती है.

7. दुनिया में गिद्ध की सबसे बड़ी प्रजाति दक्षिण अमेरिका में पाई जाने वाली ‘एंडियन कोंडोर’ (Andean Condor) है, जिसका वजन 15 किलो तक होता है. वहीं अफ्रीका में मौजूद सबसे बड़ी प्रजाति ‘लैप्पेट-फेस्ड वल्चर’ (Lappet-faced Vulture) है. इस पक्षी के पंखों का फैलाव (Wingspan) 3 मीटर के करीब होता है.

8. पुरे विश्व में गिद्ध की करीब 21 प्रजातिया जीवित है.

9. भारत में ज्यादातर White Backed Vulture प्रजाति के गिद्ध पाए है. यह गिद्ध दिखने में हल्का काला, भूरा होता है जिनकी गर्दन बहोत ही पतली होती है.

10. भारत के अन्दर सफ़ेद गिद्ध भी भारी मात्रा में पाए जाते है. यह सकल में गिद्ध से ज्यादा चिल से मिलता जुलता है. इस प्रजाति के गिद्ध दुसरे गिद्धों की तुलना में छोटे होते है.

11. गिद्ध की नजर बहोत ही तेज होती है इसी लिए वो ऊँचे आसमान से भी अपने शिकार को देख लेता है और उस पर टूट पड़ता है.

12. गिद्ध अपने भोजन की तलास में कई सो किलोमीटर की दुरी तय करते है.

13. गिद्धों में सूंघने (Sense of smell) और देखने (Eyesight) की क्षमता बहुत अद्भुत होती है. ‘न्यू वर्ल्ड’ गिद्ध मरे हुए जानवर की गंध मीलों दूर से सूंघ लेते है, जबकि ‘ओल्ड वर्ल्ड’ गिद्ध आसमान से अपनी तेज नजर से शिकार खोजते है.

14. जंगली वातावरण में एक स्वस्थ गिद्ध का जीवनकाल (Lifespan) प्रजाति के अनुसार 15 से 30 वर्ष के बीच होता है.

15. भारत में गिद्धों को विलुप्त होने से बचाने के लिए ‘Jatayu Conservation Breeding Centre’ जैसे प्रोजेक्ट चलाए जा रहे है. इसके अलावा गुजरात (अहमदाबाद और सौराष्ट्र) तथा अन्य राज्यों में भी ‘Vulture Safe Zones’ बनाए जा रहे है, ताकि पर्यावरण के इस बेहतरीन सफाईकर्मी को हमेशा के लिए बचाया जा सके.

आपको 15 Amazing Facts about Vultures in Hindi – गिद्ध से जुड़े 15 रोचक तथ्य आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट में जरुर बताना. एसे ही आर्टिकल को अपने इनबॉक्स में पाने के लिए इस ब्लॉग को सब्सक्राइब जरुर करे.
आपको यह जानकारी भी रोचक लगेगी:-

  1. दुनिया के कुछ विलुप्त पक्षी
  2. हुदहुद पक्षी के बारे में 15 रोचक तथ्य
  3. Ostrich bird in hindi

FAQs

भारत में गिद्ध क्यों खत्म हो गए?

भारत में जानवरों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दर्द निवारक दवा ‘डाइक्लोफेनाक’ (Diclofenac) के कारण गिद्धों की आबादी 99% तक खत्म हो गई. इस दवा वाले मवेशियों का मांस खाने से गिद्धों की किडनी फेल हो जाती थी.

गिद्ध (Vulture) क्या खाता है?

गिद्ध एक मुर्दाखोर (Scavenger) पक्षी है जो केवल मरे हुए और सड़े-गले जानवरों का मांस (Carrion) खाता है. ‘बियर्डेड वल्चर’ जैसी कुछ प्रजातियां मुख्य रूप से मरे हुए जानवरों की हड्डियां खाती है.

दुनिया का सबसे बड़ा गिद्ध कौन सा है?

दुनिया का सबसे बड़ा गिद्ध ‘एंडियन कोंडोर’ (Andean Condor) है, जो दक्षिण अमेरिका में पाया जाता है. इसके पंखों का फैलाव 3.2 मीटर तक और वजन 15 किलो तक हो सकता है.

गिद्ध इतनी ऊंचाई पर कैसे उड़ते है?

गिद्ध हवा की गर्म धाराओं (Thermal currents) का इस्तेमाल करते है, जिससे वो बिना पंख फड़फड़ाए अपनी ऊर्जा (Energy) बचाकर घंटों तक हजारों फीट की ऊंचाई पर मंडरा सकते है.

गिद्ध के सिर पर पंख क्यों नहीं होते?

गिद्ध मरे हुए जानवर के शरीर के अंदर अपना सिर डालकर मांस खाते है. सिर पर पंख न होने के कारण सड़ा हुआ मांस और खून उनके सिर पर चिपकता नहीं है, जिससे वो बीमारियों और इन्फेक्शन से बचे रहते है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *