Headlines

Facts about Koala in Hindi | कोआला भालू नहीं, मारसूपियल है – जानिए 15 रोचक तथ्य

Facts about Koala in Hindi | कोआला भालू नहीं, मारसूपियल है – जानिए 15 रोचक तथ्य

Koala in Hindi: दोस्तों, क्या आपको पता है कि जिसे हम रोज़ “कोआला भालू” कहकर बुलाते हैं, वो असल में भालू है ही नहीं? यह नन्हा, मुलायम और हमेशा पेड़ पर सोता नज़र आने वाला जीव दरअसल एक मारसूपियल है, यानी उसी परिवार का सदस्य जिसमें कंगारू भी आता है. ऑस्ट्रेलिया की पहचान बन चुका यह जीव आज गंभीर खतरे का सामना कर रहा है, जंगलों की कटाई, जलवायु परिवर्तन और बीमारियों की वजह से इसकी संख्या तेज़ी से घट रही है. तो आइए, आज की इस पोस्ट में Koala in Hindi से जुड़े कुछ ऐसे Interesting Facts जानते हैं जो शायद आपने पहले कभी नहीं सुने होंगे.

कोआला ऑस्ट्रेलिया का एक मारसूपियल जीव है, भालू नहीं. यह लगभग पूरी तरह यूकेलिप्टस की पत्तियों पर निर्भर रहता है, दिन में करीब 18-20 घंटे सोता है, और अपने अधिकतर जीवन पेड़ों पर ही बिताता है. आज कोआला को IUCN Red List पर “Vulnerable” और पूर्वी ऑस्ट्रेलिया (क्वींसलैंड, न्यू साउथ वेल्स, ACT) में आधिकारिक रूप से “Endangered” घोषित किया जा चुका है.

Interesting Facts about Koala in Hindi | कोआला के बारे में रोचक तथ्य

  1. Koala in Hindi का body length लगभग 60 से 85 सेंटीमीटर (23-33 इंच) तक होता है और वजन 4 से 15 किलो के बीच रहता है — नर कोआला आमतौर पर मादा से थोड़े भारी होते हैं.
  2. जब यूरोपियन लोग सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया पहुंचे, तो उन्होंने इस जीव को देखकर इसे भालू समझ लिया और नाम रख दिया “Koala Bear”. तब से यह नाम इतना मशहूर हो गया कि आज भी लोग इसे भालू ही समझते हैं, जबकि साइंटिफिक तौर पर यह भालुओं की Species से बिल्कुल अलग है.
  3. दरअसल यह गलतफहमी इसलिए हुई क्योंकि यूरोपियन लोगों ने पहले कभी कोई मारसूपियल प्राणी नहीं देखा था. मारसूपियल वे जीव होते हैं जो अपने नवजात बच्चों को पेट के पास बनी एक थैली (Pouch) में रखकर पालते हैं. मारसूपियल प्राणी मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया और न्यू गिनी में पाए जाते हैं, वहीं ओपोसम जैसी कुछ प्रजातियां अमेरिका महाद्वीप में भी मिलती हैं.
  4. कोआला मुख्य रूप से पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी ऑस्ट्रेलिया — क्वींसलैंड, न्यू साउथ वेल्स, विक्टोरिया और साउथ ऑस्ट्रेलिया — के उन जंगलों में पाए जाते हैं जहां यूकेलिप्टस के पेड़ भरपूर मात्रा में हों. इन पेड़ों से इनका इतना गहरा नाता है कि यह इन्हें कभी नहीं छोड़ते और बहुत ही कम मौकों पर जमीन पर उतरते हैं.
  5. Koala in Hindi अपने मजबूत पंजों और तेज़ नाखूनों की मदद से घंटों तक पेड़ की टहनियों से चिपके रह सकते हैं, इनकी Fingerprints इंसानों जितनी ही बारीक होती हैं.
  6. आम धारणा है कि कोआला कभी पानी नहीं पीते. सच यह है कि इन्हें ज़्यादातर पानी यूकेलिप्टस की पत्तियों से ही मिल जाता है, लेकिन गर्मी या सूखे के दौरान यह ज़मीन पर उतरकर सीधे पानी भी पी लेते हैं.
  7. यह जानवर पूरी तरह शाकाहारी (Herbivore) है और अपनी Diet में सिर्फ यूकेलिप्टस की पत्तियां खाता है. इनका Digestive System इतना खास होता है कि यह पत्तियों में मौजूद जहरीले तत्वों को आसानी से पचा लेते हैं, जबकि यही पत्तियां ज़्यादातर दूसरे जानवरों के लिए हानिकारक साबित हो सकती हैं.
  8. कोआला की खास शारीरिक बनावट की वजह से यह पेड़ों की टहनियों को बेहद मजबूती से जकड़े रहते हैं और कई-कई घंटों तक पेड़ पर ही सोते रहते हैं, वो भी बिना नीचे उतरे.
  9. कोआला दिन में सोना पसंद करते हैं और औसतन एक दिन में 18 से 20 घंटे तक सोते हैं. रात होते ही यह सक्रिय हो जाते हैं, टहलते हैं और यूकेलिप्टस की पत्तियां खाना शुरू करते हैं.
  10. ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी क्षेत्रों (जैसे विक्टोरिया) में पाए जाने वाले कोआला आमतौर पर भारी, गहरे भूरे रंग के और घने बालों वाले होते हैं, क्योंकि वहां ठंड ज़्यादा पड़ती है. वहीं उत्तरी क्षेत्रों (जैसे क्वींसलैंड) के कोआला छोटे, हल्के सिलेटी रंग के और पतले बालों वाले होते हैं.
  11. Lifespan की बात करें तो जंगल में कोआला औसतन 10 से 15 साल तक जीते हैं, और कुछ मादा कोआला 18 साल तक भी जी सकती हैं. मादा आमतौर पर हर साल एक ही बच्चे को जन्म देती है, जिसे Joey कहा जाता है, जो जन्म के बाद कई महीनों तक मां की थैली में ही रहता है.
  12. Predators की बात करें तो जंगली कुत्ते (Dingo), बड़े शिकारी पक्षी और कुछ अजगर कोआला के बच्चों के लिए खतरा बनते हैं, लेकिन आज इनके सामने सबसे बड़ा खतरा इंसानों की वजह से हो रहा Habitat Loss, सड़क दुर्घटनाएं, कुत्तों के हमले और Chlamydia जैसी बीमारी है.
  13. सन 1788 में ऑस्ट्रेलिया में ब्रिटिश बस्तियां बसने से पहले कोआला की संख्या लाखों में थी. लेकिन 1920 के दशक में इनका इनकी खाल के लिए बड़े पैमाने पर शिकार किया गया, जिससे देश के कई हिस्सों में यह प्रजाति तेज़ी से खत्म होने लगी. इस शिकार के खिलाफ आम जनता में इतना आक्रोश फैला कि आगे चलकर इस पर पूरी तरह रोक लगा दी गई, लेकिन इसके बाद भी कोआला की संख्या पहले जैसी कभी वापस नहीं आ पाई.
  14. आज भी कोआला की संख्या Deforestation, जंगल की आग और Climate Change की वजह से लगातार घट रही है. एक कोआला को जीवित रहने के लिए अपने Home Range में लगभग 100 यूकेलिप्टस पेड़ों की ज़रूरत होती है, ताकि उसे भरपूर भोजन और शरण दोनों मिल सके.
  15. Conservation Status की बात करें तो IUCN Red List पर कोआला को “Vulnerable” दर्जा दिया गया है, जबकि क्वींसलैंड, न्यू साउथ वेल्स और ACT में इनकी मिली-जुली आबादी को ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने फरवरी 2022 में आधिकारिक तौर पर “Endangered” घोषित कर दिया. National Koala Monitoring Program के हालिया आंकड़ों के अनुसार इन क्षेत्रों में कोआला की संख्या का अनुमान लगभग 4 से 5.5 लाख के बीच है, हालांकि लगातार हो रहे Habitat Loss की वजह से यह संख्या घटती जा रही है.

दोस्तों, Interesting Facts about Koala Bear | कोआला भालू के बारे में रोचक तथ्य | पेड़ पर सोते भालू की जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर ज़रूर करें.

FAQs

  1. क्या कोआला असल में भालू है?

    नहीं, कोआला भालू नहीं है. यह एक मारसूपियल प्राणी है, जो कंगारू की तरह अपने बच्चों को थैली में पालता है.

  2. कोआला दिन में कितने घंटे सोते हैं?

    कोआला औसतन एक दिन में 18 से 20 घंटे तक सोते हैं, क्योंकि यूकेलिप्टस की पत्तियां पचाने में उन्हें काफी ऊर्जा खर्च करनी पड़ती है.

  3. क्या कोआला पानी नहीं पीते?

    कोआला ज़्यादातर पानी यूकेलिप्टस की पत्तियों से ही प्राप्त कर लेते हैं, लेकिन गर्मी या सूखे में यह सीधे पानी भी पीते हैं.

  4. कोआला कहां पाए जाते हैं?

    कोआला सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में पाए जाते हैं, जहां यूकेलिप्टस के जंगल मौजूद हैं.

  5. कोआला की उम्र कितनी होती है?

    जंगल में कोआला आमतौर पर 10 से 15 साल जीते हैं, और कुछ मादा कोआला 18 साल तक भी जीवित रह सकती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *