Headlines

मोर के 25 रहस्य जो आपने कभी नहीं सुने | Peacock in Hindi

White Peacock. Top 10 Beautiful Birds in the world | दुनिया के 10 बेहद खुबसूरत पक्षी जिनको देखकर आप खुश हो जाओगे

क्या आप जानते हैं कि मोर की एक आदत उसे पौराणिक बना देती है? यह सिर्फ सुंदरता का प्रतीक नहीं, बल्कि रहस्यों से भरा पक्षी है.

मोर का नाम तो सभी ने सुना ही होगा, Peacock in Hindi भारत का राष्ट्रीय पक्षी है और इसकी गिनती दुनिया के सबसे खूबसूरत पक्षियों में की जाती है. एक समय था जब मोर भारत में सभी जगह दिखाई देता था लेकिन आज यह सिर्फ गाँव में ही दिखाई देता है.

मोर (Peacock) अपनी अद्भुत सुंदरता और आकर्षक नृत्य के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है. यह पक्षी मुख्य रूप से अपने रंगीन पंखों और शानदार प्रदर्शन के कारण जाना जाता है. हिंदू धर्म में मोर को पवित्र माना जाता है और यह भगवान कार्तिकेय का वाहन भी है. इसके अलावा, मोर भारतीय संस्कृति, कला और साहित्य में भी महत्वपूर्ण स्थान रखता है. अपने आकर्षक पंखों के साथ जब यह नृत्य करता है, तो यह दृश्य अत्यंत मनमोहक होता है.

मोर का वैज्ञानिक नाम पावो क्रिस्टेटस (Pavo cristatus) है जो तितर (Pheasant) परिवार का सदस्य है. मोर की कई सारी प्रजातियाँ हैं जो मुख्य रूप से एशिया के भारतश्रीलंका और बर्मा में पाया जाता है. चलिए जानते हैं भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर के बारे में कुछ मजेदार और रोचक तथ्य – Information about Peacock in Hindi.

Interesting facts about Peacock in Hindi, सुंदर मोर, राष्ट्रीय पक्षी, रंगीन पंखों के साथ फैला हुआ, भारतीय वन में

Quick Facts एक नज़र में

  •  वैज्ञानिक नाम (Scientific Name): Pavo cristatus
  •  राष्ट्रीय पक्षी: भारत का (26 जनवरी 1963 से घोषित)
  •  कुल लंबाई: 100–115 cm (पूंछ सहित 195–225 cm तक)
  •  वजन: 4–6 किलोग्राम
  •  Habitat: भारत, श्रीलंका, म्यांमार के जंगल और खेत
  •  IUCN Conservation Status: Least Concern (सुरक्षित — पर स्थानीय स्तर पर संख्या घट रही है)
  •  आयु: जंगल में 15–20 साल, चिड़ियाघर में ~50 साल तक
  •  पूंछ के पंख: करीब 150 पंख, जो कुल लंबाई का 60% हैं

Interesting facts about Peacock in Hindi – मोर के बारे में रोचक तथ्य

Peacock in Hindi यानी मोर (Pavo cristatus) केवल एक खूबसूरत पक्षी नहीं है, यह भारतीय संस्कृति, इतिहास और प्रकृति का एक जीता-जागता प्रतीक है। इसके रंगीन पंख, अनोखी आवाज़ और रहस्यमयी आदतें इसे दुनिया के सबसे दिलचस्प पक्षियों में से एक बनाती हैं।

1. नर मोर को Peacock और मादा मोर या मोरनी को Peahens कहा जाता है, वही उनके बच्चो को Peachicks कहा जाता है.

2. Peacock in Hindi की तिन प्रजातीय पाई जाती है, जिनमे से 2 एशिया मूल की और एक अफ्रीका मूल की है. एशियन मूल के मोर नीले (blue peacock) और हरे (green peacock) है जबकि अफ्रीका की प्रजाति को African Congo peacock कहा जाता है. इसके अलावा मोर सफ़ेद और घुमैला रंग का भी होता है.

3. एशिया की दो प्रजाती में से नीला मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है.

4. मोर ज्यादातर खेत, जंगल और गर्म क्षेत्रो में रहेना पसंद करते है.

5. भले ही आप सभी ने मोर को नजदीक से देखा होंगा पर फिर भी सायद ही आपको पता होगा की मोर 11 अलग-अलग तरह की आवाज निकाल सकता है.

6. मोर की गिनती धरती पर मौजूद सबसे बड़े उड़ान भरने वाले पक्षिओं में की जाती है, हालाँकि यह बहोत ऊपर तक उड़ नहीं सकते है.

7. मोर 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से दौड़ सकता है और उतनी ही रफ़्तार से उड़ भी सकता है.

8. मोर कैसोवरी की तरह सर्वभक्षी है जो अपने आहार में अनाज, घास, फल-पत्ते, बिज, फूल, चीटियाँ, कीड़े-मकोड़े, मेढक, चूहे, साँप आदि को सामिल करता है.

9. मोर की खुबसूरत रंग-बिरंगी पूंछ को “train” कहा जाता है. इसमें करीब 150 पंख होते है.

10. मोर की पूंछ इसकी कुल लम्बाई का 60 प्रतिसद होती है.

11. मोर अपने पंखो को गर्मिओं के मौसम में खुद-ब-खुद झाड़ देता है, इसी लिए इसके पंखो को प्राप्त करने के लिए इसका शिकार करने की जरुरत नहीं है.

12. मोर पानी में तुरंत ही डूब जाएगा क्यूंकि इसके पास झ्ल्लीदार पैर नहीं है जो इसको थोड़ी देर के लिए भी तैर ने में सहायता करे.

13. मादा मोर जनवरी और मार्च के बिच में अंडे देती है. यह एक बार में 3 से 6 अंडे देती है.  अंडे में से बच्चे लगभग 28 दिनों बाद बहार आते है जो लगभग 103 ग्राम के होते है.

14. मोर का बच्चा जन्मे के एक दिन ही बाद खाने, पिने और चलने लायक हो जाता है.

15. मोर और मोरनी ज्यादातर समूह में ही रहेना पसंद करता है. इसके समूह को “Harem” कहा जाता है.

16. नर मोर Harem में मोजूद एक से अधिक मादाओ के साथ संभोग करता है.

17. मोर रहेने के लिए अन्य पक्षिओ की तरह किसी तरह का घोंसला या घर नहीं बनाता बल्कि घर की या मंदिर की छत पर या अन्य जगह पर रहे लेता है.

18. जंगल में मोर का ओसतन जीवनकाल 15 से 20 साल का होता है क्यूंकि यह कुत्ते या अन्य जंगली जानवरों का शिकार बन जाता है. वही चिड़ियाघर में इसका ओसतन जीवनकाल 50 साल के आसपास होता है.

19. मोर की आवाज को बारिश के आने का संकेत माना जाता है.

20. मादा मोर अपने अंडों को घोंसले में छिपाकर रखती है ताकि शिकारियों से बचा सके.

21. प्राचीन समय में मोर के पंखों को समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता था.

22. मोर अपनी सुरक्षा के लिए तेज़ आवाज़ में चिल्लाते हैं, जिससे शिकारियों को डराया जा सके.

23. मोर का वैज्ञानिक नाम पावो क्रिस्टेटस (Pavo cristatus) है.

24. वैज्ञानिकों ने शोध में पाया है कि मोर के पंखों में मौजूद रंग असल में Pigment (रंजक) से नहीं बल्कि Micro-structures (सूक्ष्म संरचनाओं) से बनते हैं जो प्रकाश को अलग-अलग कोणों पर परावर्तित करती हैं — इसीलिए मोर के पंख अलग-अलग रोशनी में अलग-अलग रंग के दिखाई देते हैं. इस अद्भुत घटना को Structural Coloration कहते हैं.

25. एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार मोर का नृत्य केवल मोरनी को आकर्षित करने के लिए नहीं होता — मोर की पूंछ में Infrasound (अति-निम्न आवृत्ति की ध्वनि तरंगें) उत्पन्न होती हैं जो मनुष्य के कानों को सुनाई नहीं देतीं, लेकिन मोरनी इन्हें महसूस कर सकती है. यह Discovery वैज्ञानिक जगत में बेहद चर्चित रही है.

यदि आपको मोर के बारे में जानकारी और मजेदार तथ्य – Peacock in Hindi – Information about Peacock in Hindi आर्टिकल अच्छा लगा है तो इसको शेयर जरुर करे.

भारत में मोर को Wildlife Protection Act, 1972 के तहत पूरी तरह संरक्षित किया गया है. मोर का शिकार करना या इसे नुकसान पहुँचाना कानूनी अपराध है और इसके लिए सख्त सज़ा का प्रावधान है.

क्या आप जानते हैं? {did-you-know}

क्या आप जानते हैं? मोर के पंखों पर बने “आँख” जैसे गोल निशान को “Eyespot” कहते हैं. वैज्ञानिकों का मानना था कि मोरनी इन्हीं Eyespots की संख्या और चमक देखकर अपना साथी चुनती है. लेकिन हाल के शोध बताते हैं कि मोरनी मोर की आवाज़, नृत्य की लय और Infrasound — यानी समग्र प्रदर्शन — से प्रभावित होती है, न केवल पंखों की सुंदरता से! प्रकृति हमें हर बार चौंकाती है.

FAQs: Peacock in Hindi

  1. मोर कितने साल तक जीवित रहता है?

    सामान्यतः मोर 15–20 साल तक जीवित रह सकता है, लेकिन प्राकृतिक परिस्थितियों और देखभाल पर यह निर्भर करता है.

  2. मोर का वैज्ञानिक नाम क्या है?

    मोर का वैज्ञानिक नाम Pavo cristatus है। यह भारत का राष्ट्रीय पक्षी है और अपने सुंदर नीले पंखों और आकर्षक नृत्य के लिए प्रसिद्ध है.

  3. क्या मोर सच में बारिश में नाचता है?

    हाँ, मोर बारिश के मौसम में अपने पंख फैलाकर नृत्य करता है, जिसे प्रजनन और साथी आकर्षित करने का संकेत माना जाता है.

  4. मोर अपने पंख क्यों फैलाता है?

    मोर अपने पंख मुख्य रूप से मादा मोरनी को आकर्षित करने के लिए फैलाता है। यह उसके प्रणय व्यवहार (mating display) का हिस्सा होता है, जिससे वह अपनी सुंदरता और शक्ति दिखाता है.

  5. मोर कितनी ऊँचाई तक उड़ सकता है?

    मोर बहुत ऊँचा नहीं उड़ता। आमतौर पर वह 10 से 15 फीट की ऊँचाई तक उड़ सकता है और पेड़ों या छतों पर बैठना पसंद करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *