Headlines

14 Seahorse Facts in Hindi | समुद्री घोड़ो के बारे में जानकारी

Cute animated seahorse in a vibrant coral reef with the blog title text "समुद्री घोड़ो के बारे में जानकारी - Seahorse Facts in Hindi

Seahorse Facts in Hindi: क्या आप जानते हैं कि समुद्र की दुनिया में एक ऐसी Fish भी है जिसका सिर बिल्कुल घोड़े जैसा दिखता है, बच्चों को अंडे से जन्म देने का काम मादा नहीं बल्कि नर करता है, और यह तैरने में इतना धीमा है कि इसे मछलियों में सबसे सुस्त तैराक माना जाता है. यह अनोखा जीव है Seahorse, यानी समुद्री घोड़ा. दिखने में जितना यह प्यारा लगता है, इसकी आदतें उतनी ही अजीब और दिलचस्प हैं. चलिए जानते हैं समुद्र में रहने वाले इस अनोखे जीव से जुड़े कुछ सबसे रोचक और चौंकाने वाले तथ्य.

Seahorse Facts in Hindi – समुद्री घोड़े के बारे में रोचक तथ्य

Seahorse (समुद्री घोड़ा) असल में Horse नहीं बल्कि मछलियो  की एक प्रजाति है, जिसका सिर घोड़े  जैसा दिखने के कारण इसे यह नाम मिला. दुनियाभर में इसकी लगभग 46 प्रजातियां पाई जाती हैं जिनका आकार 1.5 सेमी से लेकर 35 सेमी तक होता है. इसकी सबसे अनोखी बात यह है कि बच्चों को जन्म देने का काम मादा नहीं बल्कि नर Seahorse करता है.

चलिए जानते समुद्र में रहने वाले इस अजीब जीव के बारे में कुछ रोचक और मजेदार तथ्य – Seahorse Facts in Hindi

1. Seahorse लगभग दुनियाभर के सभी समुद्र और महासागर में देखने को मिलता है, हालांकि यह Warm और Shallow Water जैसे कि सीग्रास बेड, मैंग्रोव और कोरल रीफ में सबसे ज्यादा पाया जाता है.

2. यह एक तरह की मछली ही है जिसका सिर घोड़े जैसा दीखता है जिसके कारन इस समुद्री मछली का नाम Seahorse पड गया. वैज्ञानिक इसे Hippocampus Genus के नाम से जानते हैं, जो ग्रीक भाषा के शब्दों से मिलकर बना है जिसका अर्थ होता है “समुद्री जीव”.

3. वैसे तो यह मछली की ही प्रजाति है लेकिन इस जिव की ज्यादातर आदते मछलियो से अलग होती है. इसके शरीर पर सामान्य मछलियों की तरह Scales नहीं होतीं, बल्कि पतली त्वचा हड्डी जैसी प्लेटों के ऊपर चढ़ी होती है.

4. समुद्री घोड़ा अपना ज्यादातर समय समुद्री घास और समुद्री पौधों के साथ अपनी पूंछ की कुंडी बनाकर चिपका रहता है, ताकि पानी के तेज़ बहाव में बह न जाए.

5. दुनियाभर में Seahorse की करीब 46 प्रजातियां पाई जाती हैं और इनका आकार सबसे छोटी Pygmy Seahorse के 1.5 सेमी से लेकर सबसे बड़ी Big-Belly Seahorse के 35 सेमी तक होता है.

6. नर समुद्री घोडा का आकार मादा से थोडा अलग होता है. इसके पेट पर कंगारू की तरह थैली होती है.

7. समुद्री घोड़ों का प्रजनन लगभग साल भर चलता रहता है और प्रजनन के बाद मादा अपने अंडे नर की थैली में देती है जिसको नर सेता है और इसके बाद करीब 45 दिनों बाद अंडो में से बच्चे बहार आते है.

8. नर की थैली में Species के अनुसार कुछ दर्जन से लेकर 1,000 से भी ज्यादा अंडे तक रह सकते हैं, कुछ बड़ी प्रजातियों में यह संख्या और भी ज्यादा हो सकती है.

9. समुद्री घोड़ों (Seahorse) का विश्व के कई सारे स्थानों में काफी मात्रा में शिकार किया जाता है जिनमे से एशिया के देश चीनसिंगापुर और वियतनाम में इसकी बहुत ही ज्यादा demand होती है.

10. चीन जैसे देश में समुद्री घोड़े का इस्तेमाल पारंपरिक Chinese Medicine और शक्तिवर्धक दवाइयों में किया जाता है, जिस वजह से हर साल लाखों की संख्या में इनका शिकार होता है.

11. मछलियों की सभी प्रजातियो में Seahorse सबसे कम गति से तैरते है, इसकी सबसे अधिकतम गति 5 फिट प्रति घंटे की नापी गई है.

12. Seahorse एक ही समय में अपनी दोनों आँखों से अलग-अलग दिशा में देख सकता है.

13. Seahorse अपनी मर्ज़ी से रंग बदल सकते है जिनके कारन वो शिकार से बच सकते है हालांकि समुद्र की मछलियों इन जीव को अपना शिकार नहीं बनाती है.

14. Seahorse गर्म पानी में रहना पसंद करता है लेकिन वे न्यूजीलैंडकनाडा, ब्रिटन और अर्जेंटीना के ठन्डे समुद्र में भी पाए जाते है.

आज Habitat Loss, समुद्री प्रदूषण और अत्यधिक शिकार की वजह से कई Seahorse प्रजातियों की Population लगातार घट रही है. यही कारण है कि साल 2004 से सभी Seahorse प्रजातियों को CITES Appendix II में शामिल किया गया है, जिससे इनके अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर निगरानी रखी जा सके. कई प्रजातियों को IUCN की सूची में “Vulnerable” और कुछ को “Endangered” श्रेणी में रखा गया है, जिसके चलते दुनियाभर में इनके संरक्षण के लिए कई प्रोजेक्ट काम कर रहे हैं.

उम्मीद है आपको समुद्री घोड़ों के बारे में जानकारी – Seahorse Facts in Hindi आर्टिकल ज़रुर पसंद आया होगा.

यह भी पढ़े:-

  1. दुनिया के सबसे बड़े और खतरनाक जानवर
  2. आखिर चलती गाड़ी और बाइक के पीछे क्यूँ भागते है कुत्ते?
  3. चमगादड़ से जुड़े रोचक तथ्य

FAQs: Seahorse Facts in Hindi

Seahorse की दुनिया में कितनी प्रजातियां पाई जाती हैं?

वर्तमान में Seahorse की करीब 46 मान्यता प्राप्त प्रजातियां पाई जाती हैं.

Seahorse के बच्चों को जन्म कौन देता है?

Seahorse में बच्चों को जन्म देने का काम नर करता है, क्योंकि मादा अंडे नर की Pouch में देती है.

Seahorse असल में मछली है या घोड़ा?

Seahorse असल में एक Fish है, इसका सिर सिर्फ देखने में घोड़े जैसा लगता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *