Amazing Facts about Red Panda in Hindi: क्या आपको पता है कि Firefox browser के लोगो में जो जानवर दिखता है वो लोमड़ी नहीं बल्कि एक असली जीव है, और इसका नाम भले ही “पांडा” हो, पर यह असल में Giant Panda का रिश्तेदार भी नहीं है! जी हां, यह है Red Panda, जिसका अपना अलग ही Taxonomy Family है और जिसे वैज्ञानिक आज भी पूरी तरह से समझने की कोशिश कर रहे हैं. दिखने में जितना यह प्यारा लगता है, इसकी आदतें और इतिहास उतना ही दिलचस्प है. चलिए जानते हैं लाल पांडा से जुड़े कुछ सबसे रोचक और अनसुने तथ्य.
Red Panda in Hindi (लाल पांडा) एक छोटा स्तनधारी जीव है जो Ailuridae परिवार का इकलौता जीवित सदस्य है और यह Giant Panda से रिश्तेदार नहीं है. यह चीन, नेपाल, भारत, भूटान, लाओस और म्यांमार के पहाड़ी जंगलों में पाया जाता है, ज्यादातर बांस खाता है और आज इसे IUCN द्वारा “Endangered” श्रेणी में रखा गया है.
Interesting Facts about Red Panda in Hindi – लाल पांडा के बारे में रोचक तथ्य
- लाल पांडा के नाम से ही पता चलता है कि यह लाल-भूरे रंग का होता है. दिलचस्प बात यह है कि लंबे समय तक इसे Bear और Raccoon दोनों परिवारों से जोड़कर देखा जाता रहा, लेकिन आज वैज्ञानिकों के अनुसार यह इनमें से किसी का भी करीबी रिश्तेदार नहीं है, बल्कि अपने खुद के Ailuridae Family का इकलौता जीवित सदस्य है.
- Firefox web browser के logo में जो जानवर दिखाई देता है वो और कोई नहीं बल्कि Red Panda ही है.
- लाल पांडा का वजन विशाल पांडा (Giant Panda) के वजन के मुकाबले सिर्फ करीब 5 प्रतिशत ही होता है.
- अलग-अलग तरह की खुशबू का पता लगाने के लिए लाल पांडा अपनी जीभ का इस्तेमाल करते हैं, इसे Flehmen Response कहा जाता है.
- दुनिया का पहला जीवित लाल पांडा लंदन के चिड़ियाघर में सन 1869 में रखा गया था, हालांकि इस Species की वैज्ञानिक खोज इससे भी पहले, सन 1825 में हो चुकी थी.
- लाल पांडा अपना ज्यादातर समय पेड़ों पर ही बिताते हैं और कोआला की तरह पेड़ पर ही सोना पसंद करते हैं.
- लाल पांडा अपने Diet में बांस की मुलायम टहनियों और पत्तियों को ही सबसे ज्यादा खाते हैं. इसके अलावा यह फल, बेरियां, फूल, कीड़े और पक्षियों के अंडे भी खा लेते हैं.
- Red Panda in Hindi जमीन पर बहुत ही धीमी गति से चलते हैं, लेकिन पेड़ों पर यह बड़ी ही फुर्ती से उछल-कूद कर सकते हैं.
- यह दिन में करीब 13 घंटे तक भोजन की तलाश और उसे खाने में ही निकाल देता है, क्योंकि बांस में पोषण बहुत कम होता है.
- लाल पांडा के Predator में हिम तेंदुआ, धूमिल तेंदुआ, और जंगली कुत्ते शामिल हैं.
- लाल पांडा का वजन करीब 3 से 6 किलोग्राम (7 से 14 पाउंड) तक होता है. इनके शरीर की लंबाई करीब 2 से ढाई फुट होती है, वहीं इनकी पूंछ की लंबाई भी करीब 1.5 से 2 फीट तक हो सकती है.
- 20वीं शताब्दी की शुरुआत में लाल पांडा भारत में कश्मीर से लद्दाख तक के भूभाग में पाया जाता था, लेकिन शिकार और Habitat Loss की वजह से अब यह सीमित इलाकों में ही बचा है.
- सर्दी के मौसम में भोजन की कमी के कारण लाल पांडा का वजन करीब 15 प्रतिशत तक कम हो सकता है.
- Red Panda in Hindi आकार में बिल्ली से थोड़े ही बड़े होते हैं, लेकिन यह ज्यादातर शाकाहारी होते हैं.
- मादा और नर लाल पांडा दिखने में एक जैसे ही होते हैं, इनमें दिखने से Gender पहचानना मुश्किल होता है.
- मादा लाल पांडा Mating के कुछ महीनों बाद औसतन 1 से 4 बच्चों को जन्म देती है, जन्म के समय इनके बच्चे अंधे होते हैं.
- नवजात बच्चे लगभग 90 दिनों तक घोंसले में ही रहते हैं और करीब 1 साल में युवा हो जाते हैं, लेकिन डेढ़ से 2 साल बाद ही वो Reproduction के लिए तैयार होते हैं.
- दुनियाभर के 100 से भी ज्यादा चिड़ियाघरों में आज Red Panda को देखा जा सकता है.
- लाल पांडा का जंगल में औसतन Lifespan करीब 8 से 10 साल होता है, वहीं चिड़ियाघर जैसी सुरक्षित जगहों पर यह 14 साल या उससे भी ज्यादा जी सकते हैं.
- आज यह दुर्लभ जीव विलुप्ति की कगार पर है और IUCN की सूची में इसे “Endangered” श्रेणी में रखा गया है, दुनियाभर में इनकी संख्या घटकर अब करीब 10,000 से भी कम बची हुई मानी जाती है.
Red Panda का Habitat और Conservation
Red Panda हिमालय की तलहटी और दक्षिण-पश्चिम चीन के Temperate Forest में, समुद्र तल से करीब 2,200 से 4,800 मीटर की ऊंचाई पर पाया जाता है, जहां बांस की झाड़ियां भरपूर मात्रा में मिलती हैं. Deforestation, कृषि विस्तार और अवैध शिकार की वजह से इनका Habitat लगातार सिकुड़ रहा है. इसी वजह से भारत, नेपाल और चीन जैसे देशों में इनके संरक्षण के लिए कई Conservation Programs चलाए जा रहे हैं.
उम्मीद है आपको Interesting Facts about Red Panda in Hindi – लाल पांडा के बारे में रोचक तथ्य आर्टिकल अच्छा लगा होगा, कृपया हमारे इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ share जरूर करें.
यह भी पढ़े:
- दुनिया का सबसे खतरनाक पक्षी
- दुनिया के कुछ विलुप्त पक्षी
- खरमोर पक्षी के बारे में रोचक तथ्य
- कैकर या ओस्प्रे पक्षी के बारे में रोचक तथ्य
FAQs: Red Panda in Hindi
-
क्या Red Panda असल में एक Panda है?
नहीं, Red Panda Giant Panda का करीबी रिश्तेदार नहीं है, यह अपने खुद के अलग Ailuridae Family का इकलौता जीवित सदस्य है.
-
Red Panda कहां पाया जाता है?
Red Panda चीन, नेपाल, भारत, भूटान, लाओस और म्यांमार के पहाड़ी जंगलों में पाया जाता है.
-
Red Panda क्या खाता है?
Red Panda ज्यादातर बांस की पत्तियां और टहनियां खाता है, इसके अलावा यह फल, फूल और कीड़े-मकौड़े भी खा लेता है.
Amazing . Thanks