Headlines

Information about Giraffe in Hindi | जिराफ की गर्दन लंबी क्यू होती है? | जिराफ के बारे में रोचक जानकारी

Information about Giraffe in Hindi | जिराफ की गर्दन लंबी क्यू होती है? | जिराफ के बारे में रोचक जानकारी

Information about Giraffe in Hindi: जिराफ एक शाकाहारी प्राणी है जो अफ्रीका के जंगल में पाया जाता है. जिराफ धरती पर पाए जाने वाले जीवो में से सबसे बड़ा जिव है. जिराफ खुले मैदान और जंगल में रहेना पसंद करते है और साथ ही वो मनुष्य को कभी भी नुकसान नहीं पहुचाते है. आप सभी ने यह तो जरुर देखा होगा की जिराफ की गर्दन लम्बी होती है, लेकिन क्या आपको पता है की जिराफ की गर्दन में भी हमारी तरह सिर्फ 7 हड्डिया (Vertebrae) ही होती है? हैरानी की बात है ना? चलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको Giraffe in Hindi से जुड़े ऐसे ही अदभुत और रोचक Facts के बारे में बताते है, जो शायद आपने पहले कभी नहीं सुने होंगे.

जिराफ (Giraffe) धरती पर मौजूद सबसे लंबा स्तनधारी जानवर है, जिसकी ऊंचाई लगभग 16 से 18 फीट तक होती है. इसकी लंबी गर्दन में इंसान जितनी ही, यानी सिर्फ 7 वर्टिब्रे (Vertebrae) होती हैं, बस हर हड्डी बहुत लंबी होती है. जिराफ अफ्रीका के सवाना और जंगलों में पाया जाता है और वर्तमान में इसकी 4 प्रजातियां (Species), उत्तरी, दक्षिणी, जालीदार और मसाई जिराफ, मानी जाती हैं.

Information about Giraffe in Hindi | जिराफ की गर्दन लंबी क्यू होती है?

जिराफ की गर्दन लंबी क्यों होती है? | Giraffe in Hindi

जिराफ की गर्दन हमेशा से जिव विज्ञान के लिए बहोत ही बड़ा प्रश्न रहा है. जिराफ की गर्दन को लेकर लैमार्क का कहेना था की जब भी आप अपने शरीर के किसी भी हिस्से का ज्यादा इस्तमाल करते हो तो वो लम्बा हो जाता है, लेकिन कई सारे सिधांतो के तहत लैमार्क की यह बात गलत साबित हो चुकी है.

पेन विश्वविद्यालय के डगलस केवेनर ने जिराफ और उसके करीबी रिश्तेदार कहेजाने वाले ओकापी के जीनोम की तुलना करके बताया की चंद दर्जनभर जेनेटिक परिवर्तन के चलते जिराफ की गर्दन लम्बी हो गई, जबकि ओकापी वही का वही रहे गया. केवेनर ने इन दोनों प्रजातियों के जिनोमो पर Research किया तो पाया की जिराफ के जीनोम में लगभग 70 जींस एसे है जो ओकापी से बिलकुल भिन्न है. इनमे से 46 जिन्स कंकाल और रक्त-संचार के विकाश का नियमन करते है.

केवेनर का यह अध्यन यही बात बताती है की आधुनिक जिराफ के इस बदलाव के लिए कितने बदलाव की जरुरत पड़ी होगी. केवेनर के रिसर्च ने यह बात साबित नहीं की है की जिराफ की लम्बी गर्दन के पीछे यही जिन जिम्मेदार है, लेकिन यह बात साबित की गई है की इन्ही जिन्स की वजह से अन्य जीवो की लम्बाई बढती है, और यह जिन्स जिराफ में अन्य जीवो की तुलना में दुगने है, तो यह भी जिराफ की लम्बाई की एक वजह हो सकती है.

Information about Giraffe in Hindi | जिराफ की गर्दन लंबी क्यू होती है?

जिराफ के बारे में रोचक तथ्य | Amazing facts about Giraffe in Hindi

  1. Giraffe in Hindi मूल रूप से अफ्रीका का जानवर है, और आज भी ज्यादातर जिराफ अफ्रीका के जंगलो और सवाना में ही पाए जाते है. कुछ Species की आबादी ज्यादा है तो कुछ की Population विलुप्ति (Extinction) के करीब है, वही कुछ देशो में सिर्फ चिड़ियाघर में ही देखने को मिलते है.
  2. जंगल में रहने वाले जिराफ दिन में औसतन सिर्फ 30 मिनट से 2 घंटे तक ही सोते है, और वो भी कुछ-कुछ मिनटों के छोटे-छोटे हिस्सों में. वही चिड़ियाघर में सुरक्षित माहौल में जिराफ 4 से 6 घंटे तक सो लेते है, क्यूंकि वहा उन्हें शिकारियों का डर नहीं होता.
  3. एक नर जिराफ की ऊंचाई करीब 16 से 18 फीट होती है, जो धरती पर मोजूद सभी स्तनधारी जीवो में सबसे लम्बा है.
  4. जिराफ के समूह को अंग्रेजी में Tower कहा जाता है. यह नाम इस लिए दिया गया है क्यूंकि जिराफ भी टावर की तरह ऊँचे होते है.
  5. Giraffe धरती पर का बेहद शांत प्राणी है, इसके गले की बनावट की वजह से यह जोर से आवाज़ नहीं निकाल पाता, हालाँकि Research में पता चला है की जिराफ धीमी Hum (गुनगुनाहट) जैसी आवाज़ रात में निकालते है.
  6. जिराफ की गर्दन करीब 6 से 8 फीट तक की होती है, वही उसके पैरो की ऊंचाई भी करीब 6 फीट होती है, मतलब पृथ्वी का औसत मनुष्य जिराफ के पैरो जितना ही लम्बा है.
  7. Giraffe in Hindi को हर प्राणियो की तरह रोज पानी पिने की जरुरत नहीं पड़ती है. जिराफ कई दिनों में सिर्फ एक ही बार पानी पिता है, क्यूंकि उसकी ज्यादातर पानी की जरुरत उसके पसंदीदा हरे पत्तो और घास से ही पूरी हो जाती है.
  8. आपको जानकर हैरानी होगी की जिराफ बिना पानी पिए ऊंट की Compare में भी ज्यादा दूर तक चल सकता है.
  9. जिराफ को जब भी पानी पीना होता है तब उसे अपने पैरो को फैलाना पड़ता है, क्यूंकि जिराफ के पैर ही इतने लंबे होते है की उसकी गर्दन बिना पैर फैलाए जमीन तक नहीं पहोच पाती.
  10. जंगल में करीब 50% जिराफ के बच्चे अपने जन्म के पहले 6 महीने में ही शिकारियों का शिकार हो जाते है, यही वजह है की जिराफ के बच्चे जन्म के तुरंत बाद ही चलना और दौड़ना सीख लेते है.
  11. जिराफ की जीभ (Tongue) उसकी गर्दन की तरह ही करीब 18 से 20 इंच लंबी होती है, जिसकी मदद से वो कांटेदार पेड़ो की पत्तिया आसानी से खा लेता है और अपने कानो व नाक की सफाई भी कर लेता है.
  12. नर जिराफ का वजन करीब 1200 किलो और मादा का करीब 830 किलो तक होता है.
  13. Giraffe in Hindi अपनी पूरी जिंदगी लगभग खड़े-खड़े ही बिता देते है. यह खड़े-खड़े ही सोते है और खड़े-खड़े ही अपने बच्चो को भी जन्म देते है.
  14. जब जिराफ का बच्चा पैदा होता है तब वो अपनी मां की ऊंचाई से लगभग 5 फीट नीचे गिरता है, फिर भी उसे कोई गंभीर चोट नहीं लगती.
  15. जिराफ 50 से 60 किलोमीटर/घंटे की रफ़्तार से भाग सकते है, यानी यह इंसानो से भी काफी तेज दौड़ सकते है.
  16. पृथ्वी पर मोजूद सभी जानवरो में जिराफ ही एक एसा जानवर है जो पैदा होने के 30 मिनिट में ही चलना शुरू कर देता है, और कुछ ही घंटो में दौड़ने भी लगता है, ताकि वो शिकारियों से खुद को बचा सके.
  17. जिराफ घास, हरी पत्तिया, फल और फुल खाते है. बबूल (Acacia) की पत्तिया जिराफ का पसंदीदा आहार है.
  18. हम इन्सानों की तरह जिराफ के भी 32 दांत ही होते है, हालाँकि जिराफ के ऊपरी जबड़े में आगे के दांत (Incisors) नहीं होते.
  19. ज्यादा वजन की वजह से जिराफ पानी में तैर नहीं सकता, इसलिए वो गहरे पानी में जाने से बचते है.
  20. जब भी मादा जिराफ भोजन की तलाश में इधर-उधर जाती है, उस वक्त बाकी झुंड के जिराफ मिलकर बच्चो की देख भाल करते है.
  21. जिराफ की औसतन उम्र जंगल में 20 से 25 साल और चिड़ियाघर में इससे थोड़ी ज्यादा होती है.
  22. वर्तमान में जिराफ की 4 प्रजातिया (Species) मानी जाती है, उत्तरी जिराफ, दक्षिनी जिराफ, जालीदार जिराफ और मसाई जिराफ. IUCN ने 2025 में इन चारो को औपचारिक रूप से अलग-अलग Species के रूप में मान्यता दी है.
  23. जिराफ का दिल करीब 11 किलो का होता है, जो उसके शरीर में इतनी ऊंचाई तक रक्त पहोचाने के लिए एक मिनिट में करीब 150 से 170 बार धडकता है.
  24. जिराफ की उम्र का अंदाजा उसकी त्वचा पर मोजूद धब्बो (Spots) से लगाया जा सकता है. जितने गहरे और ज्यादा धब्बे, उतनी ही ज्यादा उसकी उम्र मानी जाती है.
  25. जिराफ के पैर इतने मजबूत होते है की एक ही लात में शेर को गंभीर चोट पहोचा सकते है.
  26. नर और मादा जिराफ एक ही पेड़ के अलग-अलग हिस्से की पत्तिया खाते है, ताकि दोनों में खाने को लेकर संघर्ष न हो.
  27. जिराफ का वैज्ञानिक नाम “Giraffa camelopardalis” है, जिसका मतलब होता है ऊंट और तेंदुए जैसा दिखने वाला जानवर.
  28. ओकापी को जिराफ का सबसे नजदीकी जीवित रिश्तेदार माना जाता है.
  29. जिराफ के पैरो की त्वचा में आन्तरिक तनाव (Internal Tension) होता है, जिसकी वजह से उसका खून पैरो में जमा नहीं होता और वो अपने भारी शरीर का वजन आसानी से उठा पाता है.
  30. जन्म के वक्त ही जिराफ के बच्चे का वजन करीब 100 किलोग्राम और ऊंचाई करीब 6 फीट होती है.
  31. Conservation Status की बात करे तो जंगली जिराफ की कुल Population पिछले कुछ दशको में तेजी से घटकर करीब 1,17,000 के आसपास रह गई है, यही वजह है की इसे “Silent Extinction” (खामोश विलुप्ति) का शिकार जानवर भी कहा जाता है.

उम्मीद है आपको जिराफ के बारे में रोचक जानकारी | Amazing facts about Giraffe in Hindi आर्टिकल जरुर पसंद आया होगा. आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तो के साथ शेयर जरुर करे.

यह भी पढ़े:-

  1. मैमथ हाथी के बारे में रोचक जानकारी
  2. रामप्रसाद एक बहादुर हाथी
  3. दुनिया के सबसे बड़े और खतरनाक जानवर
  4. तस्मानियाँ टाइगर के बारे में जानकारी
  5. चमगादड़ से जुड़े रोचक तथ्य
  6. दुनिया का सबसे खतरनाक मगरमच्छ जो डायनासोर को भी खा जाता था

FAQs: Giraffe in Hindi

  1. जिराफ की गर्दन में कितनी हड्डिया होती है?

    जिराफ की गर्दन में भी इंसानो जितनी ही, यानी सिर्फ 7 वर्टिब्रे (Vertebrae) होती है, बस हर हड्डी बहुत ज्यादा लंबी होती है.

  2. जिराफ की कितनी प्रजातिया है?

    वर्तमान में जिराफ की 4 प्रजातिया मानी जाती है — उत्तरी, दक्षिनी, जालीदार और मसाई जिराफ, जिन्हें IUCN ने 2025 में औपचारिक मान्यता दी.

  3. जिराफ एक दिन में कितना सोता है?

    जंगल में जिराफ औसतन सिर्फ 30 मिनट से 2 घंटे ही सोता है, जबकि चिड़ियाघर में सुरक्षित माहौल में यह 4-6 घंटे तक सो सकता है.

  4. जिराफ की अधिकतम ऊंचाई कितनी होती है?

    एक वयस्क नर जिराफ की ऊंचाई करीब 16 से 18 फीट तक होती है, जो इसे धरती का सबसे लंबा स्तनधारी बनाता है.

  5. जिराफ का वैज्ञानिक नाम क्या है?

    जिराफ का वैज्ञानिक नाम Giraffa camelopardalis है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *