Caiman in Hindi: क्या आप जानते हैं कि अमेज़न वर्षावन में रहने वाला ब्लैक कैमन दुनिया के सबसे शक्तिशाली शिकारी रेप्टाइल्स में से एक माना जाता है. पहली नजर में यह मगरमच्छ जैसा दिखाई देता है, लेकिन वास्तव में यह एलीगेटर परिवार का करीबी रिश्तेदार है. अपनी जबरदस्त Biteforce, शानदार तैराकी और खतरनाक शिकार करने की क्षमता के कारण कैमन प्रकृति का एक अद्भुत जीव है. आइए जानते हैं Caiman in Hindi से जुड़ी 16+ रोचक और हैरान कर देने वाली बातें. तो चलिए देखते है Information about Caiman in Hindi.
18 Facts About Caiman in Hindi | कैमन के बारे में जानकारी
1. Caiman in Hindi मुख्य रूप से मध्य और दक्षिण अमेरिका में पाया जाता है. इसकी विभिन्न प्रजातियां अमेज़न वर्षावन, ब्राजील, पेरू, बोलिविया, कोलंबिया, वेनेजुएला, इक्वाडोर, मैक्सिको और अन्य कई देशों में रहती हैं.
2. कैमन एक तरह का रेप्टाइल है जो एलीगेटर का चचेरा भाई है जिसकी 6 प्रजातिया इस धरती पर मौजूद है जिसमे स्पेक्टेकल्ड कैमन, वायकेर कैमन, ब्रॉड स्नौटेड कैमन, ब्लैक कैमन, ड्वार्फ कैमन और स्मूथ फ्रंटेड कैमन का समावेश होता है. इन सभी प्रजातियों में ब्लैक कैमन सबसे बड़ा और खूंखार होता है.
3. Caiman Alligator की लम्बाई करीब 2 से 4 मीटर की होती है जिसमे ब्लैक कैमन की लम्बाई 16 फीट तक होती है वहीँ सबसे छोटी प्रजाति ड्वार्फ कैमन की लम्बाई करीब 4 फीट तक होती है.
4. अधिकांश कैमन का वजन उनकी प्रजाति पर निर्भर करता है. बड़े ब्लैक कैमन का वजन लगभग 300 से 500 किलोग्राम तक हो सकता है, जबकि कुछ दुर्लभ मामलों में इससे अधिक वजन भी दर्ज किया गया है.
5. Caiman in Hindi पानी और जमीन दोनों ही जगह पर रहना पसंद करते है.
6. कैमन बेहतरीन तैराक होते हैं, लेकिन उनकी तैरने की गति अलग-अलग परिस्थितियों और प्रजातियों पर निर्भर करती है. इसलिए किसी निश्चित अधिकतम गति की पुष्टि नहीं की जा सकती.
7. यह अपने शिकार में अमेज़न जंगल में रहने वाले सभी तरह के जीवो पर हमला करता है इसके अलावा यह मछली, सांप, मेढक, और अन्य रेंगने वाले जीवो को अपने शिकार में शामिल करता है.
8. वैसे तो Caiman in Hindi का कोई भी प्राकृतिक दुश्मन नहीं है क्यूंकि यह बहुत ही खतरनाक होता है पर फिर भी कभी कभी छोटे कद के कैमन जैगुआर और एनाकोंडा का शिकार बन जाते है.
9. जैगुआर और कूगर जैसे जानवर भी एक विशाल ब्लैक कैमन के आसपास आराम करने से डरते है.
10. अधिकांश कैमन इंसानों से दूर रहना पसंद करते हैं, लेकिन यदि उन्हें खतरा महसूस हो या भोजन का भ्रम हो जाए, तो विशेष रूप से ब्लैक कैमन हमला कर सकता है.
11. अगर बात करे बाईट फ़ोर्स की तो रिसर्च से पता चला है की एक ब्लैक कैमन 6000 psi की speed से काटता है जो सभी रेप्टाइल्स में सबसे ज्यादा है.
12. Caiman in Hindi का ओसतन जीवनकाल 40 साल का होता है जबकि बड़े ब्लैक कैमन 70 से 90 साल तक जीवित रह सकते है.
13. मादा कैमन एक बार में 10 से लेकर 70 अंडे देती है.
14. Caiman in Hindi की देखने की और सूंघ ने की क्षमता बहुत ही तेज होती है जिसके कारन वो आसानी से अपने शिकार को पकड सकता है.
15. इसके दातं बहुत ही नुकीले और खतरनाक होते है जिसकी मदद से वो किसी भी जानवर को आसानी से चिर डालता है.
16. यह एक एसा रेपटाइल है जो ज्यादातर रात को ही सक्रीय होता है और शिकार करता है. दिन के वक्त वो आराम करना पसंद करता है.
17. कैमन की आंखों के पीछे एक विशेष पारदर्शी झिल्ली होती है, जिसकी मदद से यह पानी के अंदर भी अच्छी तरह देख सकता है.
18. कैमन अपने शरीर का तापमान नियंत्रित करने के लिए धूप सेंकते हैं और अधिक गर्मी होने पर पानी में चले जाते हैं.
उम्मीद है आपको Facts about Caiman in Hindi | कैमन एलीगेटर के बारे में जानकारी आर्टिकल पसंद आया होगा. कृपया इस आर्टिकल को शेयर जरुर करे.
यह भी पढ़े:-