Headlines

क्वॉका: दुनिया का सबसे खुशहाल जानवर | Discover fun facts about Quokka in Hindi

क्वॉका: दुनिया का सबसे खुशहाल जानवर | Discover fun facts about Quokka in Hindi

क्या आपने कभी किसी ऐसे जंगली जानवर के बारे में सुना है जो हमेशा मुस्कुराता हुआ दिखाई देता है? पहली नज़र में ऐसा लगता है मानो यह हर समय खुश हो, लेकिन इसकी मुस्कान के पीछे एक दिलचस्प वैज्ञानिक कारण छिपा है। यही है क्वॉका (Quokka)—एक छोटा मार्सुपियल जिसे दुनिया भर में “World’s Happiest Animal” के नाम से जाना जाता है.

क्वॉका (Quokka in Hindi) को “दुनिया का सबसे खुशहाल जानवर” कहा जाता है. इसकी हमेशा मुस्कराती हुई सी चेहरे की बनावट इसे बेहद प्यारा बनाती है. ये पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के जंगलों और दलदली इलाकों में पाया जाता है. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में 20 से ज्यादा रोचक तथ्य.

IUCN की Red List के अनुसार क्वॉका को “Vulnerable” यानी संवेदनशील प्रजाति की श्रेणी में रखा गया है और दुनिया में इनकी कुल संख्या सिर्फ 7,500 से 15,000 के बीच ही बची है

Quick FactDetails
Scientific NameSetonix brachyurus
FamilyMacropodidae
TypeMarsupial
Found InWestern Australia
Lifespan10 years (wild), longer in captivity
DietHerbivore
Conservation StatusVulnerable (IUCN)
Famous ForSmiling appearance
Quokka Facts in Hindi, Quokka smiling

Interesting Facts about Quokka in Hindi

Quokka in Hindi यानी क्वॉका (वैज्ञानिक नाम: Setonix brachyurus) एक छोटा मार्सुपियल है जो केवल ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में पाया जाता है। इसे सोशल मीडिया पर “selfie animal” के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यह इंसानों के साथ तस्वीर खिंचवाने से नहीं डरता.

  1. क्वॉका का वजन आमतौर पर 2.5 से 5 किलोग्राम के बीच होता है जबकि इसकी ऊंचाई 9.5 से 13 इंच के बीच होती है.
  2. यह मेक्रोपोडिडा प्रजाति यानी कंगारूओं की प्रजाति का जीव है, जिसके पास भी कंगारू की तरह थैली होती है.
  3. क्वॉका असल में एक छोटे कंगारू की तरह होता है, हालांकि ये कंगारूओं से काफी छोटा होता है.
  4. Quokka रॉटनेस्ट द्वीप पर बहोत ही भारी संख्या में दखने को मिलते है.
  5. क्वॉका की मुंह के कोनों की बनावट ऐसी होती है कि ये हमेशा मुस्कुराता हुआ दिखता है. इसी वजह से इसे “दुनिया का सबसे खुशहाल जानवर” का टैग मिला है.
  6. ये छोटा जानवर ज्यादातर घास, पत्तियां, फल और फूल खाता है.
  7. यह जंगली जानवर ज्यादातर रात में सक्रिय रहता है और दिन के समय आराम करता है.
  8. क्वॉका आमतौर पर जोड़े में रहना पसंद करते हैं.
  9. मादा क्वॉका एक बार में सिर्फ एक ही बच्चे को जन्म देती है. जन्म के बाद करीब 6 महीने तक बच्चा मां की थैली में रहता है.
  10. Quokka in Hindi जंगल में 10 साल तक जीवित रह सकते हैं.
  11. यह बेहतरीन तैराके होते है जो काफी तेजी से तैर सकता है.
  12. हालांकि पानी में अच्छा तैराक है, लेकिन जमीन पर ये बहुत धीरे दौड़ पाता है.
  13. ये आमतौर पर शर्मीले स्वभाव के होते हैं और इंसानों से दूर रहना पसंद करते हैं.
  14. Quokka दिनभर में कई बार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में भोजन करते रहता है. अपने भोजन के दौरान ये बीजों को भी इधर-उधर फैला देते हैं, जिससे पौधों को उगने में मदद मिलती है.
  15. Quokka बहुत ही कम आवाज निकालता है. आपस में बातचीत के लिए यह सूंघने और शरीर के संकेतों का इस्तेमाल करते हैं.
  16. नर क्वॉका कभी-कभी आपस में लाठी जैसे टहनियों से खेलते हैं, जिसे “स्टिक-प्ले” कहा जाता है. इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है.
  17. किसी खतरे का सामना करने पर यह जमीन में बने अपने बिलों में छिप जाते हैं.
  18. दुर्भाग्य से, पिछले कुछ सालों में क्वॉका की संख्या में भारी मात्रा में कमी आई है. इसका कारन हम इन्सान ही है जो इसके क्षेत्र के जंगल का विनाश कर रहे है.
  19. इन्हें विलुप्त होने से बचाने के लिए ऑस्ट्रेलियाई सरकार संरक्षण के प्रयास कर रही है.
  20. अपनी प्यारी मुस्कान और शांत स्वभाव के कारण ये पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं.

क्वॉका को खतरा क्या है और इसे कैसे बचाया जाए?

Quokka in Hindi को आज कई गंभीर खतरों का सामना है। मुख्य खतरों में जंगली बिल्लियाँ (feral cats), लाल लोमड़ियाँ (red fox), जंगली सूअर, जलवायु परिवर्तन की वजह से बढ़ती जंगल की आग और Rottnest Island पर बढ़ता पर्यटन विकास शामिल हैं.

Britannica के अनुसार, 1996 से ही IUCN ने क्वॉका को Vulnerable घोषित किया हुआ है और पिछले 50 वर्षों में इनके रहने के क्षेत्र में 45% की कमी आई है। हम एक आम नागरिक के रूप में भी योगदान दे सकते हैं. Rottnest Island पर इन्हें खाना न खिलाएं, पर्यावरण के प्रति जागरूक रहें और WWF-Australia जैसी संस्थाओं के संरक्षण अभियानों का समर्थन करें.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

  1. क्वॉका को दुनिया का सबसे खुश जानवर क्यों कहा जाता है?

    क्वॉका (Quokka) को “दुनिया का सबसे खुश जानवर” इसलिए कहा जाता है क्योंकि उसके चेहरे और मुंह की प्राकृतिक बनावट ऐसी होती है कि वह हमेशा मुस्कुराता हुआ दिखाई देता है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि वह हर समय खुश रहता है। यह केवल उसके चेहरे की संरचना का प्रभाव है.

  2. Quokka in Hindi में इसे क्या कहते हैं और यह कहाँ पाया जाता है?

    Quokka को हिंदी में “क्वॉका” ही कहते हैं — इसका कोई प्रचलित हिंदी नाम नहीं है.

  3. क्या क्वॉका को हाथ लगाना या खाना खिलाना सही है?

    नहीं, बिल्कुल नहीं। Rottnest Island पर क्वॉका को छूना, उठाना या खाना खिलाना कानूनी अपराध है और इस पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है.

  4. क्वॉका कहाँ पाया जाता है?

    क्वॉका मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी भाग (Western Australia) में पाया जाता है। इसकी सबसे बड़ी आबादी रॉटनेस्ट आइलैंड (Rottnest Island) पर रहती है। इसके अलावा कुछ क्वॉका बाल्ड आइलैंड (Bald Island) और दक्षिण-पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के कुछ जंगलों में भी पाए जाते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *