Interesting facts about birds in Hindi:हमारी दुनिया में पक्षियों (Birds) की हजारों प्रजातियां पाई जाती है, जिनमें से बहुत सारी प्रजातियां हम इंसानों की गलतियों के कारण विलुप्त (Extinct) हो चुकी है, तो कई सारी विलुप्ति की कगार पर है. जो भी हो, पर बिना पक्षियों की चहचहाहट के हमारा आसमान और पर्यावरण बहुत ही फीका लगता है. आज के इस आर्टिकल में हम आपको दुनिया के पक्षियों (Birds in Hindi) के बारे में कुछ बेहद ही हैरान कर देने वाले रोचक तथ्य बताने वाले है, उम्मीद है आपको यह जानकारी जरुर पसंद आएगी.
दुनिया भर में पक्षियों (Birds) की लगभग 11,000 से अधिक प्रजातियां पाई जाती है, जिनमें से 1350 से अधिक प्रजातियां अकेले भारत में मौजूद है. पक्षियों के कंकाल का वजन उनके पंखों से भी कम होता है, और आधुनिक पक्षियों के दांत नहीं होते. हमिंगबर्ड दुनिया का इकलौता ऐसा पक्षी है जो पीछे की तरफ उड़ सकता है, जबकि शुतुरमुर्ग की आंख उसके दिमाग से भी बड़ी होती है.
Interesting facts about birds in Hindi – पक्षियों के बारे में जानकारी

1. दुनियाभर में मौजूद पक्षियों की प्रजातियों (Bird Species) में से लगभग 11,000 प्रजातियां खोजी जा चुकी है, जिनमें से 1350 से अधिक प्रजातियां अकेले भारत में पाई जाती है.
2. उड़ने वाले कई पक्षियों के कंकाल (Skeleton) का वजन बहुत हल्का होता है. हैरानी की बात यह है कि उनके कंकाल का भार उनके शरीर पर मौजूद पंखों (Feathers) के कुल वजन से भी कम होता है.
3. हमिंग बर्ड (Hummingbird) दुनिया का इकलौता ऐसा पक्षी है जो हवा में एक जगह मंडरा सकता है और पीछे की तरफ (Backwards) भी उड़ सकता है.
4. क्या आपको पता है हरियल (Yellow-footed green pigeon) नामक पक्षी कभी भी जमिन पर पैर नही रखता है, यह मुख्य रूप से भारत में पाया जाता है और ऊंचे पेड़ों पर रहना पसंद करता है. यह उत्तर प्रदेश का राजकीय पक्षी (State Bird) भी है
5. उल्लु अपनी आंखों को बिल्कुल भी हिला नहीं सकता क्योंकि इनकी आंखें गोल नहीं बल्कि ट्यूब के आकार की होती है. इसी वजह से उसको इधर-उधर देखने के लिए अपनी गर्दन को 270 डिग्री तक मोड़ना पड़ता है.
6. एलिफेंट बर्ड (Elephant bird) इस दुनिया का सबसे भारी और बड़ा पक्षी था, जो मेडागास्कर में पाया जाता था लेकिन अब यह पूरी तरह से विलुप्त (Extinct) हो चुका है.
7. क्या आपको पता है कि हमिंग बर्ड पक्षी का दिल उड़ान भरते समय एक मिनट में 1200 बार से भी ज्यादा धड़कता है, जबकि आराम करते समय यह 250 बार धड़कता है.
8. कबूतर (Pigeon) एक ऐसा पक्षी है जिसकी दृष्टि इंसानों से भी तेज होती है और यह पराबैंगनी किरणों (UV Rays) को भी आसानी से देख सकता है.
9. दुनिया में सबसे बडी चौंच ऑस्ट्रेलिया के पेलिकन पक्षी की होती है. जिसकी लंबाई 18 इंच तक हो सकती है.
10. हम सभी ने पक्षियों के झुंड को आसमान में अक्सर “V” आकार में उड़ते देखा होगा. ऐसा वो इसलिए करते है ताकि हवा का दबाव कम किया जा सके और लंबी उड़ानों (Migration) के दौरान अपनी ऊर्जा बचाई जा सके.
11. बाज (Eagle) की नजर बहुत ही तेज होती है. वो आसमान में 1 मील (लगभग 1.6 किलोमीटर) की ऊंचाई से ही जमीन पर दौड़ रहे चूहे या अपने शिकार को देख सकता है.
12. दुनिया के सबसे बड़े पक्षी शुतुरमुर्ग (Ostrich) की आंख का आकार उसके दिमाग (Brain) से भी बड़ा होता है. इनकी आंखें जमीन पर रहने वाले किसी भी अन्य जीव से बड़ी होती है.
13. कौवे (Crow) बहुत ही बुद्धिमान पक्षी होते है और यह अन्य जंतुओं या इंसानों की आवाज की नकल (Mimicry) करने में माहिर होते है.
14. आपको जानकर दुख होगा कि हर साल दुनिया भर में लाखों-करोड़ों पक्षी शीशे वाली खिड़कियों (Glass windows) के साथ टक्कर होने की वजह से मर जाते है, क्योंकि उन्हें शीशे के आर-पार खुला आसमान दिखाई देता है.
15. New Zealand का राष्ट्रीय पक्षी कीवी (Kiwi) एक ऐसा पक्षी है जिसकी आंखों की रोशनी बहुत ही कमजोर होती है, इसलिए यह शिकार करने के लिए अपनी सूंघने की शक्ति (Sense of smell) का इस्तेमाल करता है.
16. पोल्ट्री फार्मिंग के आंकड़ों के अनुसार, एक मुर्गी को 12 अंडे (एक दर्जन) देने के लिए लगभग 1.5 से 2 किलो अच्छी खुराक (Feed) की आवश्यकता होती है.
17. तोते (Parrot) को कभी भी चॉकलेट नहीं खिलानी चाहिए, क्योंकि चॉकलेट में मौजूद थियोब्रोमाइन (Theobromine) उनके शरीर के लिए जहर साबित होता है और उनकी मौत हो सकती है.
18. दुनिया में मौजूद किसी भी आधुनिक पक्षी के दांत (Teeth) नहीं होते है. वे अपने खाने को सीधा निगलते है और उनके पेट का एक हिस्सा जिसे गिजर्ड (Gizzard) कहते है, खाने को पीसने का काम करता है.
19. अल्बाट्रॉस जैसी समुद्री चिड़िया समुद्र का खारा पानी (Saltwater) भी आसानी से पी सकती है, क्योंकि इनके शरीर में एक खास ग्रंथि (Salt gland) होती है जो खारे पानी से नमक को अलग करके पानी शुद्ध कर देती है.
20. हवा में गोता लगाते समय पेरेग्रिन फाल्कन (Peregrine Falcon) दुनिया का सबसे तेज उड़ने वाला जीव बन जाता है. शिकार करते समय इसकी स्पीड 320 किलोमीटर प्रति घंटे से भी ज्यादा हो जाती है.
21. आर्कटिक टर्न (Arctic Tern) पक्षी दुनिया में सबसे लंबा माइग्रेशन (Migration) करता है. यह पक्षी हर साल आर्कटिक से अंटार्कटिका तक और वापस जाने में लगभग 70,000 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय करता है.
उम्मीद है आपको पक्षियों के बारे में रोचक तथ्य भाग 1 – birds in Hindi पसंद आया होगा. इसके दूसरे भाग में हम पक्षियों के बारे और हैरान करने वाली बातें जानेंगे. अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें.
यह भी पढ़े:-
FAQs
दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी कौन सा है?
दुनिया का सबसे बड़ा और भारी जीवित पक्षी शुतुरमुर्ग (Ostrich) है. हालांकि, इतिहास का सबसे बड़ा पक्षी एलिफेंट बर्ड था जो अब विलुप्त हो चुका है.
कौन सा पक्षी पीछे की तरफ उड़ सकता है?
हमिंगबर्ड (Hummingbird) दुनिया का एकमात्र ऐसा पक्षी है जो हवा में आगे, पीछे और ऊपर-नीचे हर दिशा में उड़ सकता है.
भारत में पक्षियों की कितनी प्रजातियां पाई जाती है?
भारत में पक्षियों की 1350 से अधिक प्रजातियां पाई जाती है, जिनमें से कई प्रवासी पक्षी (Migratory birds) भी है जो सर्दियों में भारत आते है.
आसमान में पक्षी “V” आकार में क्यों उड़ते है?
पक्षी V आकार में इसलिए उड़ते है ताकि उनके उड़ने से हवा का जो बहाव कटता है, उससे पीछे उड़ने वाले पक्षियों को उड़ने में कम ताकत लगानी पड़े और उनकी ऊर्जा (Energy) बच सके.
कौन सा पक्षी है जिसके पंख नहीं होते?
कीवी (Kiwi) एक ऐसा पक्षी है जिसके पंख विकसित नहीं होते, जिस कारण वह उड़ नहीं सकता. यह न्यूजीलैंड का राष्ट्रीय पक्षी है.