Headlines

Top 10 Most Beautiful and Colorful Birds in the World in Hindi

Top 10 Beautiful Birds in the world | दुनिया के 10 बेहद खुबसूरत पक्षी जिनको देखकर आप खुश हो जाओगे

क्या आपने कभी सोचा है कि प्रकृति ने कुछ पक्षियों को इतने चटकीले और अनोखे रंग क्यों दिए हैं? दुनिया में कई ऐसे Beautiful and Colorful Birds मौजूद हैं जिनके पंखों में इंद्रधनुष जैसी चमक होती है, कोई अपनी चोंच के रंगों से पहचाना जाता है, तो कोई अपनी पूंछ की लंबाई से दुनिया भर के पक्षी-प्रेमियों का ध्यान खींचता है.

इनमें से कुछ पक्षी इतने दुर्लभ हैं कि इन्हें सिर्फ एक देश या द्वीप पर ही देखा जा सकता है. आज हम आपको दुनिया के ऐसे ही 10 सबसे खूबसूरत पक्षियों से मिलवाने वाले हैं, जिनके रंग, आकार और आदतें आपको हैरान कर देंगी.

दुनिया के सबसे खूबसूरत और रंग-बिरंगे पक्षियों में Scarlet Macaw, Keel-billed Toucan, Rainbow Lorikeet, Himalayan Monal, Resplendent Quetzal और Indian Roller शामिल हैं. ये पक्षी अपने चमकीले पंखों, अनोखी चोंच और खास habitat के लिए जाने जाते हैं, और South America, Africa, Australia तथा Himalaya जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में पाए जाते हैं.

दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत और रंग-बिरंगे पक्षी | Top 10 Most Beautiful and Colorful Birds in the World

1. स्कार्लेट मकाउ (Scarlet Macaw)

Scarlet Macaw seating on the tree

स्कार्लेट मकाउ एक बहुत ही रंगीन और आकर्षक तोता है, जो सेंट्रल और साउथ अमेरिका के उष्णकटिबंधीय जंगलों में पाया जाता है. इसके पंख लाल, नीले और पीले रंग के होते हैं, जो इसे दूर से ही पहचानने योग्य बनाते हैं.

यह पक्षी अपनी बुद्धिमानी और समाजिकता के लिए भी जाना जाता है. स्कार्लेट मकाउ आमतौर पर झुंड में रहते हैं और लंबी दूरी तक उड़ान भरने की क्षमता रखते हैं.

2. कील-बिल्ड टूकन (Keel-billed Toucan)

Keel-billed Toucan

कील-बिल्ड टूकन एक ऐसा पक्षी है जिसे उसकी बड़ी और रंगीन चोंच के कारण पहचाना जाता है. इस चोंच में पीले, हरे, और नारंगी रंगों का अनोखा मिश्रण होता है. यह पक्षी भी सेंट्रल और साउथ अमेरिका के वर्षावनों में पाया जाता है. इस पक्षी का शरीर काला और गला पीला होता है, जो इसकी चमकती चोंच के साथ एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करता है.

3. रेनबो लॉरिकीट (Rainbow Lorikeet)

Rainbow Lorikeet

रेनबो लॉरिकीट अपने नाम की तरह ही इंद्रधनुषी रंगों से भरा हुआ है. इसी लिए इसको Beautiful and Colorful Birds की श्रेणी में रखा गया है. यह बेहद ही खुबसूरत पक्षी ऑस्ट्रेलिया और पूर्वी इंडोनेशिया के जंगलों में पाया जाता है. इस पक्षी के पंख नीले, हरे, लाल, पीले और नारंगी रंगों के होते हैं.

Rainbow Lorikeet बहुत ही स्फुर्तिला और शोर मचाने वाला पक्षी है, जो बड़े समूहों में पाया जाता है.

4. रेड-चेस्टेड टुराको (Red-chested Turaco)

 रेड-चेस्टेड टुराको (Red-chested Turaco)

यह पक्षी वास्तव में Red-crested Turaco के नाम से जाना जाता है और इसका मूल निवास स्थान पश्चिमी अंगोला (Angola) है, न कि पूर्वी अफ्रीका. Red-chested Turaco पूर्वी अफ्रीका के जंगलों में पाया जाता है. इसकी आंखों के चारों ओर सफेद रंग की एक विशेष रिंग होती है, जो इसे और भी आकर्षक बनाती है.

यह पक्षी पेड़ों की ऊंचाई पर रहना पसंद करता है, इससे वे दुसरे शिकारी जानवर से अपना और अपने परिवार का बचाव भी कर सकता है. यह फल, फूल, और छोटे कीड़े खाता है. इसके अलावा इसकी एक और खासियत भी है की वो एक डाली से दूसरी डाली पर आशानी से छलांग लगा सकता है.

इस पक्षी की एक और दिलचस्प बात यह है कि इसके शरीर में turacin और turacoverdin नाम के दो अनोखे pigments पाए जाते हैं, जो प्रकृति में किसी और पक्षी में नहीं मिलते. यही वजह है कि Turaco परिवार के पक्षियों का लाल-हरा रंग इतना गहरा और असली होता है, जबकि ज्यादातर पक्षियों का रंग सिर्फ पंखों की संरचना से बनी चमक (structural color) होता है.

5. वायलेट-बैक्ड स्टारलिंग (Violet-backed Starling)

Violet-backed Starling
Image Credit: Flickr

वायलेट-बैक्ड स्टारलिंग अपने रंग-रूप के कारन Beautiful and Colorful Birds की श्रेणी में आता है, यह काफी छोटा होता है लेकिन बेहद खूबसूरत दीखता है. यह अफ्रीका के विभिन्न हिस्सों में पाया जाता है. इसके शरीर के पीछे के पंख वायलेट रंग के होते हैं, जबकि इसका पेट सफेद होता है.

वायलेट-बैक्ड स्टारलिंग का चमकदार रंग इसे जंगल में दूर से ही पहचानने योग्य बनाता है. ये पक्षी ज्यादातर झुंड में रहते हैं और छोटे कीड़े तथा फल खाते हैं.

6. हिमालयन मोनाल (Himalayan Monal)

Himalayan Monal
Image Credit: Flickr

हिमालयन मोनाल असल में नेपाल का राष्ट्रीय पक्षी है, जहां इसे “डांफे” (Danphe) कहा जाता है, और यह भारत में उत्तराखंड राज्य का राजकीय पक्षी भी है, यह अपनी इंद्रधनुषी चमकदार पंखों के कारन बेहद ही खुबसूरत दीखता है. इसके पंख नीले, हरे, बैंगनी और तांबे के रंगों के होते हैं. यह पक्षी ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में पाया जाता है.

इसकी ऊंचाई 70 सेमी तक होती है. यह मुख्य रूप से अफगानिस्तान से लेकर नेपाल, भूटान और तिब्बत तक फैले हिमालयी क्षेत्रों में 2100 मीटर से लेकर 4500 मीटर तक की ऊंचाई पर निवास करता है.

7. विल्सन बर्ड-ऑफ-पैराडाइज (Wilson’s Bird-of-Paradise)

Wilson's Bird-of-Paradisea
Image Credit: Flickr

यह पक्षी आकार में छोटा होता है, इसकी ऊंचाई 6 से 8 इंच तक होती है जबकि इसका वजह 50 ग्राम होता है. Wilson Bird इंडोनेशिया के द्वीपों में पाया जाता है. इसके शरीर पर गहरे नीले, पीले, लाल, और हरे रंग होते हैं. इसके सिर पर नीली त्वचा होती है, और इसकी पूंछ में दो सर्पिल आकार के पंख होते हैं.

अपने छोटे आकार के बावजूद, यह पक्षी अपने चमकीले रंगों और अनोखे पंखों के कारण बहुत ही आकर्षक लगता है.

8. रेस्प्लेंडेंट क्वेट्ज़ल (Resplendent Quetzal)

Resplendent Quetzal

यह मध्य अमेरिका (दक्षिणी मेक्सिको से लेकर पश्चिमी पनामा तक) के घने cloud forests में पाया जाने वाला एक बेहद खूबसूरत और आकर्षक पक्षी है, जिसे इसके चमकीले हरे और लाल रंगों के कारण जाना जाता है. यह दक्षिण अमेरिका में नहीं पाया जाता. इसकी लम्बी पूंछ इसकी खूबसूरती को और भी बढ़ाती है.

रेस्प्लेंडेंट क्वेट्ज़ल को माया और एज़्टेक सभ्यताओं में पवित्र पक्षी माना जाता था. इसकी लंबाई करीब 36 से 40 सेंटीमीटर होती है, लेकिन उसकी पूंछ की लंबाई 65 सेंटीमीटर तक होती है. इसका वनज 200 से 225 ग्राम तक का होता है.

9. इंडियन रोलर (Indian Roller Bird)

Indian Roller Bird
Image Credit: Flickr

Indian Roller जिसको hindi में “नीलकंठ” कहा जाता है, जो भारतीय उपमहाद्वीप में पाया जाने वाला बेहद ही खुबसूरत पक्षी है. इसके रंगबेरंगी पंख उड़न के दौरान इसको बेहद ही खुबसूरत बनाता है इसी लिए यह दुनिया के Beautiful and Colorful Birds में से एक है.

नीलकंठ पक्षी की लम्बाई करीब 30 से 34 सेंटीमीटर (12-13 इंच) होती है, जबकि इसका वजन 160 से 180 ग्राम के बिच होता है. इसका आहार मुख्य रूप से कीड़े, कीट, और छोटे जानवर होते हैं.

इंडियन रोलर सिर्फ खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि अपने सांस्कृतिक महत्व के लिए भी जाना जाता है, यह ओडिशा, तेलंगाना और कर्नाटक राज्यों का राजकीय पक्षी (State Bird) है, और दशहरा के दौरान इसे शुभ माना जाता है.

10. गोल्डियन फिंच (Gouldian Finch)

Gouldian Finch
Image Credit: Flickr

गोल्डियन फिंच ऑस्ट्रेलिया का एक बेहद ही खुबसूरत रंगीन पक्षी है, जिसे ‘लेडी गोल्डियन फिंच’ भी कहा जाता है. इसके पंखों में नीला, हरा, पीला और लाल रंग का अद्भुत संयोजन होता है. यह पक्षी अपने छोटे आकार और चमकीले रंगों के लिए जाना जाता है.

निष्कर्ष

दुनिया के इन 10 सबसे खूबसूरत और रंग-बिरंगे पक्षियों ने न केवल हमारे मन को मोह लिया है, बल्कि यह प्रकृति की अद्भुतता का भी प्रतीक हैं. “Beautiful and Colorful Birds” की इस सूची में शामिल हर पक्षी अपनी विशेषताओं और रंगों के कारण एक अनोखी पहचान रखता है.

अगर आप पक्षि प्रेमी हैं, तो इन खूबसूरत और रंग-बिरंगे पक्षियों के बारे में जानना आपको अच्छा लगा होगा.

FAQs

  1. दुनिया का सबसे रंग-बिरंगा पक्षी कौन सा है?

    Scarlet Macaw और Rainbow Lorikeet को दुनिया के सबसे रंग-बिरंगे पक्षियों में गिना जाता है, क्योंकि इनके पंखों में कई चमकीले रंगों का मिश्रण होता है.

  2. भारत का सबसे खूबसूरत पक्षी कौन सा है?

    भारत में Indian Roller (नीलकंठ) और मोर (Peacock) को सबसे खूबसूरत पक्षियों में गिना जाता है.

  3. हिमालयन मोनाल किस देश का राष्ट्रीय पक्षी है?

    हिमालयन मोनाल नेपाल का राष्ट्रीय पक्षी है, जबकि भारत में यह उत्तराखंड राज्य का राजकीय पक्षी है.

  4. सबसे छोटा रंगीन पक्षी कौन सा है?

    Wilson’s Bird-of-Paradise दुनिया के सबसे छोटे और अनोखे रंगीन पक्षियों में से एक है, जिसकी ऊंचाई सिर्फ 6-8 इंच होती है.

  5. पक्षियों के पंख इतने रंगीन क्यों होते हैं?

    पक्षियों के पंखों का रंग या तो pigments (जैसे turacin, melanin) से आता है या फिर पंखों की संरचना से light के diffraction से बनता है, जिसे structural coloration कहा जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *