Headlines

16 Amazing Facts about Cheetah in Hindi | चीता के बारे में 16 रोचक तथ्य और जानकारी

information about Cheetah in Hindi, चीता के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी, Amazing Facts about Cheetah in Hindi, चीता के बारे में मजेदार बातें

Amazing Facts about Cheetah in Hindi: क्या आपको पता है कि चीता, जिसे हम दुनिया का सबसे तेज़ जानवर मानते हैं, आज पूरी दुनिया में सिर्फ 30 से भी कम Wild Population के साथ अपने Asiatic रूप में विलुप्ति के सबसे करीब पहुंच चुका है? यह वही जानवर है जो सिर्फ 3 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है, लेकिन अपने ही 100 बच्चों में से सिर्फ 5 को ही वयस्क होते देख पाता है. दिखने में जितना यह शानदार लगता है, इसकी ज़िंदगी उतनी ही मुश्किल भी है. चलिए जानते हैं चीते से जुड़े कुछ ऐसे रोचक तथ्य जो शायद आपको नहीं मालूम होंगे.

Cheetah (चीता) दुनिया का सबसे तेज़ भागने वाला जानवर है, जो सिर्फ 3 सेकंड में करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की Speed पकड़ लेता है, हालांकि यह रफ्तार सिर्फ 20-30 सेकंड तक ही बनाए रख सकता है. आज ज्यादातर चीते अफ्रीका में पाए जाते हैं, वहीं Asiatic Cheetah सिर्फ ईरान में बचा है जिसकी संख्या अब 30 से भी कम रह गई है.

Amazing Facts about Cheetah in Hindi – चीता के बारे में मजेदार बातें

चीता पूरी दुनिया में सबसे तेज रफ़्तार से दोड़ने वाला जानवर है. यह 120 किलोमीटर प्रति घंटे से भी ज्यादा स्पीड से भाग सकता है. एक समय था जब चीते दुनियाभर में पाए जाते थे लेकिन आज पूरी दुनिया में सिर्फ अफ्रीका में ही चीते पाए जाते है और वो भी बहोत ही कम. भारत सहित एसिया के बाकि देशो से भी चीता अब विलुप्त हो चुके है.

चीते के बारे में हर कोई जानता है और सभी लोग एसा दावा भी करते है के चीते के बारे में हम को सारी बातें पता है लेकिन आज हम आपको चीते से जुड़े कुछ एसे रोचक तथ्य बताने वाले है जो सायद आपको नहीं मालूम होगा.

चीता के बारे में 16 रोचक तथ्य और जानकारी,Interesting facts and information about Cheetah in Hindi,Amazing Facts about Cheetah in Hindi,चीता के बारे में मजेदार बातें
Cheetah in Hindi

Interesting Facts about Cheetah in Hindi – चीता के बारे में 16 रोचक तथ्य और जानकारी

  1. Cheetah in Hindi की बात सुनते ही हमारे दिमाग में अफ्रीका का जंगल याद आता है क्यूंकि हम सभी को लगता है की पूरी दुनिया में सिर्फ अफ्रीका में ही चीते बचे हैं, लेकिन आज की तारीख पे भी ईरान में Asiatic Cheetah नाम की एक अलग Subspecies बची हुई है, जिसकी संख्या हाल के आंकड़ों के अनुसार अब सिर्फ 30 से भी कम रह गई है और इसे IUCN द्वारा “Critically Endangered” श्रेणी में रखा गया है.
  2. एक वक्त था जब चीते भारत, पाकिस्तान और रूस सहित एशिया के कुछ अन्य देशों में भी पाए जाते थे, लेकिन आज पूरे Asia में सिर्फ ईरान में ही मुट्ठीभर चीते बचे हैं.
  3. हम में से कई सारे लोग Cheetah और Leopard के बीच कंफ्यूज हो जाते हैं, लेकिन यह दोनों एक-दूसरे से बिलकुल अलग हैं. चीता Leopard की तुलना में ज्यादा हल्का और ऊंचा होता है, चीते का चेहरा छोटा होता है वहीं Leopard का चेहरा बड़ा होता है. सबसे बड़ा फर्क Speed का है — चीता दुनिया का सबसे तेज़ जमीनी जानवर है और लगभग 100-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भाग सकता है, वहीं Leopard की Top Speed इसकी तुलना में काफी कम, करीब 58 किलोमीटर प्रति घंटे ही होती है.
  4. आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि मादा चीते द्वारा पैदा किए जाने वाले बच्चों में से ज्यादातर बच्चे बड़े होने से पहले ही मर जाते हैं. Serengeti में हुई एक Research से पता चला कि चीते के 100 बच्चों में से लगभग सिर्फ 5 बच्चे ही वयस्क होने तक जीवित रह पाते हैं. यही इस जानवर के विलुप्त होने के पीछे की एक बड़ी वजह भी है.
  5. ज्यादातर चीते के बच्चों की मौत के पीछे की वजह है शिकार. जब वो छोटे होते हैं तभी उन्हें शेर, लकड़बग्घे, बबून और कई शिकारी पक्षी शिकार बना लेते हैं.
  6. चीता जब फुल स्पीड से दौड़ता है तब वह लगभग 7 मीटर यानि की 23 फुट लंबी छलांग लगा सकता है, और यह अंतर की स्पीड वो सिर्फ 3 सेकंड में ही हासिल कर लेता है.
  7. यह बात तो हमें पता चल गई कि चीता 100-120 किलोमीटर तक की स्पीड से भाग सकता है और सिर्फ 3 सेकंड में यह रफ्तार भी हासिल कर लेता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इतनी स्पीड से वो सिर्फ 20-30 सेकंड तक ही भाग सकता है, इसके बाद उसके शरीर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और उसे रुकना पड़ता है.
  8. बिल्ली के खानदान में पैदा होने वाला चीता तेज़ रफ्तार से भाग तो सकता है, पर दहाड़ नहीं सकता. यह पालतू बिल्लियों की तरह आवाज़ निकाल सकता है, पर बाघ और शेर की तरह दहाड़ नहीं सकता.
  9. चीता सुबह या दोपहर के बाद शिकार करता है क्यूंकि यह हम इंसानों की तरह रात को अच्छी तरह देख नहीं पाता.
  10. मादा चीता अकेली ही रहती है. मादा चीता सिर्फ संभोग के वक्त ही नर के करीब जाती है और बाद में फिर से दोनों अलग-अलग हो जाते हैं.
  11. बच्चों को संभालने और उन्हें पालने की जिम्मेदारी मादा पर ही होती है. इसके लिए मादा चीते को हर दूसरे दिन शिकार करना पड़ता है और साथ ही दूसरे शिकारी जानवरों से भी अपने बच्चों की रक्षा करनी पड़ती है.
  12. नर चीते झुंड में रहना पसंद करते हैं. इनके झुंड (Coalition) में आमतौर पर 2 से 3 नर चीते होते हैं, ज्यादातर यह सगे भाई ही होते हैं.
  13. मादा चीते को वयस्क होने में करीब 2 साल लगते हैं, जबकि नर चीते करीब 1 साल के बाद ही वयस्क हो जाते हैं.
  14. नर चीता आमतौर पर 3 साल की उम्र के बाद संभोग करना शुरू कर देता है. संभोग के बाद मादा चीता करीब 90 दिनों बाद 3 से 5 बच्चों को जन्म देती है.
  15. चीते को जीने के लिए बहुत ही कम पानी की आवश्यकता पड़ती है. यह 3 से 4 दिन में एक बार ही पानी पीता है.
  16. अपनी तेज़ रफ्तार के लिए पहचाने जाने वाला चीता आज पूरी दुनिया में करीब 6,500 से 7,100 के बीच ही बचा है, और इसे IUCN द्वारा “Vulnerable” श्रेणी में रखा गया है.

Cheetah का Conservation Status क्यों चिंताजनक है?

Habitat Loss, प्रे-बेस की कमी और Human-Wildlife Conflict की वजह से चीते की Population पिछले कुछ दशकों में तेज़ी से घटी है. Iran का Asiatic Cheetah आज दुनिया का सबसे दुर्लभ बड़ा शिकारी जानवर माना जाता है, जिसकी संख्या 30 से भी नीचे आ चुकी है. सड़क दुर्घटनाएं इनकी मौत की सबसे बड़ी वजहों में से एक हैं. भारत में भी हाल के सालों में अफ्रीकी चीतों को दोबारा बसाने (Reintroduction) का Project Cheetah चलाया जा रहा है, ताकि यह जानवर फिर से भारतीय जंगलों में देखा जा सके.

दोस्तों, उम्मीद है आपको Amazing Facts about Cheetah in Hindi – चीता के बारे में मजेदार बातें आर्टिकल अच्छा लगा होगा. कृपया इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करना.

यह भी पढ़े:-

  1. घोड़ो के बारे में 20 रोचक तथ्य
  2. टाइटनोबोआ सांप के बारे में रोचक जानकारी
  3. कछुओं के बारे में 18 रोचक तथ्य
  4. मच्छरों से जुड़ी 20 अनोखी बातें
  5. यह है दुनिया का सबसे बड़ा स्तनधारी जीव जिसके बारे में शायद आपको नहीं पता होगा
  6. Cheetah vs Jaguar vs Leopard में क्या फर्क है?

FAQs: Facts about Cheetah in Hindi

  1. दुनिया में कितने चीते बचे हैं?

    दुनियाभर में आज करीब 6,500 से 7,100 चीते बचे हुए हैं, वहीं Asiatic Cheetah की संख्या ईरान में सिर्फ 30 से भी कम रह गई है.

  2. चीता कितनी तेज़ भाग सकता है?

    चीता करीब 100-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भाग सकता है, यह दुनिया का सबसे तेज़ ज़मीनी जानवर है.

  3. चीता और तेंदुए (Leopard) में क्या फर्क है?

    चीता ज्यादा हल्का, ऊंचा और तेज़ होता है, जबकि Leopard भारी और धीमा होता है और पेड़ों पर चढ़ने में ज्यादा माहिर होता है.

  4. क्या चीता दहाड़ सकता है?

    नहीं, चीता दहाड़ नहीं सकता, यह सिर्फ पालतू बिल्ली जैसी आवाज़ ही निकाल सकता है.

  5. चीते के बच्चे कितने जीवित बचते हैं?

    चीते के 100 बच्चों में से औसतन सिर्फ 5 बच्चे ही वयस्क होने तक जीवित रह पाते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *