Amazing facts about Dolphin in Hindi:क्या आपको पता है कि सोते वक्त भी डॉल्फिन अपना पूरा दिमाग बंद नहीं करती, क्योंकि सांस लेने का काम उसे खुद ही करना पड़ता है? यह समुद्र का सबसे चंचल और समझदार जीव सिर्फ अपनी फुर्ती के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी Communication, इंसानों से दोस्ती और हैरान कर देने वाले Behavior के लिए भी जाना जाता है. डॉल्फिन भी व्हेल की तरह Cetacean (सिटेसियन) समूह का एक स्तनधारी प्राणी है जो नदियों और समुद्र दोनों में रहती है. चलिए जानते हैं डॉल्फिन से जुड़े कुछ ऐसे रोचक तथ्य जो शायद आपको पहले नहीं मालूम होंगे.
Dolphin (डॉल्फिन) एक बुद्धिमान समुद्री स्तनधारी जीव है जो Cetacean समूह का सदस्य है. दुनियाभर में इसकी करीब 40-43 Species पाई जाती हैं, जिनमें से ज्यादातर समुद्र में और सिर्फ कुछ नदियों में रहती हैं. डॉल्फिन Echolocation के जरिए शिकार ढूंढती है, झुंड में रहना पसंद करती है, और इसे दुनिया के सबसे बुद्धिमान जीवों में गिना जाता है.

Interesting Facts about Dolphin in Hindi – डॉल्फिन के बारे में 21 रोचक तथ्य
- डॉल्फिन को अकेले रहना बिलकुल भी पसंद नहीं है, इसीलिए यह ज्यादातर Species के अनुसार 2 से 30 के Pod (समूह) में रहती है, और कई बार भोजन या प्रजनन के मौसम में यह सैकड़ों-हजारों डॉल्फिन के Superpod में भी इकट्ठा हो जाती है.
- क्या आपको पता है कि सोते समय डॉल्फिन अपना आधा दिमाग बंद कर देती है और आधा चालू रखती है, क्योंकि इंसानों के विपरीत उन्हें सांस लेने की प्रक्रिया खुद ही, होश में रहकर करनी पड़ती है.
- दुनियाभर में डॉल्फिन की करीब 40-43 प्रजातियां पाई जाती हैं, इनमें से करीब 38 प्रजातियां समुद्र में और बाकि की नदियों में पाई जाती हैं.
- नदियों में रहने वाली प्रजातियों में गंगा नदी डॉल्फिन और सिंधु नदी डॉल्फिन शामिल हैं, जो भारत, पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश में पाई जाती हैं.
- शायद आपको पता नहीं होगा कि गंगा नदी में रहने वाली गंगा डॉल्फिन भारत का राष्ट्रीय जलीय प्राणी है. भारत की केंद्र सरकार ने गंगा डॉल्फिन को 5 अक्टूबर 2009 को यह दर्जा दिया था, लेकिन अफ़सोस की बात है कि यह प्रजाति आज भी विलुप्ति की कगार पर है.
- Amazon River Dolphin नाम की प्रजाति अमेज़न नदी में पाई जाती है, इसे Pink River Dolphin या Boto भी कहा जाता है.
- डॉल्फिन की कई प्रजातियों में 100 से भी ज्यादा दांत होते हैं, पर फिर भी वे उन दांतों का इस्तेमाल खाना चबाने के लिए नहीं करतीं, बल्कि मछली को दबोचने के लिए करती हैं और उसके बाद उसे पूरी निगल जाती हैं.
- सबसे बड़ी डॉल्फिन Orca (ओर्का) है, जिसकी लंबाई करीब 32 फीट तक और वजन करीब 6 टन तक हो सकता है, वहीं दुनिया की सबसे छोटी डॉल्फिन Maui’s Dolphin है, जो करीब 4-5 फीट की होती है और आज गंभीर रूप से संकटग्रस्त है.
- डॉल्फिन की एक सबसे बड़ी खासियत Echolocation है, यह कंपन वाली आवाज़ निकाल सकती है जो किसी भी चीज़ से टकराकर वापिस डॉल्फिन के पास आ जाती है, जिसके कारण उसे पता चल जाता है कि शिकार कहां है और कितना बड़ा है.
- डॉल्फिन आवाज़ और सीटियों के जरिए दूसरी डॉल्फिन के साथ Communicate करती है.
- डॉल्फिन की कुछ प्रजातियां पानी के अंदर करीब 20 मिनट तक भी रुक सकती हैं, हालांकि ज्यादातर प्रजातियां आमतौर पर 8-10 मिनट में ही सांस लेने ऊपर आ जाती हैं.
- मादा डॉल्फिन आमतौर पर एक ही बच्चे को जन्म देती है, जिसे वो अपनी Species के अनुसार 3 से 6 साल तक अपने पास रखकर पालती है.
- डॉल्फिन को दुनिया के सबसे बुद्धिमान समुद्री जीवों में गिना जाता है.
- डॉल्फिन सोते समय अपनी एक आंख खुली रखकर सोती है. यह एक बार में करीब 15 से 20 मिनट तक ही सोती है, पर यह दिनभर में कई बार ऐसे झपकियां लेती रहती है.
- डॉल्फिन का औसतन जीवनकाल Species के अनुसार करीब 20-25 साल का होता है, हालांकि Orca जैसी बड़ी प्रजातियां 50 साल या उससे भी ज्यादा जीवित रह सकती हैं.
- डॉल्फिन पानी के ऊपर करीब 20 फीट तक की छलांग लगा सकती है.
- सन 1965 में NASA-Funded एक रिसर्च प्रोजेक्ट के दौरान, दोल्फिन को इंसानी भाषा सिखाने की कोशिश करने वाली महिला Margaret Howe और डॉल्फिन Peter के बीच एक गहरा भावनात्मक जुड़ाव बन गया था. जब फंडिंग बंद होने पर Peter को अलग, छोटी और अंधेरी सुविधा में भेज दिया गया, तो कुछ ही हफ्तों बाद उसकी मौत हो गई. रिसर्चर John Lilly ने खुद इसे “आत्महत्या” कहा था, हालांकि यह व्याख्या वैज्ञानिक समुदाय में आज भी बहस का विषय है.
- अन्य प्राणियों की तरह डॉल्फिन की भी कई प्रजातियां आज खतरे में हैं. इसके पीछे ज्यादातर हम इंसान ही जिम्मेदार हैं. (इन्सानों ने यह क्या किया? भयानक प्राकृतिक आपदाएं इंसानों द्वारा)
- डॉल्फिन की सुनने की क्षमता इंसानों से कई गुना ज्यादा तेज़ होती है, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि ज्यादातर डॉल्फिन में सूंघने की क्षमता (Sense of Smell) लगभग ना के बराबर होती है, क्योंकि उनके दिमाग में इसके लिए जरूरी हिस्सा (Olfactory Lobe) पूरी तरह विकसित ही नहीं होता. डॉल्फिन को इंसानों का दोस्त भी कहा जाता है और यह इंसानों के साथ बहुत ही जल्दी घुल-मिल जाती है.
- डॉल्फिन को इंसानों का दोस्त भी कहा जाता है और यह इंसानों के साथ बहुत ही जल्दी घुल-मिल जाती है.
- Baiji (Yangtze River Dolphin) नाम की एक डॉल्फिन प्रजाति सन 2006 में चीन की यांग्त्ज़ी नदी में Functionally Extinct घोषित की जा चुकी है, जो इंसानों की वजह से विलुप्त होने वाली पहली डॉल्फिन/व्हेल प्रजाति बनी.
उम्मीद है आपको Amazing facts about Dolphin in Hindi – डॉल्फिन के बारे में रोचक तथ्य – Dolphins in Hindi आर्टिकल अच्छा लगा होगा.
यह भी पढ़े:-
- गिद्ध से जुड़े 12 रोचक तथ्य और जानकारी
- हिम तेंदुए के बार एमे रोचक तथ्य
- जिराफ के बारे में रोचक तथ्य
- डाइनोथिरयम के बारे में रोचक जानकारी और तथ्य
- कछुओ के बारे में रोचक तथ्य
FAQS: Amazing facts about Dolphin in Hindi
-
दुनिया में डॉल्फिन की कितनी प्रजातियां पाई जाती हैं?
दुनियाभर में डॉल्फिन की करीब 40-43 प्रजातियां पाई जाती हैं, इनमें से करीब 38 समुद्री और बाकि नदी की प्रजातियां हैं.
-
भारत का राष्ट्रीय जलीय प्राणी कौन सा है?
गंगा डॉल्फिन भारत का राष्ट्रीय जलीय प्राणी है, जिसे यह दर्जा 5 अक्टूबर 2009 को दिया गया था.
-
दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे छोटी डॉल्फिन कौन सी है?
सबसे बड़ी डॉल्फिन Orca (ओर्का) है और सबसे छोटी Maui’s Dolphin है.
-
क्या डॉल्फिन में सूंघने की क्षमता होती है?
नहीं, ज्यादातर डॉल्फिन प्रजातियों में सूंघने की क्षमता लगभग नहीं होती, हालांकि उनकी सुनने की क्षमता बेहद तेज़ होती है.