Amazing Facts about Mongoose in Hindi: क्या आपने कभी सोचा है कि एक छोटा सा जानवर, जो देखने में बड़े चूहे जैसा लगता है, आखिर जहरीले कोबरा जैसे खतरनाक सांप को कैसे मात दे देता है? यह कमाल का जीव है नेवला (Mongoose), जिसके शरीर में कुछ ऐसा खास है जो इसे सांप के जहर से बचाता है. न सिर्फ इसकी लड़ाई का अंदाज़ दिलचस्प है, बल्कि इसका Behavior, झुंड में रहने का तरीका और Adaptation भी उतने ही चौंकाने वाले हैं. चलिए जानते हैं नेवले से जुड़े कुछ सबसे रोचक तथ्य.
नेवला (Mongoose) एक मांसाहारी स्तनधारी जीव है जो Herpestidae Family का सदस्य है और इसकी दुनियाभर में करीब 34 प्रजातियां पाई जाती हैं. यह एशिया और अफ्रीका में सबसे ज्यादा पाया जाता है और सांप के जहर के प्रति अपनी विशेष Genetic Resistance के कारण जहरीले सांपों को भी मार सकता है.
Amazing Facts about Mongoose in Hindi

1. नेवला एक छोटासा जिव है जो दिखने में बड़े चुंहे जैसा लगता है और सांप का जानी दुश्मन भी है.
2. नेवले कद में छोटेसे होते है लेकिन ऊर्जा से भरपूर होने की वजह से वो सांप को मार सकते है.
3. यह बात तो हमको पता है की नेवला सांप के साथ लड़कर उसको मार सकता है लेकिन क्या नेवला जहरीला होता है? नहीं नेवला जहरीला नहीं होता है पर उसके शरीर की बनावट कुछ एसी होती है की वो जहरीले सांप के साथ लड़ते समय कुछ समय तक उसके जहर को सहन कर सकता है.
4. नेवले और सांप की लड़ाई में सांप के डंसने पर भी नेवला मरता क्यों नहीं है? क्यूंकि नेवले के शरीर के अंदर एसिट्लोक्लिन रिसेप्टर्स होता है जो उसको सांप के जहर से बचाता है. इसके अलावा नेवले के DNA में आल्फा और बीटा जैसे ब्लोकर्स होते है जो सांप के जहर के साथ क्रिया नहीं करते है जिसके कारन सांप का जहर निष्क्रिय हो जाता है.
लेकिन नेवला सांप की सभी प्रजातियो से नहीं बच सकता है, वो केवल न्यूरोटोक्सिक विष वाले सांपो से ही बच सकता है जिनमे नाग, करैत, किंग कोबरा आदि साप आते है. मगर नेवला हेमोटोक्सिक विष वाले सांप से बच नहीं सकता है क्यूंकि इन सांपो के जहर का असर नेवले पर भी एसा ही होता है जैसा अन्य जानवर और इन्सानों पर होता है. इस प्रजाति के सांपो में रसेल वाइपर और पिट्स वाइपर जैसे सांप आते है.
5. नेवला आकार में छोटा होता है. दुनिया का सबसे छोटे कद का नेवला केवल 10 इंच का ही है जिसका वजन 300 ग्राम तक होता है. इस नेवले को बोना नेवला कहा जाता है.
6. नेवला 32 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से भाग सकता है.
7. नेवला अपने आहार में छोटे पक्षी, चुंहे, मेंढक, अंडे और सांप को खाता है. यह मनुष्य की तरह ही अंडे को फोड़ कर खाता है.
8. Mongoose in Hindi सहवास के लिए गिगलिंग ध्वनि उत्पन्न करता है जिसका मतलब होता है की वो सहवास के लिए तैयार है.
9. सहवास के बाद मादा नेवला 3 से 4 बच्चो को जन्म देती है और सभी बच्चे जन्म के समय अंधे होते है लेकिन 2 हप्तो बाद बच्चे देखने लगते है.
10. जन्म के समय नेवले के बच्चो का वजन 20 से 25 ग्राम होता है.
11. क्या आपको पता है की ज्यादातर नेवले अपना खुद का घर नहीं बनाते है बल्कि चुंहो या खरगोस द्वारा बनाए गए घर में रहेते है.
12. नेवला झुंड में ही रहेना पसंद करता है, उनके झुंड में 50 या इससे भी अधिक नेवले होते है.
13. नेवले के झुंड को पेक्स के नाम से जाना जाता है.
14. क्या आपको पता है की अमेरिका के चिड़ियाघर में नेवलो को रखना गैर क़ानूनी है क्यूंकि वो लोग एसा मानते है की नेवलों के कारन वेस्टइंडीज और हवाई में विनाश हुआ था.
15. नेवले जब भी शिकार करते है तब शिकार का कुछ हिस्सा अपने बाकि सदस्यों के लिए घर पे ले जाते है.
16. क्या आपको पता है की मादा नेवला साल में सिर्फ एक ही बार संभोग करती है और बच्चे को जन्म देती है लेकिन यदि उनके वो बच्चे मर जाते है तो दूसरी बार भी संभोग करके बच्चे पैदा करती है.
17. जंगल में नेवलों की ओसतन आयु 6 से 10 साल तक की होती है वही चिड़ियाघर में वो 20 साल तक जीवित रहेते है.
18. ज्यादातर लोग Meerkat और Mongoose in Hindi को एक ही समजते है क्यूंकि यह दोनों दिखने में एक जैसे ही होते है और एक ही फॅमिली से belong करते है.
यह भी पढ़े:-
- भेडियो के बारे में यह बात सायद आप नहीं जानते होंगे
- Tasmanian डेविल के बारे में रोचक जानकारी
- यह है दुनिया का सबसे बड़ा मगरमच्छ जो डायनासोर को भी खा जाते थे.
- जंगल के राजा शेर के बारे में दिलचस्ब जानकारी
- बारहसिंगा के बारे में रोचक तथ्य
FAQs: Mongoose in Hindi
-
क्या नेवला जहरीला होता है?
नहीं, नेवला जहरीला नहीं होता, लेकिन इसके शरीर में मौजूद खास Genetic Resistance इसे सांप के जहर से कुछ हद तक बचाती है.
-
नेवला किस-किस सांप से लड़कर बच सकता है?
नेवला सिर्फ न्यूरोटोक्सिक विष वाले सांपों जैसे कोबरा और करैत से बच सकता है, हेमोटोक्सिक विष वाले सांपों (जैसे वाइपर) के जहर से नहीं बच पाता.
-
दुनिया का सबसे छोटा नेवला कौन सा है?
Dwarf Mongoose दुनिया का सबसे छोटा नेवला है, जिसका वजन करीब 210-350 ग्राम होता है.
-
नेवले के झुंड को क्या कहा जाता है?
नेवले के झुंड को “Pack” कहा जाता है, इनमें 50 या उससे भी ज्यादा सदस्य हो सकते हैं.
-
Mongoose और Meerkat में क्या फर्क है?
Meerkat असल में Mongoose की ही एक प्रजाति है, दोनों Herpestidae Family से belong करते हैं.