Saber-Toothed Tiger in Hindi: आज अगर हम सबसे खतरनाक जंगली जानवरों की बात करते हैं, तो सबसे पहले शेर, चीते और बाघ का नाम हमारे दिमाग में आता है क्योंकि हमको यह सभी जंगली जानवर बहुत खूंखार लगते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि Prehistoric (प्रागैतिहासिक) काल में इन्हीं बिल्लियों के पूर्वज आज के जानवरों से भी कई गुना ज्यादा हिंसक और खूंखार हुआ करते थे?
हम बात कर रहे हैं सेबर-टूथ टाइगर (Saber-Toothed Tiger) या स्मिलोडोन (Smilodon) बिल्ली की. आज से करीब 2.5 मिलियन साल पहले धरती पर राज करने वाले इस जानवर के 1 फीट लंबे दांत किसी भी विशाल जीव को पल भर में मौत के घाट उतार सकते थे. आइए, इस आर्टिकल में जानते हैं कि यह रहस्यमयी जानवर कैसा दिखता था, कितना खतरनाक था और हिमयुग (Ice Age) में इसका जीवन कैसा था.
स्मिलोडोन (Smilodon) या सेबर-टूथ टाइगर एक विलुप्त प्रागैतिहासिक बिल्ली प्रजाति है, जो 2.5 मिलियन से 10,000 साल पहले तक अमेरिका में पाई जाती थी. इसके जबड़े के बाहर 1 फीट (12 इंच) लंबे नुकीले दांत होते थे. यह आधुनिक बाघों के परिवार से अलग था और शिकार के लिए अपने बेहद मजबूत शरीर और लंबे दांतों का इस्तेमाल करता था.

Amazing Facts and Information about Saber-Toothed Tiger in Hindi | स्मिलोडोन(Smilodon) बिल्ली के बारे में जानकारी

कब पैदा हुए थे?
Saber-Toothed Tiger in Hindi आज से करीब 2.5 मिलियन साल पहले इस धरती पर आए थे और करीब 10 हजार साल पहले तक इस धरती पर मौजूद थे. यह जानवर वैसे तो दिखने में बाघ (Tiger) के जैसा ही लगता था, लेकिन यह वैज्ञानिक रूप से बाघ के परिवार से नहीं था. बाघ Panthera परिवार के सदस्य हैं, लेकिन स्मिलोडोन एक अलग उप-प्रजाति (Machairodontinae) से थे. हां, हम इसे आधुनिक शेर, जगुआर और चीते का दूर का रिश्तेदार जरूर कह सकते हैं.
यह जानवर Prehistoric extinct animals में सबसे खूंखार शिकारियों में से एक था. इसको इतना हिंसक इसके विशाल और नुकीले दांत बनाते थे, जो आसानी से किसी भी बड़े जीव को मौत के घाट उतार देते थे. माना जाता है कि यह जानवर आधुनिक शेरों की तरह ही समूह (Pride) में अपना शिकार किया करते थे.
पहेली बार कब खोजे गए थे?
सन 1830 के दौरान डेनिश नेचुरलिस्ट (Danish Naturalist) पीटर विल्हेम लुंड और उनके सहायक को ब्राजील के छोटे से शहर लागो सांता (Lagoa Santa), मिनस गेरैस के पास मौजूद गुफाओं से कई हजारों की संख्या में अलग-अलग जीवाश्म (Fossils) मिले. वैज्ञानिकों को इन Extinct ice age cats के सभी जीवाश्म एक ही साथ मिल गए थे, जिसकी वजह से उनके Behavior और बनावट के बारे में पता लगाना बहुत ही आसान हो गया था.
उनके दांत बहुत ही विशाल और कद्दावर थे. सभी जीवाश्मों को एक साथ परखने के बाद वैज्ञानिकों को यह जानवर शारीरिक रूप से बाघ और शेर जैसा लगा. इसी वजह से उन्होंने सन 1842 में इस जानवर का नाम सेबर-टूथ टाइगर (Saber-Toothed Tiger) यानी कि स्मिलोडोन (Smilodon) रखा.
स्मिलोडोन(Saber-Toothed Tiger in Hindi) के शरीर का आकार और जानकारी
स्मिलोडोन किसी भी आधुनिक बिल्लियों की प्रजाति की तुलना में ज्यादा घातक और खतरनाक थे. उनके शरीर की बनावट और मांसपेशियां अब तक की सभी बिल्लियों की प्रजाति से सबसे ज्यादा मजबूत थीं. स्मिलोडोन असाधारण लम्बाई वाले थे और उनके जबड़े के बाहर दोनों तरफ 1-1 दांत थे जो थोड़े से मुड़े हुए और करीब 1 फीट तक लंबे थे.
Smilodon Tiger की मुख्य रूप से तीन प्रजातियां थीं:
Smilodon populator: अगर आप Smilodon populator details खोजेंगे, तो पाएंगे कि यह इन सभी प्रजातियों में सबसे बड़ा और विशाल था. इसका वजन करीब 400 किलोग्राम था. इस जानवर की ऊंचाई करीब 5 से 6 फीट थी. यह fatalis की तुलना में कई ज्यादा मजबूत था. उनके जबड़े के बाहर मौजूद दांतों की लम्बाई करीब 12 इंच (यानी कि एक फीट) थी जो इसको हिमयुग का एक भयानक राक्षस बनाता था.
Smilodon gracilis: यह सबसे छोटी प्रजाति थी, जिसका आकार आज के एक जगुआर (Jaguar) के आकार के बराबर यानी कि करीब 55 से 100 किलोग्राम के बीच था.
Smilodon fatalis: आकार के मामले में यह दूसरे नंबर पर था. इसका वजन करीब 180 से लेकर 300 किलोग्राम तक था. इसके कंधे की ऊंचाई करीब 29 इंच, वहीं शरीर की कुल ऊंचाई 40 इंच थी. ऊंचाई और वजन के मामले में यह शेर (Lion) की तरह ही था, लेकिन यह आधुनिक शेर से कई गुना ज्यादा खतरनाक और ताकतवर था.
Saber-Toothed Tiger क्या खाते थे?
यह जानवर भी आधुनिक शेर की तरह झुंड (Packs) में ही शिकार किया करते थे. यह विशाल हाथी (मैमथ), जंगली भैंसे (Bison), घोड़े सहित उस समय के सभी तरह के बड़े शाकाहारी जानवरों (Herbivores) को अपने भोजन में शामिल करते थे. यह चारों ओर से झुंड बनाकर अपने शिकार पर हमला करते थे और उनके 1 फीट लंबे नुकीले दांत किसी भी शिकार की गर्दन या महत्वपूर्ण नसों को कुछ ही पल में काटकर उसे मौत के घाट उतार देते थे.
स्मिलोडोन((Saber-Toothed Tiger in Hindi) के बार में 10 रोचक तथ्य
1. Saber-Toothed Tiger बिल्लिओ की प्रजाति में सबसे मजबूत मांसपेसियो वाले जिव थे और बिल्लिओ की प्रजाति में Smilodon fatalis ही एक मात्र एसी प्रजाति थी जिसके जबड़े के बहार 2 राक्षसी दांत थे.
2. हिमकाल के दौरान एक स्मिलोडोन((Smilodon) को की जुडवा प्रजाति करीब 10000 साल पहेले एक साथ दिखाई देती थी जिसका नाम था होमोथेरियम. यह दोनों प्रजातिया एक ही साथ विलुप्त हो गई थी.
3. वैसे तो स्मिलोडोन और होमोथेरियम आजके आधुनिक बाघ और शेर की तरह ही वजन और ऊंचाई में थे लेकिन अपने विशाल और कातिल दांत की मदद से वो एक विशाल हाथी को भी मौत के घाट उतार देते थे.
4. Saber-Toothed Tiger in Hindi ज्यादतर हाथियों का शिकार करने के लिए नहीं जाते थे क्यूंकि हिमकाल के दौरान मोजूद मेमथ हाथी बहोत ही विशाल और भयानक थे और उनके दांत भी स्मिलोडोन की तुलनामे कई गुना लंबे थे. मैमथ को मारने के लिए उनको बड़े झुंड में आना पड़ता था फिर भी उनकी यह लड़ाई बहोत ही देर तक चलती थी.
5. Saber-Toothed Tiger आज से करीब 2.5 मिलियन साल पहेले उत्तर और दक्षिण अमेरिका में रहा करते थे.
6. भले ही इसको Saber-Toothed Tiger in Hindi के नाम से जाना जाता हो लेकिन यह बाघ के परिवार से नहीं है यह आधुनिक शेर और चित्ते के परिवार से है.
7. अगर आपक उनके फोटो को गोर से देखोंगे तो आपको यह आधुनिक शेर और बाघ से ज्यादा बड़े नहीं दिखेंगे लेकिन फिर भी यह आधुनिक बिल्ली प्रजाति के जानवर से खतरनाक थे क्यूंकि उनके 2 दांत ही उनकी ताकत थे.
8. अगर एक बार उनके बहार वाले दांत टूट जाते है तो जीवनभर कभी भी वापस नहीं आते थे.
9. स्मिलोडोन(Smilodon) के बड़े-बड़े नाख़ून थे जिसकी मदद से वो बहोत ही आसानी से पेड़ पर चढ़ जाते थे और वहा से ही अपने शिकार पर कूद पड़ते थे.
10. सेनोजोइक (Cenozoic) युग के दौरान सिर्फ स्मिलोडोन ही एकमात्र खतरनाक और कृपाण-दांतेदार (Saber-toothed) वाले जीव नहीं थे. उनके साथ एक दर्जन से भी ज्यादा प्रजातियां मौजूद थीं जिनके भी इतने ही बड़े दांत थे, जैसे कि बारबोरोफेलिस (Barbourofelis) और मेगनटेरियन (Megantereon).
उम्मीद है आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी, अगर आपको स्मिलोडोन(Smilodon) बिल्ली के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी – Amazing Facts and Information about Saber-Toothed Tiger in Hindi आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसको अपने दोस्तों के साथ सहरे जरुर करना और latest आर्टिकल की खबर पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरुर करना.
You May Also Like This Post

यह भी पढ़े:-
- Deinotherium Facts in Hindi
- Giant Ground Sloth Facts in Hindi
- केलिकोथेरियम के बारे में जानकारी एवं रोचक तथ्य
FAQs
-
सेबर-टूथ टाइगर (Smilodon) क्या था?
स्मिलोडोन एक प्रागैतिहासिक काल की बिल्ली प्रजाति थी, जिसे सेबर-टूथ टाइगर भी कहा जाता है. इसके जबड़े के बाहर 1 फीट लंबे नुकीले दांत होते थे.
-
स्मिलोडोन धरती से कब विलुप्त हुए?
यह खूंखार जानवर आज से करीब 2.5 मिलियन साल पहले धरती पर आया था और लगभग 10,000 साल पहले हिमयुग (Ice Age) के अंत में पूरी तरह से विलुप्त हो गया.
-
क्या स्मिलोडोन आधुनिक बाघों के पूर्वज थे?
नाम में ‘टाइगर’ होने के बावजूद, स्मिलोडोन आधुनिक बाघों के सीधे पूर्वज नहीं थे. ये बिल्लियों के एक अलग उप-परिवार (Machairodontinae) से ताल्लुक रखते थे.
-
स्मिलोडोन की सबसे बड़ी प्रजाति कौन सी थी?
स्मिलोडोन की सबसे बड़ी प्रजाति Smilodon populator थी, जिसका वजन लगभग 400 किलोग्राम और ऊंचाई 5 से 6 फीट तक होती थी.
-
क्या स्मिलोडोन पेड़ों पर चढ़ सकते थे?
हां, अपने भारी शरीर के बावजूद, उनके पंजों में मजबूत और बड़े नाखून होते थे, जो उन्हें पेड़ों पर चढ़ने और घात लगाकर शिकार करने में मदद करते थे.