Headlines

10 Biggest Animals in the World That Actually Exist | 10 इतने बड़े जानवर शायद आपने नहीं देखे होंगे

Chart comparing 10 giant extant animals, labeled in English and Hindi, with humans for size reference in diverse deep-sea and land habitats. Titles read '10 Biggest Animals in the World That Actually Exist' in both languages

Meet the World’s 10 Biggest Animals in the World

क्या आपको पता है कि इंसान के हाथ जितनी लंबी टांगों वाला एक मकड़ी जैसा Crab भी इस दुनिया में मौजूद है, या एक ऐसा ऑक्टोपस भी है जिसका Arm Span 30 फीट तक फैल सकता है? हमारी धरती पर तरह-तरह के जीव-जंतु और Species पाए जाते हैं, जिनमें से कुछ इतने विशाल होते हैं कि उन्हें देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि यह असल में मौजूद हैं. आज के इस आर्टिकल में हम आपको दुनिया में जीवित ऐसे 10 विशाल जानवरों के बारे में बताने वाले हैं जिनके नाम शायद आपने पहले कभी नहीं सुने होंगे.

दुनिया के सबसे बड़े जीवित जानवरों में Japanese Spider Crab, Whale Shark, Lion’s Mane Jellyfish, Giant Pacific Octopus और Reticulated Python शामिल हैं. इनमें Whale Shark दुनिया की सबसे बड़ी Fish है जो 40 फीट से भी ज्यादा लंबी हो सकती है, वहीं Reticulated Python दुनिया का सबसे लंबा जीवित सांप माना जाता है.

आज के इस आर्टिकल में हम आपको दुनिया में जीवित एसे 10 विशाल जानवर के बारे में बताने वाले है जिनके बारे में शायद आपको पता होगा.

चलिए जानते है 10 Biggest Animals in the World That Actually Exist

10 इतने बड़े जानवर शायद आपने नहीं देखे होंगे - 10 Biggest Animals in the World That Actually Exist

1. Japanese Spider Crab
Japanese Spider Crab यानि की जापानी मकड़ी केकड़ा, दुनिया के सभी Crab Species में सबसे बड़ा माना जाता है. इसके पैरों की Leg Span लगभग 12 फीट (करीब 3.7 मीटर) तक होती है, वहीं इसका वजन करीब 19-20 किलोग्राम तक हो सकता है.

यह केकड़ा जापान के तटीय इलाकों में, टोकियो से लेकर कागोशिमा तक पाया जाता है. यह केकड़े ज्यादातर समुद्र के गहरे हिस्सों, करीब 600 मीटर तक की गहराई में रहना पसंद करते हैं, और इनकी उम्र 100 साल तक भी हो सकती है.

10 इतने बड़े जानवर शायद आपने नहीं देखे होंगे - 10 Biggest Animals in the World That Actually Exist

2. Whale Shark
विशालकाय शरीर वाली यह शार्क दुनिया की सबसे बड़ी Fish Species मानी जाती है, जो समुद्र के गहरे पानी में पाई जाती है. इसकी औसतन लंबाई करीब 40 फीट तक होती है, वहीं इसका वजन करीब 20 टन तक हो सकता है.

यह मछली समुद्र के अंदर बहुत ज्यादा गहराई में पाई जाती है जिसके कारण इसके बारे में वैज्ञानिकों के पास अभी भी सीमित जानकारी है. लेकिन इतनी बात जरूर पता चली है कि अन्य शार्क मछलियों के विपरीत यह Filter Feeder है और मनुष्य पर हमला नहीं करती है.

10 इतने बड़े जानवर शायद आपने नहीं देखे होंगे - 10 Biggest Animals in the World That Actually Exist

3. Hair Jelly
यह एक और बहोत ही बड़ा समुद्री जिव है जिसकी लम्बाई बालो सहित 120 फ़ीट के करीब होती है. इस जानवर की खास बात यह है की इसके सिर्फ एक स्पर्स से ही हम मनुष्य की जान जा सकती है. लम्बाई के मामले में यदि बात की जाए तो यह ब्लू व्हेल से भी लम्बी है जबकि ब्लू व्हेल को इस दुनिया का सबसे बदे जानवर का दर्जा प्राप्त है.

10 इतने बड़े जानवर शायद आपने नहीं देखे होंगे - 10 Biggest Animals in the World That Actually Exist

4. Giant Pacific Octopus दुनिया की सबसे बड़ी Octopus Species है जो उत्तरी प्रशांत महासागर, रूस, जापान, ब्रिटिश कोलंबिया और अलास्का के समुद्री तटों में पाया जाता है.

इस विशाल ऑक्टोपस का औसतन वजन 15 से 50 किलोग्राम तक होता है, जबकि अब तक दर्ज किया गया सबसे बड़ा नमूना करीब 272 किलोग्राम (600 पाउंड) का था जिसकी Arm Span लगभग 9 मीटर (30 फीट) तक थी. यह समुद्र की गहराई में, करीब 1500 मीटर तक भी पाया जा सकता है.

10 इतने बड़े जानवर शायद आपने नहीं देखे होंगे - 10 Biggest Animals in the World That Actually Exist

5. Reticulated Python (रेटिकुलेटेड पायथन)
यदि हमसे पूछा जाए की इस दुनिया में जीवित सबसे बड़ा साप कौनसा है तो हमारे दिमाग में सबसे पहेला नाम एनाकोंडा का ही आएगा. जी हाँ, एनाकोंडा इस दुनिया में मोजूद तिन बड़े सापो में से एक है लेकिन इस दुनिया का सबसे बड़ा साप Reticulated Python है जो इस दुनिया का सबसे बड़ा और भारी साप है.

Reticulated Python दक्षिण पूर्व एशिया में निकोबार द्वीप समूहभारतबांग्लादेशबर्मा, थाईलैंड, लाओस, मलेशिया, इंडोनेशिया और इंडो-ऑस्ट्रलियन द्वीप समूह में पाया जाता है. इस सांप की लम्बी करीब 22 फीट होती है.

यह सांप बहोत ही अच्छे तैराके होते है जो समुद्र में कई किलोमीटर की दुरी तैर करके दूसरी जगह पर आसानी से जा सकते है. यह बहोत ही खतराक सांप है जो जो इन्सान को पल भर में मौत के घाट उतार सकता है.

10 इतने बड़े जानवर शायद आपने नहीं देखे होंगे - 10 Biggest Animals in the World That Actually Exist

6. Elephant Seal
Elephant Seal इस दुनिया की सबसे बड़ी मुहर है जो मिराऊंगा परिवार का सदस्य है. हाथी सील की दो प्रजातिया है जिनमे से उत्तरी हाथी सिल कनाडा और मैक्सिको में वही दक्षिण हाथी सील न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और अर्जेंटीना के तट पर पाए जाते है.

Elephant Seal वजन करीब 3 टन होता है. 19 वि सदी में इस जानवर की प्रजातिया विलुप्ति की कगार पर आ गई थी लेकिन आज इसकी संख्या काफी मात्रा में मोजूद है.

10 इतने बड़े जानवर शायद आपने नहीं देखे होंगे - 10 Biggest Animals in the World That Actually Exist

7. Komodo Dragon
आपने अक्सर अपने घर की  दीवाल पर छिपकलिओ को तो जरुर देखा होगा लेकिन आपने कभी यह सोचा था की इन छोटी छिपकलियो की विशाल प्रजातिया भी इस धरती पर मोजूद है. जी हाँ, हम बात कर रहे है Komodo Dragon के बारे में जो इस धरती पर मोजूद सबसे बड़ी और विशाल छिपकली है.

यह छिपकली दुनिया में सिर्फ कोमोडो द्वीप पर ही पाई जाती है. इन छिपकलियो की ओसतन लम्बाई 10 फीट होती है वही इसका वजन करीब 250 किलो होता है. इस छिपकली की प्रजातिया अब विलुप्ति की कगार पर है. आज इस दुनिया में केवल 5000 के आसपास ही इन छिपकलियो की प्रजाति जीवित बची है.

10 इतने बड़े जानवर शायद आपने नहीं देखे होंगे - 10 Biggest Animals in the World That Actually Exist

8. Goliath Frog
यह Frog पश्चिम अफ्रीका के कैमरून और इक्वेटोरियल गिनी के जंगलों और तेज़ बहाव वाली नदियों के पास पाया जाता है, जो आकार में एक बिल्ली जितना बड़ा हो सकता है. इसकी लंबाई करीब 13 इंच तक होती है वहीं इसका वजन करीब 3.25 किलोग्राम तक हो सकता है, जो इसे दुनिया का सबसे बड़ा जीवित Frog Species बनाता है.

खास बात यह है कि नर Goliath Frog अपनी ताकत का इस्तेमाल करके भारी-भारी पत्थर हटाकर नदी किनारे घोंसला बनाता है, और यह मेंढक बिना Vocal Sac के होने के कारण आवाज़ भी नहीं निकाल पाता.

10 इतने बड़े जानवर शायद आपने नहीं देखे होंगे - 10 Biggest Animals in the World That Actually Exist

9. Giant Squirrel
आपने गिलहरी तो जरुर देखि होगी जो अपने आसपास के ग्रामीण इलाको में पाई जाती है पर जायंट गिलहरी आम गिलहरी की तुलनामे कई गुना बड़ी होती है. इसकी लम्बाई 2 फीट के करीब होती है वही इसकी पूंछ की लम्बाई भी 2 फीट से ज्यादा होती है. विशाल गिलहरी एक बार में 20 फीट तक की छलांग लगा सकती है.

10 इतने बड़े जानवर शायद आपने नहीं देखे होंगे - 10 Biggest Animals in the World That Actually Exist

10. Hybrid Bison
यह दिखने में किसी दानव से कम नहीं लगता है. इस जानवर को वायसन और बायसन का मेल कराकर बनाया गया है. यह जानवर केवल यूरोप में ही पाया जाता है. इसका वजन 1 टन से भी ज्यादा होता है वही 10 फीट लम्बा और 7 फीट चौड़ा होता है. इस जानवर को पहेली बार 20 वि सदी में बनाया गया था.

उम्मीद है आपको 10 Biggest Animals in the World That Actually Exist आर्टिकल जरुर पसंद आया होगा, क्या आपने कभी इन जानवरों के बारे में सुना था हमे कमेंट करके जरुर बताना, साथ ही इस जानकारी को सभी जगह पर share जरुर करे ताकि दुसरे लोग भी इस जानकारी को पढ़ सके.

यदि आपको जानवरों के बारे में जानना अच्छा लगता है तो आप हमारे इन आर्टिकल को जरुर पढ़े:-

  1. Taitanoboa सांप के बारे में जानकारी
  2. यह है दुनिया का सबसे बड़ा स्तनधारी जिसके बारे में आपको नहीं पता होगा
  3. यह है दुनिया का सबसे बड़ा मगरमच्छ, जो डायनासोर को भी खा जाता है
  4. दुनिया के सबसे बड़े और खतरनाक जानवर
  5. डाइनोथेरियम के बारे में जानकारी
  6. दुनिया के कुच विलुप्त पक्षी
  7. खरमोर पक्षी के बारे में जानकारी
  8. तस्मानियन टाइगर कैसे खत्म हुआ?

FAQs

  1. दुनिया का सबसे बड़ा जीवित जानवर कौन सा है?

    अगर बात वजन की करें तो Blue Whale दुनिया का सबसे बड़ा जीवित जानवर है, लेकिन जमीन के जानवरों में यह सूची अलग जानवरों को कवर करती है.

  2. दुनिया का सबसे बड़ा जीवित सांप कौन सा है?

    Reticulated Python दुनिया का सबसे लंबा जीवित सांप माना जाता है, जिसकी लंबाई करीब 22 फीट तक दर्ज की गई है.

  3. Whale Shark इंसानों के लिए खतरनाक है क्या?

    नहीं, Whale Shark एक Filter Feeder है और यह इंसानों पर हमला नहीं करती.

  4. Komodo Dragon कहां पाया जाता है?

    Komodo Dragon सिर्फ इंडोनेशिया के कोमोडो द्वीप समूह पर ही पाया जाता है.

  5. दुनिया का सबसे बड़ा ऑक्टोपस कौन सा है?

    Giant Pacific Octopus दुनिया की सबसे बड़ी ऑक्टोपस प्रजाति है, जिसका अब तक दर्ज सबसे बड़ा नमूना करीब 272 किलोग्राम का था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *