Atlantic Puffin in Hindi एक बेहद ही आकर्षक और अनोखा समुद्री पक्षी है, जिसे इसकी रंग-बिरंगी चोंच के कारण अक्सर “समुद्री तोता” (Sea Parrot) या “समुद्र का जोकर” (Clown of the Sea) भी कहा जाता है. यह पक्षी ज्यादातर अटलांटिक महासागर के तट पर ही पाया जाता है. इसके आलावा यह पक्षी ग्रीनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और फ़ारोए आइलैंड पर पाया जाता है. इनकी अद्भुत जीवन शैली और व्यवहार ने दुनिया भर में लोगों का ध्यान आकर्षित किया है.
Atlantic Puffin अपनी उड़ान और तैरने की क्षमताओं के लिए जाने जाते हैं, और इन्हें अपनी सामाजिक प्रवृत्ति के कारण भी पहचाना जाता है. तो चलिए जानते है अटलांटिक पफिन के बारे में जानकारी और तथ्यों के बारे में.
अटलांटिक पफिन (Atlantic Puffin) उत्तरी अटलांटिक महासागर में पाया जाने वाला एक समुद्री पक्षी है. रंग-बिरंगी चोंच के कारण इन्हें “समुद्री तोता” भी कहा जाता है. यह पक्षी अपना ज्यादातर जीवन खुले समुद्र में बिताते है और केवल वसंत में प्रजनन (Breeding) के लिए जमीन पर आते है. इनका मुख्य भोजन सैंड ईल्स (Sand eels) और छोटी मछलियां है, जिन्हें पकड़ने के लिए ये पानी में 60 मीटर तक गहरा गोता लगा सकते है.
Amazing Facts about Atlantic Puffin in Hindi | अटलांटिक पफिन के बारे में रोचक तथ्य

1. विज्ञान के अनुसार पफिन की मुख्य रूप से 3 प्रजातियां (Species) पाई जाती है: अटलांटिक पफिन, हॉर्न्ड पफिन (Horned Puffin), और टफ्टेड पफिन (Tufted Puffin). इनमें से अटलांटिक पफिन सबसे आम और प्रसिद्ध प्रजाति है.
2. इस ‘समुद्री तोते’ की लंबाई महज 28 से 30 सेंटीमीटर के आसपास होती है, और इसका वजन एक पानी की छोटी बोतल जितना, यानी लगभग 500 ग्राम होता है.
3. यह पक्षी आकार में भले ही छोटा हो, लेकिन पानी के अंदर शिकार पकड़ने के लिए यह 60 मीटर (लगभग 200 फीट) की गहराई तक छलांग (Dive) लगा सकता है. पानी के अंदर इसके पंख मछली के फिन (Fins) की तरह काम करते है.
4. अटलांटिक पफिन अपना ज्यादातर समय, यानी साल के लगभग 8 महीने, खुले समुद्र (Open Ocean) में ही बिताते है. यह सिर्फ प्रजनन (Breeding season) के समय ही जमीन या द्वीपों पर लौटते है.
5. जंगली वातावरण में एक स्वस्थ Atlantic Puffin की औसतन आयु (Lifespan) 20 वर्ष से भी अधिक होती है. कई पफिन 30 साल से भी ज्यादा समय तक जीवित रहते है.
6. अटलांटिक पुफ्फिन की चोंच का रंग पुरे साल दौरान बदलता रहेता है. शर्दियो के वक्त चोंच का रंग ग्रे कलर का हो जाता है तो वसंत ऋतू के वक्त नारंगी कलर का हो जाता है.
7. गर्मियों के मौसम में हजारो की संख्या में पफिन अटलांटिक महासागर के तट और द्वीप के क्षेत्र पर इक्कट्ठा होते है और अपने साथी के साथ प्रजनन करते है. ज्यादातर पफिन अपने पार्टनर को लाइफ टाइम के लिए बदलते नहीं है.
8. उड़ान भरने के मामले में भी यह पक्षी बहुत तेज है. उड़ते समय अटलांटिक पफिन 1 मिनट में लगभग 400 बार अपने पंख फड़फड़ाते है, जिससे इनकी स्पीड 88 किलोमीटर प्रति घंटे (88 km/h) तक पहुंच जाती है.
9. मादा पफिन एक साल में 1 ही अंडा देती है और नर और मादा दोनों मिलकर अपने चूजो की देखभाल करते है.
10. आज पूरी दुनिया में करीब 8 द्वीप एसे है जो पफिन द्वीप के नाम से जाने जाते है, इन द्वीपो का नाम पफिन द्वीप इस लिए रखा गया क्यूंकि एक समय में इन द्वीपो पर हजारो की संख्या में पफिन रहेते थे.
11. Atlantic Puffin in Hindi सर्दियों के लिए समुद्र में दूर-दूर तक प्रवास करते हैं.
12. इनके शरीर की रचना ऐसी होती है की यह ठन्डे पानी और ठंडा मौसम दोनों में आसानी से जीवित रह सकते है.
13. Atlantic Puffin in Hindi समुद्र में बहोत ही आसानी से तैर सकते है. यह समुद्र के अंदर पाए जाने वाली छोटी मछलियों को अपना खोराक बनाते है, जैसे कि सैंड ईल्स, हेअरिंग, और कैपलिन.
14. पफिन के शरीर के पंख (Feathers) पूरी तरह से वाटरप्रूफ (Waterproof) होते है. वे अपने शरीर की एक खास ग्रंथि (Gland) से तेल निकालकर अपने पंखों पर लगाते है, जिससे वे ठंडे पानी और बर्फीले मौसम में भी आसानी से सुरक्षित और गर्म रहते है.
15. आज पूरी दुनिया में करीब 8 द्वीप ऐसे है जो “पफिन द्वीप” (Puffin Island) के नाम से जाने जाते है. इन द्वीपों का नाम पफिन द्वीप इसलिए रखा गया क्योंकि एक समय में इन द्वीपों पर हजारों-लाखों की संख्या में पफिन रहा करते थे.
16. विश्व के 10 प्रवासी पक्षी की लिस्ट में पफिन भी एक शानदार प्रवासी (Migratory) पक्षी है. सर्दियों के मौसम में ठंड और बर्फ से बचने के लिए यह समुद्र में हजारों किलोमीटर दूर तक प्रवास (Migration) करते है.
यह भी पढ़े:-
- 15 Interesting Facts about Hoopoe | हुदहुद पक्षी के बारे में 15 रोचक तथ्य
- दुनिया का सबसे खतरनाक पक्षी | The most dangerous bird in the world
- दुनिया के 10 बेहद खुबसूरत पक्षी जिनको देखकर आप खुश हो जाओगे
FAQs
अटलांटिक पफिन (Atlantic Puffin) क्या खाते है?
अटलांटिक पफिन मुख्य रूप से मांसाहारी होते है. इनका मुख्य भोजन समुद्र में पाई जाने वाली छोटी मछलियां है, जिनमें सैंड ईल्स (Sand eels), हेरिंग और कैपलिन सबसे प्रमुख है.
पफिन पक्षी को “समुद्री तोता” (Sea Parrot) क्यों कहा जाता है?
पफिन पक्षी की चोंच का आकार और इसका चमकीला नारंगी रंग बिल्कुल एक तोते की तरह दिखता है, इसी वजह से इन्हें समुद्री तोता या “समुद्र का जोकर” भी कहा जाता है.
अटलांटिक पफिन पानी में कितना गहरा गोता लगा सकते है?
मछलियों का शिकार करने के लिए अटलांटिक पफिन समुद्र के पानी में 60 मीटर (करीब 200 फीट) की गहराई तक आसानी से गोता लगा सकते है.
पफिन की कितनी प्रजातियां पाई जाती है?
पूरी दुनिया में पफिन पक्षी की 3 मुख्य प्रजातियां पाई जाती है: अटलांटिक पफिन (Atlantic Puffin), हॉर्न्ड पफिन (Horned Puffin), और टफ्टेड पफिन (Tufted Puffin).
अटलांटिक पफिन का जीवनकाल (Lifespan) कितना होता है?
जंगली वातावरण में अटलांटिक पफिन का औसतन जीवनकाल 20 वर्ष से अधिक होता है. कुछ स्वस्थ पफिन 30 सालों से भी ज्यादा समय तक जीवित रहते है.