Why do Birds Migrate? Top 10 Migratory Birds in the World – पक्षी, प्रवास पर क्यों जाते है? विश्व के 10 प्रवासी पक्षी

Why do Birds Migrate? Top 10 Migratory Birds in the World - पक्षी, प्रवास पर क्यों जाते है? विश्व के 10 प्रवासी पक्षी

Why Do Birds Migrate?: हर साल शरदी और मानसून के मौसम में लाखो की संख्या में विदेशी पक्षी भारत में घुमने के लिए आते है. इन विदेशी पक्षीओ को देखकर प्रकृति प्रेमिओ का दिल खुसी से झूम उठता है.

शरदि के मौसम में दुनिया के लगभग 40 प्रतिसद पक्षी अपने मूल निवास से दूसरी जगह उडान भरते है, इसी अवस्था को Migration कहा जाता है. दुनिया में करीब 10 से 11 हजार पक्षी प्रजातिया है, जिनमे से करीब 4,000 प्रजातिया नियमित रूप से Migrate करती है.

पक्षीओ पर हुए अध्ययन से पता चला है की हर साल भारत के पक्षी लगभग 10 हजार किलोमीटर का प्रवास करके रूस के निकट साइबेरिया पहोचते है, और इसी प्रकार साइबेरिया के पक्षी भारत में आते है. लेकिन यह बात बड़ी चोकाने वाली है की विशाल समुद्र और सुके रेगिस्तान को यह छोटे से पक्षी कैसे पार करते होंगे?

दूसरा सवाल यह है की आखिर पक्षी, प्रवास पर क्यों जाते है? Why do Birds Migrate? तो चलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताते है की Why do Birds Migrate, पक्षी अपना रास्ता कैसे खोजते है, और विश्व के 10 सबसे ज्यादा दूरी तय करने वाले Migratory Birds कोनसे है.

पक्षी मुख्य रूप से भोजन की तलाश, प्रजनन और मौसम परिवर्तन से बचने के लिए प्रवास (Migration) करते है. सर्दियों में जब उनके इलाके में भोजन कम हो जाता है, तो वे गर्म और भोजन से भरपूर इलाको की और उड़ जाते है. दुनिया के करीब 40 प्रतिसद यानी 4,000 से ज्यादा पक्षी प्रजातिया हर साल यह Migration करती है, जिसमे Arctic Tern सबसे ज्यादा 71,000 किलोमीटर की दुरी तय करता है.

Amazing Facts about Migratory Birds in Hindi - दुनिया के 10 प्रवासी पक्षीओ के बारे

Table of Contents

पक्षी, प्रवास पर क्यों जाते है? Why do Birds Migrate?

1. दुनिया के लगभग 40 प्रतिसद पक्षी Migrate करते है लेकिन सभी प्रवासी पक्षिओ में एक बात सामान्य है, वो है भोजन की शोध.

2. बहोत सारे पक्षी पजनन के लिए भी प्रवास करते है. खरमोर नामक पक्षी भी भारत के रतलाम और सेलाम में प्रजनन के लिए आते है और इसके कुछ महीनो बाद अपने बच्चो सहित वहा से अपने घर लौट जाते है.

3. कई सारे पक्षी अपने नवजात शिशुओ को पालने के लिए भी प्रवाश करते है, क्यूंकि ज्यादा गर्मी के चलते बच्चे की मौत हो जाती है इसी वजह से वे कोई शुष्क स्थान पर प्रवास करते है.

4. जलवायु और मौसम परिवर्तन के कारन भी ज्यादातर पक्षिओ प्रवास करते है.

5. उतर में रहेने वाले पक्षी गर्मी के मौसम में दक्षिण की और उडान भरते है और दक्षिण में रहेने वाले पक्षी उत्तर की और उडान भरते है ताकि दोनों अवस्था में गर्मी और शरदी से बचा जाए और बच्चो की देखभाल हो सके.

6. दिलचस्प बात यह है की Migration से पहले पक्षियों का शरीर भी बदलता है. वे अपने शरीर में Fat जमा करके अपना वजन लगभग दुगना कर लेते है, और साथ ही अपने पाचन तंत्र (Digestive Organs) को अस्थायी रूप से छोटा कर लेते है ताकि उड़ान के लिए ज्यादा ऊर्जा बच सके. यही वजह है की एक Bar-Tailed Godwit जैसा पक्षी बिना रुके हजारो किलोमीटर उड़ सकता है.

7. सभी पक्षी पूरी तरह से Migrate नहीं करते. वैज्ञानिक इसे तीन भागो में बाटते है- Complete Migration (पूरा झुंड एक साथ जाता है), Partial Migration (सिर्फ कुछ पक्षी जाते है, बाकी वही रुक जाते है) और Altitudinal Migration (पहाड़ो की ऊंचाई से नीचे की और सिर्फ थोड़ी दुरी का प्रवास).

पक्षी अपना रास्ता कैसे खोजते है? How do Birds Navigate?

यह सवाल भी उतना ही रोचक है की Why do Birds Migrate. बिना GPS या नक़्शे के पक्षी हजारो किलोमीटर दूर सही जगह कैसे पहोच जाते है?

  • सूरज और तारे: दिन में पक्षी सूरज की स्थिति से दिशा तय करते है, और रात में प्रवास करने वाले पक्षी तारो की स्थिति को कम्पास की तरह इस्तेमाल करते है.
  • पृथ्वी का चुंबकीय क्षेत्र (Earth’s Magnetic Field): माना जाता है की पक्षियों की आँखों और चोंच में मौजूद खास कोशिकाए उन्हें पृथ्वी के Magnetic Field को महसूस करने में मदद करती है.
  • भौगोलिक पहचान: नदी, पहाड़ और समुद्र तट जैसे प्राकृतिक Landmarks भी पक्षियों को रास्ता याद रखने में मदद करते है.

हर साल मई और अक्टूबर के दूसरे शनिवार को World Migratory Bird Day मनाया जाता है, ताकि लोगो को इन पक्षियों के सामने आने वाले खतरों और उनके संरक्षण के बारे में जागरूक किया जा सके.

भारत में आने वाले प्रमुख प्रवासी पक्षी

भारत हर सर्दी में साइबेरिया, मध्य एशिया और यूरोप से आने वाले लाखो प्रवासी पक्षियों का घर बनता है. इनमे Bar-Headed Goose (जो हिमालय के ऊपर से उड़कर आता है), Amur Falcon (जो नागालैंड के दोयांग झील के पास रुकता है), और Demoiselle Crane शामिल है.

दुःख की बात यह है की साइबेरियन क्रेन नाम की प्रजाति, जो कभी भारत आती थी, वह सन 2002 में ही विलुप्त हो चुकी है — इसके बारे में आप हमारा सारस क्रेन के बारे में आर्टिकल में पढ़ सकते है. ओडिशा की चिल्का झील, राजस्थान का केवलादेव नेशनल पार्क और गुजरात का कच्छ इन पक्षियों के सबसे बड़े शीतकालीन ठिकानो में से है.

विश्व के 10 प्रवासी पक्षी -Top 10 Migratory Birds in the World

वैसे तो दुनिया के तकरीबन 40 प्रतिसद पक्षिओ की प्रजातिया एसी है जो माइग्रेशन करती है, लेकिन यहाँ पर हम आपको विश्व के 10 बेहतरीन Migratory Birds के बारे में बताने वाले है जो बहोत ही ज्यादा लम्बी दुरी करते है.

1. Arctic Tern

Amazing Facts about Migratory Birds in Hindi - दुनिया के 10 प्रवासी पक्षीओ के बारे


वैज्ञानिक नाम: Sterna paradisaea | Conservation Status: Least Concern

यह पक्षी दुनिया के सभी पक्षिओ में सबसे ज्यादा दुरी तय करके प्रवास करता है. यह पक्षी हर साल लगभग 71 हजार किलोमीटर का Round-Trip प्रवास करता है. यह पक्षी ग्रीनलैंड से अंटार्कटिका के वेडेल सागर तक जाता है. सिर्फ 100 ग्राम वजन का यह छोटासा पक्षी अपने 30 साल के जीवनकाल में करीब 24 लाख किलोमीटर उड़ान भर लेता है, जो चाँद के 3 चक्कर लगाने के बराबर है.

Sooty Shearwater (सूटी शीयरवाटर)

पक्षी, प्रवास पर क्यों जाते है? विश्व के 10 प्रवासी पक्षी - Why do Birds Migrate? Top 10 Migratory Birds in the World

वैज्ञानिक नाम: Ardenna grisea | Conservation Status: Near Threatened

यह पक्षी ज्यादातर समय समुद्र में ही बिताता है. Migration के दौरान यह पक्षी न्यूज़ीलैंड से उत्तरी प्रशांत महासागर (उत्तरी अमेरिका, अलास्का और जापान के आसपास) तक जाता है और फिर एक Figure-Eight (आठ के आकार) के रास्ते से वापिस न्यूज़ीलैंड लौट आता है. इस पूरे प्रवास में इस पक्षी की कुल यात्रा तकरीबन 64 हजार किलोमीटर की होती है, जो इसे इलेक्ट्रॉनिक तरीके से Track किया गया अब तक का सबसे लंबा प्रवास बनाता है.

3. Short-Tailed Shearwater (शॉर्ट-टेल्ड शीयरवाटर)

पक्षी, प्रवास पर क्यों जाते है? विश्व के 10 प्रवासी पक्षी - Why do Birds Migrate? Top 10 Migratory Birds in the World


वैज्ञानिक नाम: Ardenna tenuirostris | Conservation Status: Least Concern

यह पक्षी ऑस्ट्रेलिया और तस्मानिया से उड़कर सीधा उत्तरी प्रशांत महासागर में अलास्का और जापान के पास बेरिंग सागर (Bering Sea) तक जाता है. एक दिशा में ही यह पक्षी लगभग 15 से 17 हजार किलोमीटर का सफर तय करता है, यानी सालभर में इसकी कुल यात्रा 30 हजार किलोमीटर से भी ज्यादा हो जाती है. यह पक्षी कभी-कभी सिर्फ 13 दिनों में ही 11 हजार किलोमीटर तक उड़ सकता है.

4. Pectoral Sandpiper (पेक्टोरल सैंडपाइपर)

पक्षी, प्रवास पर क्यों जाते है? विश्व के 10 प्रवासी पक्षी - Why do Birds Migrate? Top 10 Migratory Birds in the World

वैज्ञानिक नाम: Calidris melanotos

यह पक्षी प्रजनन करने के लिए करीब 18 हजार मिल की दुरी तय करता है. इसके लिए यह उत्तर-पूर्व एशिया, अलास्का, मध्य कनाडा से उड़कर शरदि के मौसम में दक्षिण अमेरिका के मैदानो में आता है. कई सारे पक्षी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी जाते है.

5. Northern Wheatear (नॉर्दर्न व्हीटियर)

पक्षी, प्रवास पर क्यों जाते है? विश्व के 10 प्रवासी पक्षी - Why do Birds Migrate? Top 10 Migratory Birds in the World

वैज्ञानिक नाम: Oenanthe oenanthe

यह छोटासा पक्षी भी अपनी जान को जोखिम में डालकर करीब 18000 मिल का लम्बा प्रवास करता है. इस दौरान इस पक्षी का मुख्य प्रजनन स्थान यूरोप, ग्रीनलैंड, मध्य एशिया, अलास्का और कनाडा होता है. शर्दियो के मौसम में यह पक्षी फिर से अफ्रीका का प्रवास करता है — यानी यह दुनिया के सबसे छोटे Songbirds में सबसे लंबी दुरी तय करने वालो में से एक है.

6. Pied Wheatear (पाइड व्हीटियर)

पक्षी, प्रवास पर क्यों जाते है? विश्व के 10 प्रवासी पक्षी - Why do Birds Migrate? Top 10 Migratory Birds in the World

वैज्ञानिक नाम: Oenanthe pleschanka

यह पक्षी भी हर साल लगभग 18 हजार किलोमीटर का प्रवास करता है, और अपने प्रजनन काल के बाद मध्य एशिया से पूर्वी अफ्रीका की और उड़ान भरता है.

7. Bar-Tailed Godwit (बार-टेल्ड गॉडविट)

पक्षी, प्रवास पर क्यों जाते है? विश्व के 10 प्रवासी पक्षी - Why do Birds Migrate? Top 10 Migratory Birds in the World

वैज्ञानिक नाम: Limosa lapponica | Conservation Status: Near Threatened

अगर बात करे बिना रुके सबसे ज्यादा देर तक उड़ने की, तो यह रेकॉर्ड Bar-Tailed Godwit के पास है. साल 2022 में एक 5 महीने के छोटे Godwit ने अलास्का से तस्मानिया (ऑस्ट्रेलिया) तक बिना रुके, बिना खाए-पिए, लगातार 11 दिनों तक उड़ान भरी और 13,560 किलोमीटर (8,435 मिल) की दुरी तय करके किसी भी पक्षी का अब तक का सबसे लंबा Non-Stop Migration Record बनाया. इस पक्षी का सालाना Round-Trip करीब 29 हजार किलोमीटर का होता है.

8. Semipalmated Sandpiper (सेमीपाल्मेटेड सैंडपाइपर)

पक्षी, प्रवास पर क्यों जाते है? विश्व के 10 प्रवासी पक्षी - Why do Birds Migrate? Top 10 Migratory Birds in the World

वैज्ञानिक नाम: Calidris pusilla

यह पक्षी हर साल प्रजनन के लिए सर्दियों के मौसम में आर्कटिक से दक्षिण अमेरिका का प्रवास करता है. कई बार यह पक्षी न्यू इंग्लैंड और दक्षिणी कनाडा से दक्षिण अमेरिका के समुद्र के उपर से लगातार 2500 मिल की दुरी तय करता है.

9. Wandering Albatross (वांडरिंग अल्बाट्रॉस)

पक्षी, प्रवास पर क्यों जाते है? विश्व के 10 प्रवासी पक्षी - Why do Birds Migrate? Top 10 Migratory Birds in the World

वैज्ञानिक नाम: Diomedea exulans | Conservation Status: Vulnerable

यह पक्षी पुरे सालभर करीब 18000 किलोमीटर की यात्रा करता है. इस पक्षी की खासियत यह है की इसका पंखो का फैलाव (Wingspan) दुनिया में जीवित किसी भी पक्षी से सबसे ज्यादा होता है, जो करीब 3.5 मीटर तक पहोच सकता है. इस पक्षी की यात्रा की शुरुआत अप्रैल में उतर और दक्षिण अमेरिका से शुरू होती है और उत्तर अटलांटिक में रहेता है. इसके बाद गर्मी शुरू होते ही उतर और पश्चिम अटलांटिक को छोड़कर पूर्व की और आगे बढ़ते है, और बाद में दक्षिण-पूर्व यूरोप और अफ्रीका के तटो के साथ-साथ दक्षिण अमेरिका में वापिस आता है.

10. Barn Swallow (बार्न स्वैलो)

पक्षी, प्रवास पर क्यों जाते है? विश्व के 10 प्रवासी पक्षी - Why do Birds Migrate? Top 10 Migratory Birds in the World

वैज्ञानिक नाम: Hirundo rustica | Conservation Status: Least Concern

यह पक्षी साल भर 11,660 किलोमीटर की यात्रा करता है. इस दौरान यह पक्षी भारत, अफ्रीका, अरबिया और यूरेशिया का प्रवास करता है. यह दुनिया की सबसे व्यापक रूप से फैली हुई Swallow प्रजाति है, जो अंटार्कटिका को छोड़कर लगभग हर महाद्वीप पर देखी जा सकती है.

उम्मीद है आपको पक्षी, प्रवास पर क्यों जाते है? विश्व के 10 प्रवासी पक्षी – Why do Birds Migrate? Top 10 Migratory Birds in the World आर्टिकल अच्छा लगा होगा, कृपया इस आर्टिकल को अपने सभी दोस्तों के साथ share जरुर करना.

उम्मीद है आपको पक्षी, प्रवास पर क्यों जाते है? विश्व के 10 प्रवासी पक्षी – Why do Birds Migrate? Top 10 Migratory Birds in the World आर्टिकल अच्छा लगा होगा, कृपया इस आर्टिकल को अपने सभी दोस्तों के साथ share जरुर करना.
यह भी पढ़े:-

  1. दुनिया का सबसे खतरनाक पक्षी
  2. दुनिया के 10 बेहद खूबसूरत पक्षी
  3. हूदहूद पक्षी के बारे में जानकारी
  4. दुनिया के कुछ विलुप्त पक्षी
  5. दुनिया के 10 शिकारी पक्षी

FAQs

पक्षी प्रवास किसे कहते है?

जब पक्षी भोजन, प्रजनन या मौसम परिवर्तन के कारन अपने मूल निवास स्थान से किसी दूसरी जगह मौसमी रूप से उड़ान भरते है, तो इसे Bird Migration या पक्षी प्रवास कहा जाता है.

दुनिया का सबसे ज्यादा दुरी तय करने वाला प्रवासी पक्षी कोनसा है?

Arctic Tern दुनिया का सबसे ज्यादा दुरी तय करने वाला पक्षी है, जो हर साल करीब 71,000 किलोमीटर का Round-Trip Migration पूरा करता है.

बिना रुके सबसे लंबी उड़ान भरने का रिकॉर्ड किस पक्षी के पास है?

यह रिकॉर्ड Bar-Tailed Godwit के पास है, जिसने 2022 में अलास्का से तस्मानिया तक 11 दिनों में बिना रुके 13,560 किलोमीटर की उड़ान भरी थी.

भारत में प्रवासी पक्षी कब आते है?

भारत में ज्यादातर प्रवासी पक्षी शरदी के मौसम में, यानी अक्टूबर से मार्च के बीच, साइबेरिया, मध्य एशिया और यूरोप से आते है.

पक्षी बिना नक़्शे के अपना रास्ता कैसे खोजते है?

पक्षी सूरज और तारो की स्थिति, पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र और नदी-पहाड़ जैसे प्राकृतिक Landmarks की मदद से अपना रास्ता खोजते है.

क्या सभी पक्षी प्रवास करते है?

नहीं, दुनिया के लगभग 40 प्रतिसद पक्षी ही Migration करते है. बाकी पक्षी अपने ही इलाके में साल भर रहते है, इन्हें Resident Birds कहा जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *