Interesting Facts about Ostrich
शुतुरमुर्ग अफ्रीका महाद्वीप का रहेवासी पक्षी है जो उड़ नहीं सकता है. यह स्ट्रुथिओनिडी(Struthionidae) परिवार का एक मात्र जीवित सदस्य है. स्ट्रुथिओनिडी के गण में कैसोवरी, किवी, एमु आदि पक्षी भी आते है.
1. पहेले शुतुरमुर्ग एशिया महाद्वीप और अरब प्रायद्वीप में पाए जाते थे लेकिन अब वो केवल अफ्रीका महाद्वीप के सवाना और सहारा रेगिस्तान में ही पाया जाता है.
2. शुतुरमुर्ग दुनिया में मोजूद सभी पक्षिओ की तुलनामे सबसे तेज गति से भाग सकता है. यह 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से दौड़ता है.
3. शुतुरमुर्ग की ऊंचाई करीब 9 फीट तक होती है वही इसका वजन करीब 150 किलोग्राम का होता है.
4. Ostrich बहोत ही आसानी से इन्सान को मार सकता है.
5. शुतुरमुर्ग अपने भोजन में कीड़े, मकोड़े, घास और पौधे को खाता है.
6. शुतुरमुर्ग ज्यादातर झुंड में ही रहेना पसंद करता है.
7. नर शुतुरमुर्ग का रंग काला होता है लेकिन इसकी पूंछ का रंग सफ़ेद होता है. जबकि मादा शुतुरमुर्ग सफ़ेद या भूरे रंग की होती है.
8. मादा शुतुरमुर्ग एक साल में करीब 50 अंडे देती है.
9. शुतुरमुर्ग की आँखे 2 इंच बड़ी होती है जो पृथ्वी पर मोजूद सभी पक्षी और प्राणियो में सबसे बड़ी है.
10. शुतुरमुर्ग के पैर के पंजो में केवल दो ऊँगली ही होती है जिसके कारन वो सबसे तेज गति से दौड़ सकते है. माना जाता है की हिरन, घोड़े और ऊंट में भी इसी तरह के पंजे होते है जीके कारन वो तेज गति से भाग सकते है.
11. हमारे दिमाग में सवाल जरुर आता होगा की आखिर भगवान ने शुतुरमुर्ग को पंख क्यों दी होंगी जब वो उड़ ही नहीं सकते है? लेकिन आपको बतादे की अपनी तेज गति से दौड़ते वक्त अपने शरीर पर नियंत्रण रखने के लिए वो अपनी पंखो का इस्तमाल करता है.
12. शुतुरमुर्ग के अंडे दुनिया में पाए जाने वाले सभी अंडो से बड़े होते है जो करीब 15 से.मी. के होते है और अंडे का वजन लगभग 2 किलो होता है.
13. शुतुरमुर्ग के एक अंडे में 2000 कैलरी की मात्रा होती है जिसके कारन इसके अंडे को लोग बहोत ही ज्यादा खाते है.
14. शुतुरमुर्ग के एक अंडे की कीमत लगभग 1 से 2 हजार रुपए की होती है जिसके एक अंडे से लगभग 10 लोगो के लिए आमलेट बन सकता है.
15. शुतुरमुर्ग का एक अंडा मुर्गी के 20 अंडे के बराबर होता है लेकिन यह मुर्गी की तरह सालभर अंडे नहीं देता है.
16. आजकल शुतुरमुर्ग को बहोत ही लोग पालते है क्यूंकि जिन्दा शुतुरमुर्ग हर साल 50 अंडे देता है और मरने के बाद इसका मिट 1 से 2 लाख रुपए में बिकता है. इसकी चरबी से 4 से 6 लिटर तेल निकलता है जिसकी कीमत 18 से 25 हजार के आसपास होती है. इसके अलावा शुतुरमुर्ग की चमड़ी से लेदर निकलता है और इसके पंख और नाख़ून की भी बड़ी कीमत होती है.
17. शुतुरमुर्ग का जंगल ओसतन जीवनकाल 30 साल के करीब होता है लेकिन चिड़ियाघर में वो 60 साल त जीवित रहे सकते है.
18. जंगल में शुतुरमुर्ग के सबसे बड़े दुश्मन में शेर, चीते, तेंदुआ और अफ्रीका के शिकारी कुत्ते सामिल है.
19. बिना पानी पिए शुतुरमुर्ग लंबे समय तक जीवित रहे सकते है क्यूंकि वो पानी की भरपाई पौधों और घास में से कर लेते है.
20. शुतुरमुर्ग का भारी मात्रा में शिकार हो रहा है फिर भी आज पूरी दुनिया में 20 लाख से भी ज्यादा शुतुरमुर्ग पाए जाते है.
यह भी पढ़े:-
- गिद्ध से जुड़े 12 रोचक तथ्य – Interesting facts about Vultures in Hindi
- दुनिया के 10 बेहद खुबसूरत पक्षी जिनको देखकर आप खुश हो जाओगे
- दुनिया के कुछ विलुप्त पक्षी | Extinct Birds Facts in Hindi
- सारस पक्षी के बारे में चोंकाने वाले रोचक तथ्य | Facts about Sarus Crane in Hindi
- हॉर्नबिल (धनेश पक्षी) पक्षी के बारे में 15 रोचक तथ्य | Amazing Facts about Hornbill in Hindi